05/11/2025
📢 सुरसंड विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्री ऋषि कुमार अग्रवाल को मिला जनसमर्थन
सुरसंड, दिनांक _04__ / __11_ / 2025 —
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सुरसंड विधानसभा क्षेत्र (संख्या 26) से आम आदमी पार्टी (झाड़ू छाप) के प्रत्याशी श्री ऋषि कुमार अग्रवाल को स्थानीय समाज का व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है।
सुरसंड परिवार के सभी अभिभावकों, सुरसंड बाजार के प्रतिष्ठित मारवाड़ी समाज, व्यवसायिक वर्ग, दुकानदारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में श्री अग्रवाल को अपना आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया है।
जनसमर्थन कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि —
“अब समय आ गया है कि सुरसंड बदलाव की दिशा में आगे बढ़े। इस बार मतदान का आधार जाति या धर्म नहीं, बल्कि योग्यता और ईमानदारी होनी चाहिए। हमें सही उम्मीदवार, नई पार्टी और नए चेहरों को अवसर देना होगा।”
श्री ऋषि कुमार अग्रवाल ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —
“मैं जनता का सेवक बनकर इस क्षेत्र के हर वर्ग की आवाज़ बनूंगा। सुरसंड के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार के लिए संघर्ष मेरा संकल्प है। मैं आप सबके आशीर्वाद और विश्वास से बदलाव की यह मशाल जलाए रखूंगा।”
जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा —
“इस बार ईवीएम पर क्रमांक संख्या 2 पर स्थित ‘झाड़ू’ निशान दबाकर सुरसंड में ईमानदार राजनीति और जनहित की शुरुआत करें। आपका एक वोट सुरसंड के भविष्य को नया मार्ग देगा।”