Sach Hamesha News

Sach Hamesha News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sach Hamesha News, Digital creator, Damoh.

हमारी लड़ाई उन भ्रष्ट लोगों और रिश्वतखोरों के खिलाफ है जो कैंसर की तरह हमारे देश को खोखला कर रहे हैं।
अब हर सच्चे देशभक्त का कर्तव्य है — भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाओ, देश बचाओ! 🇮🇳✊

25/09/2026

सैकड़ों साल पुराना जैन मंदिर! कुंडलपुर के बाद क्यों खास है यहां की विशाल मूर्ति?
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक के चंडी चोपरा में स्थित इस प्राचीन जैन मंदिर में इन दिनों दशलक्षण पर्व चल रहा है। 🙏

मंदिर की प्राचीनता, यहां की विशेष मूर्ति और इससे जुड़ा इतिहास जानने के लिए हमने कमल जैन जी से खास बातचीत की। उन्होंने मंदिर के इतिहास और दशलक्षण पर्व के महत्व से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताईं।

🎥 मंदिर की प्राचीन मूर्ति, पूजा-पाठ और दशलक्षण पर्व के दृश्य इस वीडियो में देखिए।

📍 स्थान: चंडी चोपरा, ब्लॉक जबेरा, जिला दमोह, मध्य प्रदेश

क्या आपने चंडी चोपरा के इस प्राचीन जैन मंदिर के बारे में पहले सुना था? कमेंट में जरूर बताइए।

20/09/2026

“हमारे गांव में नेता मत आना! दलदल में खड़ी महिलाओं का फूटा गुस्सा, बोलीं- पहले सड़क बनाओ”
“हमारे गांव में नेता मत आना!” दलदल में खड़ी महिलाओं का फूटा गुस्सा

“पहले सड़क बनाओ, फिर हमारे गांव में आना!”
दमोह विधानसभा के कछरिया मोहल्ले में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा कैमरे पर सामने आया।

बारिश में करीब 3 KM का रास्ता दलदल बन जाता है। महिलाओं का कहना है कि गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को चारपाई पर उठाकर इस रास्ते से ले जाना पड़ता है। उनका यह भी कहना है कि गांव की बदहाल सड़क की वजह से यहां लड़कों के रिश्ते आने में भी परेशानी होती है।

एक महिला ने नाराजगी जताते हुए नेताओं से गांव में नहीं आने तक की बात कही।

आखिर 50+ परिवारों की यह समस्या कब सुनी जाएगी?
देखिए पूरी Ground Report और सुनिए ग्रामीण महिलाओं की अपनी बात।

📍 कछरिया मोहल्ला, ग्राम पंचायत कुआं खेड़ा, दमोह विधानसभा, जिला दमोह

15/09/2026

“₹1 करोड़ मुआवजा नहीं मिला तो महाआंदोलन! बंडा जहरीली शराब कांड पर OBC महासभा का ऐलान”
OBC महासभा के कोर कमेटी सदस्य महेंद्र लोधी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने हर मृतक परिवार को ₹1 करोड़ मुआवजा देने की मांग की। वहीं पीड़ित परिवार ने दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग उठाई।

OBC महासभा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
आखिर पीड़ित परिवारों को न्याय कब मिलेगा? 🚨

#बंडा #जहरीलीशराब ासभा

14/09/2026

बांदकपुर में जल तांडव! जागेश्वर नाथ की नगरी में घर डूबे, सामान बर्बाद
दमोह की प्रसिद्ध तीर्थ नगरी बांदकपुर में बारिश और जलभराव ने मचा दी तबाही। घरों में घुसा पानी, कई घर क्षतिग्रस्त, गेहूं-चावल, कपड़े और घरेलू सामान बर्बाद। कैमरे पर लोगों का आक्रोश—नाली और व्यवस्था को लेकर नेताओं से सवाल।
बांदकपुर | दमोह | मध्य प्रदेश

14/09/2026

जब सड़क नहीं मिली, तो चारपाई ही बनी एंबुलेंस! 3 KM दलदल में मरीज को ले जाने की मजबूरी

ये दृश्य देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे…
दमोह विधानसभा के कछरिया मोहल्ले में 3 KM का रास्ता बारिश में दलदल बन गया है। मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए चार लोग चारपाई पर उठाकर इसी खतरनाक रास्ते से गुजर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक यहां एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती।

50+ परिवारों की जिंदगी आज भी सड़क के इंतजार में है। सवाल है—आखिर कब बदलेगी तस्वीर?

#दमोह #कछरिया #सड़ककीसमस्या #ग्रामीणोंकीआवाज
Collector Office Damoh CM Madhya Pradesh

13/09/2026

“‘बाल की खाल निकालेंगे’… नेता के इस बयान पर पूर्व प्रत्याशी बोले—‘तो आओ, हमारी खाल निकालो!’ आखिर क्यों छलका दर्द?”
मझौली के बीजडोल-पटपरा में बदहाल रास्ते को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी देवकीनंदन पटेल का नेताओं पर तीखा तंज। बोले—“बाल की खाल निकालेंगे” कहते थे नेता, तो अब आओ… हमारी खाल निकालो! 😮

ग्रामीणों ने भी विकास और बच्चों की पढ़ाई को लेकर अपनी नाराजगी जताई।
📍 बीजडोल-पटपरा, मझौली | पटेरा | हटा विधानसभा | दमोह, MP

13/09/2026

“बांदकपुर में पानी का कहर! लकवाग्रस्त दादी को लेकर दादा जाएं तो जाएं कहां?”
बांदकपुर, दमोह में सिर्फ 3 घंटे की बारिश ने कई घरों को डुबो दिया। एक बुजुर्ग दंपती के घर में पानी भर गया, अनाज और घर का सामान बर्बाद हो गया। करीब 75 साल की लकवाग्रस्त दादी को लेकर बुजुर्ग दादा घर छोड़कर जा भी नहीं पा रहे।

चारों तरफ पानी… घर में खाने को कुछ नहीं… और सामने सिर्फ बेबसी। 💔 अब इन बुजुर्गों तक मदद कौन पहुंचाएगा?
📞 मदद के लिए संपर्क: 8898556746
📍 बांदकपुर, जिला दमोह, मध्य प्रदेश


Collector Office Damoh CM Madhya Pradesh

13/09/2026

क्या आप अपने बच्चे को ऐसे रास्ते से स्कूल भेजेंगे?”
50 साल से कच्चा रास्ता… बारिश में सड़क नहीं, दलदल बन जाता है।
कछरिया मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चे इसी कीचड़ से होकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। कपड़े बचाने के लिए पैंट घुटनों तक चढ़ानी पड़ती है। बरसात में कई बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते।
सवाल है—बच्चे पढ़ें या दलदल से लड़ें?
#कछरिया #जबेरा #दमोह #ग्रामीणसमस्या #दलदलकीसड़क
Collector Office Damoh CM Madhya Pradesh

13/09/2026

दलदल में खड़े चाचा ने ऐसा क्या कह दिया? विधायक से बोले—वोट तो दूर, पानी भी नहीं मिलेगा!”
मझौली के बीजडोल-पटपरा मोहल्ले में बारिश के बाद सड़क दलदल बन गई है। बच्चे स्कूल जाने में परेशान हैं और ग्रामीणों के मुताबिक मरीजों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है।

इसी हालात के बीच दलदल में खड़े एक ग्रामीण ने विधायक उमा देवी खटीक और जनप्रतिनिधियों से जमकर नाराजगी जताई। चाचा का कहना है—“वोट तो दूर की बात है, नेताओं के लिए हमारे गांव में पानी भी नहीं मिलेगा।”

उन्होंने हाथ जोड़कर नेताओं से कहा—एक बार गांव आकर देखिए, हमारे बच्चों का भविष्य बचाइए।

📍 बीजडोल-पटपरा, ग्राम पंचायत मझौली | ब्लॉक पटेरा | हटा विधानसभा | दमोह

क्या इस गांव की समस्या जिम्मेदारों तक पहुंचेगी? वीडियो देखिए और अपनी राय कमेंट में बताइए।

12/09/2026

नेता चोर हैं, पकड़कर अकल ठिकाने लगा देंगे!’ बांदकपुर में पानी का रौद्र रूप | ₹100 करोड़ का कॉरिडोर”
बांदकपुर धाम यानी जागेश्वर धाम, जहां ₹100 करोड़ की लागत से कॉरिडोर बनाए जाने की बात है। लेकिन बारिश के बाद जमीन पर तस्वीर कुछ और ही दिखाई दी—चारों तरफ पानी, घरों में पानी और लोगों में भारी गुस्सा।

इसी दौरान एक बुजुर्ग चाचा नेताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने गुस्से में कहा—“नेता चोर हैं… इनको पकड़कर अकल ठिकाने लगा देंगे” और चेतावनी देते हुए नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात का जिक्र किया।

चाचा का यह बयान उनका अपना आरोप और गुस्सा है। लेकिन असली सवाल जनता का है—अगर करोड़ों रुपये का विकास हो रहा है, तो पानी निकासी की पक्की व्यवस्था क्यों नहीं?

📍 Location: बांदकपुर धाम, दमोह, मध्य प्रदेश

🎥 देखिए पूरी Ground Report और सुनिए मौके पर मौजूद लोगों की बात।

आपके हिसाब से इस हालात की जिम्मेदारी किसकी है—प्रकृति की या व्यवस्था की? अपनी राय कमेंट में बताइए।

Address

Damoh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sach Hamesha News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share