22/05/2026
भारत सरकार ने क्यों बैन किया 'कॉकरोच जनता पार्टी' का X हैंडल?
सरकार डर गई है या सरकार को इससे बड़ा खतरा नजर आ रहा है।
'कॉकरोच जनता पार्टी' का X हैंडल भारत में ब्लॉक होने के पीछे देश की सुरक्षा का हवाला दिया गया। इंडियन एक्सप्रेस ने अधिकारी के हवाले से बताया कि गुरुवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो से सरकार को मिले इनपुट्स में कहा गया कि इस अकाउंट से भड़काऊ सामग्री पोस्ट हो रही है जो देश की संप्रभुता के लिए खतरा बन सकता है।
बता दें कि 'कॉक्रोच जनता पार्टी' की शुरुआत करने वाले अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
S C सीजेआई सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी ती। इसी के विरोध मे कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत हो गई। इसके फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि सरकार के खिलाफ लोगों को आवाज उठानी होगी। इसमें आखिर क्या गलत देखा गया जिसके चलते बैन करने का फैसला किया गया। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था कि कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं जिन्हेंना ही कोई रोजगार मिलता है और ना ही कोई पेशा होता है। वे या तो मीलिका क्षेत्र में चले जाते हैं या फिर सोशल मीडिया के कार्यकर्ता बन जाते हैं। कुछ आरटीआई कार्यकर्ता बन जाते हैं। इसपर जब प्रतिक्रिया मिलने लगी तो
इंस्टाग्राम पर 1.8 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर
बता दें कि भारत में भले ही सीजेपी का ट्विटर हैंडल नहीं दिख रहा है लेकिन दूसरे देशों से साझा किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक इसके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर हो चुके हैं। जबकि जब हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था तब इसके मात्र 90 हजार फॉलोअर थे। इंस्टाग्राम पर सीजेपी के अकाउंट के 1.8 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसका इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में बंद किया जा सकता है।
क्या इस प्रकार का काम करना सरकार के लिए शोभा देता है आप अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें इस वीडियो को लाइक करे और शेयर करें धन्यवाद