25/02/2022
#कुंडलपुर महोत्सव में हुए विवाद में आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस ने दी दबिश
दमोह.कुंडलपुर महोत्सव के बाद शुक्रवार को जैन समाज के कुछ लोगों के निवास पर विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा की गई सर्चिंग कार्रवाई से हड़कंप के हालात बने रहे. वहीं नागरिकों के बीच में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार सरगर्म रहा. इसी के साथ अफवाहों का दौर भी चलता रहा, जबकि पुलिस द्वारा की गई यह कारवाही पटेरा थाने में गुरुवार को दर्ज दो मामलों को लेकर की गई थी. कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर ब्लैक कमांडो जैसे प्रमुख स्थलों पर अनावश्यक हस्तक्षेप करने वाली जबलपुर की बाउंसर टीम की कार्य प्रणाली से आम श्रद्धालुओं से लेकर मीडिया कर्मी तक प्रताड़ित रहे हैं. वहीं गजरत फेरी की पूर्व बेला में इनकी अवांछित गतिविधियों के चलते मेला के बाहर विवाद के हालात निर्मित हो गए थे, जिसके बाद दो पक्षों के बीच में मारपीट का घटनाक्रम सामने आया था. जिसकी शिकायत दोनों पक्षों द्वारा पटेरा थाने में लिखित में की गई थी. लेकिन बाद में पटेरा थाना पुलिस द्वारा एक पक्षी कार्रवाई करते हुए जैन समाज के वरिष्ठ सम्मानीय एवं युवाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर दिया गया था. जिसके बाद आज उपरोक्त रिपोर्ट में नामजद लोगों की गिरफ्तारी हेतु एसपी द्वारा गठित की गई. विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग तलाशी कार्यवाही की गई. वहीं कुछ लोगों के परिजनों को भी उठाया गया जिस जैसे संपूर्ण जैन समाज में आक्रोश का माहौल देखने को मिला.पुलिस द्वारा तत्परता दिखा कर की गई उपरोक्त कार्रवाई की वजह सीएम हाउस तक भेजी गई एक गलत शिकायत बताई जा रही है जिसकी जानकारी लगने पर कुंडलपुर क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष सिंघई द्वारा संपूर्ण कमेटी की ओर से एक पत्र माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि कुंडलपुर में दो पक्षों के बीच के मामूली विवाद को बढ़ा-चढ़ा कर प्रचारित करते हुए सीएम हाउस तक गलत जानकारी भेज कर गलत दर्ज कराई गई है.जिसमें तत्काल खात्मा लगाया जाए, इधर उपरोक्त मामले में पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए की गई कार्रवाई के संदर्भ में एसपी डीआर तेनिवार ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट में विवेचना की जा रही है. नामजद आरोपियों की तालाश हेतु पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया है. आरोपियों की तलाश एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर, टीआई कोतवाली सत्येंद्र सिंह राजपूत, थाना प्रभारी गैसाबाद अरविंद सिंह राजपूत, थाना प्रभारी रनेह प्रशीता कुर्मी, थाना प्रभारी मडियादो विक्रम सिंह, थाना प्रभारी रजपुरा राजीव पुरोहित सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने दबिश दी.