Aapna Bihar

Aapna Bihar BIHAR ,

12/11/2023

छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं है

यह बिहार की संस्कृति है जो उगते हुए सूर्य के साथ डूबते हुए सूर्य को भी सम्मान करना सिखाता है।

12/11/2023

छठ महापर्व पर बिहार जाने को लेकर सूरत स्टेशन पर उमड़ी भीड़, अफरा-तफरी होने से एक व्यक्ति की मौत l
छठ महापर्व पर बिहार जाने के लिए गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर शनिवार को अफरा-तफरी मच गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (पश्चिम रेलवे) सरजो कुमारी ने कहा कि यात्री सुबह सूरत रेलवे स्टेशन से ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े जिससे अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग बेहोश हो गए।

बिहारः पूर्व सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के बीच वीरपुर जेल से भेजा गया DMCHप्रियरंजनLast Updated: 13 ...
15/05/2021

बिहारः पूर्व सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के बीच वीरपुर जेल से भेजा गया DMCH

प्रियरंजन
Last Updated: 13 May 2021 05:58 PM (IST)
जेल जाने के बाद ही पूर्व सांसद पप्पू यादव ने जेल में उपलब्ध सुविधाओं के अभाव को लेकर बुधवार की सुबह से ही भूख हड़ताल शुरू कर दी थी. जांच टीम में वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ. बीरेंद्र प्रसाद, डॉ. मनोज कुमार झा और डॉ. पंकज कुमार शामिल थे.
बिहारः पूर्व सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के बीच वीरपुर जेल से भेजा गया DMCH
वीरपुर जेल से एंबुलेंस से पप्पू यादव को डीएमसीएच ले जाता प्रशासन

सुपौलः पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को बेहतर इलाज के लिए भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच गुरुवार को वीरपुर जेल से डीएमसीएच दरभंगा भेजा गया. जिलाधिकारी के आदेश से सिविल सर्जन द्वारा गठित तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की. इसके बाद टीम ने उन्हें हायर सेंटर रेफर करने के लिए अनुशंसा की.

गौरतलब हो कि एक 32 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी एवं न्यायालय द्वारा 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश के बाद पूर्व सांसद को मंगलवार की देर रात वीरपुर जेल लाया गया था. अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही पूर्व सांसद अपनी बीमारी एवं हाल में हुए पैर की सर्जरी का हवाला देते हुए चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे.

जेल जाने के बाद ही पूर्व सांसद ने जेल में उपलब्ध सुविधाओं के अभाव को लेकर बुधवार की सुबह से ही भूख हड़ताल शुरू कर दी थी. जांच टीम में वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ. बीरेंद्र प्रसाद, डॉ. मनोज कुमार झा और डॉ. पंकज कुमार शामिल थे. स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट के आदेश पर उन्हें डीएमसीएच भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई. स्वास्थ्य जांच के बाद डाक्टरों की अनुशंसा पर कोर्ट के आदेश से उनको डीएमसीएच भेजा जा रहा है.

वाहनों को किया गया सैनिटाइज

कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शाम चार बजे के आसपास पूर्व सांसद को लेकर अधिकारी व सुरक्षा बल की टीम जेल से डीएमसीएच दरभंगा के लिए रवाना हुई. उनके साथ डीएसपी मुख्यालय अजय कुमार एवं डीएसपी वीरपुर रामानंद कुमार कौशल भी शामिल थे. पूर्व सांसद को लेकर दरभंगा जाने वाले सभी वाहनों को कोविड संक्रमण को देखते एहतियातन पहले सैनिटाइज किया गया.

Address

Darbhanga
8460XX

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aapna Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share