MD Kudus Official

MD Kudus Official इस पेज पर बहुत बहुत स्वागत है आप लोगों का..
इस पेज पर..... Only Reaction vidio देखने को मिलेगा..

23/08/2026
23/08/2026

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नाम हटाने के लिए दाखिल आपत्तियों में एक बड़ा पैटर्न सामने आया है। पांच विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा आवेदन दाखिल करने वाले पांचों व्यक्ति भाजपा से जुड़े बूथ लेवल एजेंट (BLA) या पदाधिकारी बताए जा रहे हैं।

बताया गया है कि किच्छा, गदरपुर, खटीमा और नानकमत्ता सीटों पर जिन मतदाताओं के नाम हटाने की मांग की गई है, वे सभी मुस्लिम समुदाय से हैं।

सीटवार आंकड़े:

-किच्छा: कुल 4,857 आपत्तियों में से राजेश तिवारी ने 4,855 फॉर्म दाखिल किए।
-गदरपुर: कुल 1,370 आवेदनों में से 670 आपत्तियां चंकित हुरिया ने दर्ज कराईं।
-खटीमा: 394 में से 392 फॉर्म यानी करीब 99% आवेदन अमित कुमार पांडे ने जमा किए।
-नानकमत्ता: कुल 391 आवेदनों में से 353 फॉर्म किशोर जोशी ने दाखिल किए।
-रुद्रपुर: सनी पासवान ने 230 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन दिया।

इन आंकड़ों के सामने आने के बाद SIR प्रक्रिया के दौरान दाखिल आपत्तियों के पैटर्न और उनकी निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Address

Daltonganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MD Kudus Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share