Mp daily live

Call Directions Contact the business

Mp daily live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mp daily live, News & Media Website, मध्यप्रदेश, Damoh.

 #दमोह  बजरिया पुलिस सहायता केंद्र में लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी निलंबितदमोह। पुलिस सहायता केंद्र, बजरिया वार्ड में अपेक...
04/10/2026

#दमोह बजरिया पुलिस सहायता केंद्र में लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी निलंबित

दमोह। पुलिस सहायता केंद्र, बजरिया वार्ड में अपेक्षित सतर्कता और प्रभावी पुलिसिंग में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 3 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत की गई।
आदेश के अनुसार उनि बृजलाल पटेल एवं कार्यवाहक सउनि राकेश पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र, दमोह से संबद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने आदेश में दोनों के विरुद्ध अपेक्षित सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग में लापरवाही और उदासीनता प्रदर्शित करने का उल्लेख किया है।
निलंबन अवधि के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

04/10/2026
दमोह स्टेशन पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पति बोला- विश्वास नहीं, प्रयागराज में कराऊंगा इलाज
04/10/2026

दमोह स्टेशन पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पति बोला- विश्वास नहीं, प्रयागराज में कराऊंगा इलाज

https://youtube.com/shorts/QY-QtaGS6PA?si=mmbuKGqNqVqpjeBg दमोह। मुंबई से प्रयागराज जा रही कामायनी ए

04/10/2026

कामायनी एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला की मौत, दमोह रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पति शव लेकर प्रयागराज हुआ रवाना

दमोह रेलवे स्टेशन पहुंची कामायनी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला की रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। दमोह स्टेशन पर रेलवे डॉक्टर के द्वारा महिला की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित किया गया, लेकिन पति को विश्वास नहीं था। इसलिए वह पत्नी के शव को ट्रेन में ही अपने साथ प्रयागराज ले गया। जीआरपी पुलिस ने लिखित में एक आवेदन लिया इसके बाद शव को पति के साथ प्रयागराज रवाना किया गया।
महिला की पहचान 34 वर्षीय वंदना पति शिव प्रकाश बौद्ध निवासी गोपालपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जीआरपी चौकी प्रभारी शेख जुम्मन ने बताया की मुंबई से वाराणसी जा रही कामायनी एक्सप्रेस रविवार दोपहर करीब 11:30 बजे जब दमोह स्टेशन पहुंची। तब ट्रेन की बोगी b4 में सफर कर रहे शिवप्रकाश बौद्ध के द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पत्नी अचेत अवस्था में है। ट्रेन प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर पहुंची इसके बाद रेलवे डॉक्टर को मौके पर बुलवाया गया। जिन्होंने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया, लेकिन महिला के पति शिव प्रकाश का कहना था कि उसे विश्वास नहीं है की पत्नी की मौत हो गई है। इसलिए वह पत्नी को अपने साथ प्रयागराज ले जाना चाहता है। वहां डॉक्टर से इलाज कराएगा और जब वह मृत घोषित कर देंगे तब वह मानेगा की पत्नी की मौत हो गई है।
जीआरपी पुलिस ने पति से लिखित में एक आवेदन लिया इसके बाद ट्रेन को कटनी की ओर रवाना किया गया।
जीआरपी चौकी ने बताया कि महिला कामायनी एक्सप्रेस में मुंबई के कल्याण से प्रयागराज जा रही थी।
इस दौरान करीब आधे घंटे तक कामायनी एक्सप्रेस दमोह रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही।

04/10/2026

व्हाट्सएप पर आ रही अनजान .apk फाइल से रहें सावधान! 🚨
​साइबर ठग अब लोगों को लुभाने के लिए WhatsApp पर "फ्री रिचार्ज", "सरकारी योजना", या "लॉटरी" जैसे फर्जी दावों के साथ .apk फाइल भेज रहे हैं।
​⚠️ यह कोई साधारण फाइल नहीं, बल्कि खतरनाक मालवेयर/स्पाइवेयर हो सकती है, जो आपके फोन का निजी डेटा, फोटो, ओटीपी और बैंक खाते की जानकारी चुरा सकती है।
​🛡️ बचाव के लिए क्या करें?
✔️ अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई किसी भी .apk फाइल या लिंक पर क्लिक न करें।
✔️ ऐप्स केवल Google Play Store या आधिकारिक सोर्स से ही डाउनलोड करें।
✔️ अपने व्हाट्सएप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन (Two-Step Verification) हमेशा ऑन रखें।
✔️ यदि गलती से फाइल इंस्टॉल हो जाए, तो तुरंत ऐप अनइंस्टॉल करें या फोन को सुरक्षित डेटा बैकअप लेकर रीसेट करें।
​📞 किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत डायल करें: 1930 या नजदीकी पुलिस थाने/साइबर सेल में संपर्क करें।
​सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!

दमोह कसाई मंडी में गौ हत्या के बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान यह तस्वीर चिंताजनक है...
03/10/2026

दमोह कसाई मंडी में गौ हत्या के बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान यह तस्वीर चिंताजनक है। आखिर छतों पर इतने ईट के टुकड़े किस लिए रखे गए है। क्या पुलिस विभाग इनकी गतिविधियों से नदारत है।

03/10/2026

#दमोह गौ हत्या के बाद कसाई मंडी में चला बुलडोजर, 8 से 10 मकान धराशाई

डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, पुलिस-नपा और बिजली विभाग की संयुक्त कार्रवाई

दमोह। शहर के कसाई मंडी क्षेत्र में शनिवार सुबह गौ हत्या की घटना के बाद दिनभर चले विरोध-प्रदर्शन के बीच पुलिस-प्रशासन ने शाम को सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। गौ सेवकों ने घंटाघर पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सख्त एवं जवाबी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शनिवार शाम करीब 6 बजे सागर से पहुंचे डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने नूरी नगर से कसाई मंडी क्षेत्र तक बैरिकेडिंग कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस प्रशासन ने चिन्हित अपराधियों से जुड़े करीब 8 से 10 मकानों को जेसीबी की मदद से धराशाई करने की कार्रवाई की।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान नगर पालिका और बिजली विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ ही अवैध बिजली कनेक्शनों को हटाने की कार्रवाई की गई। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से पूरे मंडी क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।

कार्रवाई के दौरान पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया, सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी सहित पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका और बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

03/10/2026

#दमोह कसाई मंडी क्षेत्र में गौ वंश हत्या के बाद एक्शन मोड में पुलिस प्रशासन, बैरिकेटिंग कर घेराबंदी करते हुए मकानों को किया धराशाई

दमोह शहर के कसाई मंडी क्षेत्र से शनिवार सुबह गौ हत्या की घटना के बाद गौ सेवकों ने घंटाघर पर जमकर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग की थी। वहीं कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सख्त एवं जबावी कार्यवाही का आश्वासन दिया था। वहीं शनिवार शाम करीब 6 बजे सागर से पहुंचे DIG शशिंद्र सिंह चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने नूरी नगर से लेकर कसाई मंडी क्षेत्र में बैरिकेटिंग कर चिन्हित अपराधियों के 8 से 10 मकानों को JCB की मदद से धराशाई करने की कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस प्रशासन, नगर पालिका और बिजली विभाग की संयुक्त कार्यवाही से मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया।।संयुक्त कार्यवाही से अवैध अतिक्रमण अवैध बिजली कनेक्शन को हटाया जा रहा है। मौके पर पथरिया एसडीएम निकेत, सीएसपी एच आर पांडे, कोतवाली TI मनीष कुमार, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

03/10/2026

#दमोह गौ हत्या के विरोध में दमोह का बाजार बंद, कसाई मंडी में मिले गाय के अवशेष के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया सात कसाई मंडी में शुक्रवार सुबह गाय के अवशेष मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन और गौ भक्तों के द्वारा आक्रोश प्रकट करते हुए दमोह शहर का बाजार बंद करवा दिया है और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि इस दौरान व्यापारी महासंघ और गौ भक्तों के बीच कुछ विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई, लेकिन व्यापारी महासंघ ने भी इस बंद में अपना समर्थन किया। जिसके बाद घंटाघर के आसपास का पूरा बाजार बंद हो गया है और व्यापारियों ने अपनी सहमति से ही अपनी दुकान है बंद कर ली है।
जो गाय कटने से बच गई उसे एक मालवाहक में बिठाकर घंटाघर लाया गया है।

03/10/2026

*गाय के अवशेष मिलने पर आक्रोश, दमोह का बाजार बंद; कसाई मंडी की ओर बढ़े हिंदू संगठन, पुलिस ने रोका*

दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया सात स्थित कसाई मंडी में शनिवार सुबह गाय के अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों और गौ सेवकों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में संगठनों ने शहर बंद का आह्वान किया। इसके बाद घंटाघर सहित आसपास के बाजार में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर समर्थन दिया।

बंद के दौरान व्यापारी महासंघ और गौ सेवकों के बीच कुछ देर विवाद की स्थिति भी बनी, हालांकि बाद में व्यापारी महासंघ ने बंद को समर्थन दिया। गौ सेवकों ने गाय के अवशेष मिलने की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इधर, बड़ी संख्या में हिंदू संगठन और गौ सेवक कसाई मंडी की ओर रवाना हुए, जिन्हें पुलिस ने पुराने थाने के पास रोक दिया। मौके पर सीएसपी एचआर पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी शिवप्रसाद कंगाली, तहसीलदार राबिन जैन और कोतवाली टीआई मनीष कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा घंटाघर पर गौ सेवकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान संत रसराज दास जी महाराज भी पहुंचे और गौ हत्या के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को समर्थन दिया। वहीं, कसाई मंडी से एक गाय को सुरक्षित निकालकर मालवाहक वाहन से घंटाघर लाया गया। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Address

मध्यप्रदेश
Damoh

Telephone

+919893808553

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mp daily live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mp daily live:

Shortcuts

Share