DAMOH NEWS 24

DAMOH NEWS 24 शोषित पीड़ित व्यक्ति की हम बनेंगे आवा? दमोह जिले का पहला Live हिन्दी चैनल दमोह न्यूज़ 24

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन
13/01/2026

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

13/01/2026

#दमोह जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर लोहे का गेट: सुरक्षा या सरकारी धन की बर्बादी?*
जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर हाल ही में लगाया गया लोहे का भारी गेट अब शहर में चर्चा और सवालों का विषय बन गया है। वर्षों से जिला अस्पताल में आने-जाने वाले नागरिक यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर इस गेट की आवश्यकता क्यों पड़ी, जबकि अस्पताल परिसर में पहले से ही पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्थाएं मौजूद हैं।
जिला अस्पताल में पहले से दो मुख्य गेट बनाए गए हैं, जिनमें से एक गेट लंबे समय से लगभग हमेशा बंद रहता है। इसका कारण सुरक्षा बताया जाता है। इसके बावजूद अब मुख्य प्रवेश द्वार पर एक और लोहे का गेट लगाया जाना कई सवाल खड़े करता है। खासकर तब, जब इसी गेट पर एक पुलिस चौकी पहले से स्थापित है और अस्पताल की सुरक्षा में लगभग 22 से 24 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, जिनमें दो गनमैन भी शामिल हैं। मेंटेनेंस के नाम पर हर साल लाखों खर्च स्थानीय नागरिकों और जागरूक युवाओं का आरोप है कि जिला अस्पताल में हर माह और हर वर्ष मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में कई काम या तो बेवजह तोड़े जाते हैं या फिर बार-बार बनाए जाते हैं। चाहे वह टॉयलेट हों या बाथरूम के गेट, “तोड़ो-फोड़ो और फिर बनाओ” की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। सूत्रों का दावा है कि तोड़फोड़ और मेंटेनेंस के नाम पर भुगतान निकालने वाले लोग अक्सर वही होते हैं। *सुरक्षा की आड़ में भविष्य की रणनीति?* कुछ जागरूक नागरिकों का मानना है कि यह गेट भविष्य में सुरक्षा से ज्यादा नियंत्रण का जरिया बन सकता है। आशंका जताई जा रही है कि यदि अस्पताल में किसी मरीज की मौत होती है और परिजन अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए आवाज उठाते हैं, तो इसी गेट के सहारे उन्हें बाहर निकालने या दबाव बनाने की स्थिति पैदा की जा सकती है। इससे जनता की आवाज को दबाने और प्रशासनिक असुविधा से बचने का रास्ता तैयार किया जा रहा है।
*जनता से जवाबदेही की मांग*
शहर के जागरूक युवाओं और नागरिकों का कहना है कि अब समय आ गया है कि जिला अस्पताल में आने वाले फंड और उनके खर्च का सार्वजनिक हिसाब मांगा जाए। “शहर हमारा है और इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है इसी भावना के साथ वे जनता से अपील कर रहे हैं कि अपने अधिकारों के प्रति सजग हों। आज सोशल मीडिया के दौर में हर नागरिक के पास मोबाइल है। यदि कहीं भी गलत या संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो उसका वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाए। परिजनों की पीड़ा को सुनना और उनकी आवाज बनना ही एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।
जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर

भाजपा युवा नेता दमोह के उधोग पति बड़े भैया आदरणीय श्री प्रीतम चौकसे जी की जीवन साथी व हम सबकी मार्ग दर्शक आदरणीय भाभी श्...
13/01/2026

भाजपा युवा नेता दमोह के उधोग पति बड़े भैया आदरणीय श्री प्रीतम चौकसे जी की जीवन साथी व हम सबकी मार्ग दर्शक आदरणीय भाभी श्रीमती निशा/प्रीतम चौकसे जी को जन्मदिवस की लख-लख बधाई और शुभकामनाएं।
Preetam Chouksey

 #शोक_संदेश.....अत्यंत दुख के साथ सूचित करना  पड़ रहा है कि दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी जी की बिटिया "संस्था सिंह" ल...
11/01/2026

#शोक_संदेश.....

अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी जी की बिटिया "संस्था सिंह" लंबे समय से ऐम्स हॉस्पिटल दिल्ली में इलाजरत थी। जिनका आज 11 जनवरी, रविवार को रात्रि 9:25 पर देवलोकगमन हो गया है।

पार्थिव देह कल दिनांक 12 जनवरी, सोमवार को प्रातः नई दिल्ली एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस से जबलपुर एयरपोर्ट और वहां से सड़क मार्ग से हिंडोरिया लाया जाएगा।

अंतिम विधान गृह ग्राम हिंडोरिया में दोपहर पश्चात किया जाएगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति 🙏🏻🙏🏻

धन्यवाद दमोह नगरपालिका हिन्दुओं के इतने बड़े त्यौहार दीपावली के पावन पर्व पर दमोह नगर पालिका ने जो गंदगी फैलाकर दमोह की ...
31/10/2024

धन्यवाद
दमोह नगरपालिका हिन्दुओं के इतने बड़े त्यौहार दीपावली के पावन पर्व पर दमोह नगर पालिका ने जो गंदगी फैलाकर दमोह की देवतुल्य जनता को गिफ्ट दिया है। जगह-जगह फैलीं गंदगी इस बात का प्रमाण है कि दमोह नगरपालिका के नवागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी महोदय जी की तानाशाही है। में सीएमओ दमोह नगर पालिका से कहना चाह रहा हूं कि यह दमोह है। आज हिन्दू समाज को अपना त्यौहार गंदगी में मनाना पढ़ रहा है।

धन्यवाद
सीएमओ

शोक सन्देसेबड़े ही दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि बाल्मीकि गुरुद्वारा के ग्रंथी श्री हरिसिंह पारोचे जी का देव लोक गमन ...
27/10/2024

शोक सन्देसे

बड़े ही दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि बाल्मीकि गुरुद्वारा के ग्रंथी श्री हरिसिंह पारोचे जी का देव लोक गमन हो गया है जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास गड़रयाऊ मोहल्ला पानी कि टंकी के पास से समय..12 बजे. वाल्मीकि मुक्ति धाम के लिए जाएगी
शोकाकुल परिवार,, श्री सुरेश पारोचे अखिलेश पारोचे मनीष पारोचे आशीष पारोचे एवं समस्त पारोचे परिवार

23/06/2024

जरूरी सूचना दमोह...वसुंधरा कॉलोनी में चोर सक्रिय हैं। कई घरों में वारदात कर चुके हैं। बीती रात भी दिखे हैं। रात 1:00 बजे से 3:00 बजे तक सतर्क रहें।

जय मां बड़ी देवी
21/06/2024

जय मां बड़ी देवी

https://www.youtube.com/live/Zf_qiN1d-6w?si=8pK8oKesEY8g7Eiv*नारद जयंती कार्यक्रम लाइव केवल दमोह न्यूज़ 24 पर*
17/06/2024

https://www.youtube.com/live/Zf_qiN1d-6w?si=8pK8oKesEY8g7Eiv

*नारद जयंती कार्यक्रम लाइव केवल दमोह न्यूज़ 24 पर*

दमोह न्यूज नेटवर्क में आपका स्वागत है दमोह जिले और आस पास की ताजा खबरें देखने के लिए चैनल को अभी subscribe करें और बेल आइक.....

16/05/2024

कल दिनांक 17/5/2024 दिन शुक्रवार को 11kv हॉस्पिटल फीडर का रखरखाव होना है. जिस कारण जबलपुर नाका से जिला जेल तक, सर्किट हाउस, कलेक्टर निवास, sp ऑफिस एवं निवास, ओधोगिक छेत्र, जज निवास, सांसद एवं जिला पंचायत निवास तथा आस पास के छेत्र का विधुत प्रवाह सुबह 6-11बजे तक प्रभावित रहेगा.

Address

Damoh
470661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DAMOH NEWS 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DAMOH NEWS 24:

Share