Aawaaz Hindustan News

Aawaaz Hindustan News News

29/09/2026

दरभंगा में 400 साल पुरानी दरगाह पर चलेगा बुलडोजर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हिंदू और मुसलमान

मुन्ना खान और चाँद ने कहा खून की आखिरी बूंद तक लड़ेंगे
चन्दनपट्टी रघुनाथपुर

29/09/2026

चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर कर रहा है काम, SIR के नाम पर 67 लाख वोटरों के नाम काटे - अशोक ढवले*
महा आंदोलन होगा अब लोकतंत्र को बचाने

दरभंगा की किसानों के लिए विशेष खबर है यह पूरा वीडियो जरूर देखें
इस खबर को जान से ज्यादा शेयर करें चैनल को सब्सक्राइब लाइक करना ना भूले

*सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल**डीएम ने संस्थागत एवं सिजेरियन प्रसव स...
29/09/2026

*सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

*डीएम ने संस्थागत एवं सिजेरियन प्रसव समेत शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग, दंत चिकित्सा एवं सामान्य सर्जरी सेवाओं का किया शुभारंभ*

दरभंगा, 29 सितंबर 2026 :-
जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में संस्थागत प्रसव, सिजेरियन प्रसव, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग, दंत चिकित्सा एवं सामान्य सर्जरी से संबंधित चिकित्सा सेवाओं का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से जिले के आम नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के संचालन से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होगी तथा गंभीर अथवा आवश्यक चिकित्सा सेवाओं के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता में कमी आएगी।

उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिया कि अस्पताल में प्रारंभ की गई सभी सेवाओं का सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।

मरीजों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श, जांच, उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ अस्पताल परिसर में स्वच्छता, मरीजों की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में संस्थागत प्रसव एवं सिजेरियन प्रसव सेवाओं के संचालन से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही शिशु चिकित्सा सेवा के माध्यम से नवजात एवं बच्चों को आवश्यक चिकित्सकीय उपचार मिल सकेगा।

वहीं हड्डी रोग, दंत चिकित्सा तथा सामान्य सर्जरी की सेवाओं के प्रारंभ होने से विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों को अस्पताल स्तर पर ही आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं के नियमित संचालन एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों का मुख्य उद्देश्य मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं सम्मानजनक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी दरभंगा द्वारा अस्पताल के परिसर में आम का पौधा लगाया गया।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत,सिविल सर्जन डॉ.अरुण कुमार, प्रभारी उपाधीक्षक सदर अस्पताल, गंगवाड़ा-सह-स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया नारायण, डीपीएम स्वास्थ्य श्री प्रभात कुमार राजू, डीसीएम श्री रवि कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

29/09/2026

जन सुराज ने महागठबंधन के डर से बदला
उम्मीदवार : भोलू यादव ने दिया बड़ा बयान

28/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश छोड़कर भागने नहीं दिया जाएगा डॉक्टर मुन्ना खान

ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार से जन सूराज दरभंगा उम्मीदवार रविंद्र कुमार से टिकट वापस लिया डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी क़ो MLC सन...
28/09/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार से
जन सूराज दरभंगा उम्मीदवार रविंद्र कुमार से टिकट वापस लिया डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी क़ो MLC सनातक टिकट मिला

ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार से   डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी  MLC टिकट के लिए कांग्रेस छोड़ जन सुराज में शामिल हुए ?
28/09/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार से
डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी MLC टिकट के लिए कांग्रेस छोड़ जन सुराज में शामिल हुए ?

28/09/2026

दरभंगा में कांग्रेस का ऐतिहासिक विरोध मार्च देखने को मिला कई सालों के बाद जिला अध्यक्ष जमाल हसन के नेतृत्व में हाथों में हथकड़ी बंद करके ज्ञानेश कुमार का फोटो लगा करके जमकर नारेबाजी

*बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन हेतु एकल खिड़की व्यवस्था लागू**आम सभा, रैली, जुलूस, वाहनों, लाउडस्पीकर एवं...
28/09/2026

*बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन हेतु एकल खिड़की व्यवस्था लागू*

*आम सभा, रैली, जुलूस, वाहनों, लाउडस्पीकर एवं गैर-वाणिज्यिक हवाई अड्डा/हेलीपैड के उपयोग की अनुमति के लिए अनुमंडल स्तर पर होगी व्यवस्था*

दरभंगा, 28 सितंबर 2026 :-
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया कि बिहार विधान परिषद के *05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन-2026* को सुचारू, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल द्वारा *एकल खिड़की व्यवस्था (Single Window System)* लागू करने के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन के दौरान राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं संबंधित व्यक्तियों द्वारा आयोजित *आम सभा, रैली, जुलूस, वाहनों के उपयोग तथा गैर-वाणिज्यिक हवाई अड्डा/हेलीपैड के उपयोग* के लिए आवश्यक स्वीकृति/अनुमोदन एकल खिड़की व्यवस्था के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। वहीं, *लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से* निर्गत की जाएगी।

*जिला स्तर पर एकल खिड़की कोषांग गठित*

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर *जिला आईटी सेल में एकल खिड़की कोषांग* का गठन किया गया है। इसमें जिला आईटी सेल में प्रतिनियुक्त/कार्यरत कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। *वरीय उप समाहर्ता, दरभंगा श्री सोनल कुमार महतो* को कोषांग का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि आम सभा, रैली, जुलूस, वाहनों तथा गैर-वाणिज्यिक हवाई अड्डा/हेलीपैड आदि के उपयोग से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों से आवश्यक *अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC)* प्राप्त कर जांचोपरांत सक्षम प्राधिकार के समक्ष अनुमति हेतु आवेदन प्रस्तुत कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

*अनुमंडल स्तर पर लाउडस्पीकर की अनुमति की व्यवस्था*

लाउडस्पीकर के प्रयोग की अनुमति निर्गत करने के लिए *सदर, बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल कार्यालयों में एकल खिड़की काउंटर* कार्यरत रहेगा। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, कंप्यूटर सामग्री, स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

*पुलिस विभाग से समन्वय हेतु नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति*

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर गठित एकल खिड़की कोषांग में एक *नोडल पुलिस पदाधिकारी* की प्रतिनियुक्ति के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के स्तर से की जाएगी। नोडल पुलिस पदाधिकारी जिला मुख्यालय में उपस्थित रहकर सभी थानाध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे तथा संबंधित आवेदनों के संबंध में आवश्यक अनापत्ति प्राप्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

*अनुमंडल स्तर पर भी गठित होगा कोषांग*

उन्होंने कहा कि आवेदन पत्रों के समर्पण एवं अनुमोदन की प्रक्रिया के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अनुमंडल स्तर पर कोषांग गठित करने का निर्देश दिया गया है। इस कोषांग के माध्यम से *अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा विद्यालय/विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्राचार्य सहित संबंधित विभागों* से समन्वय स्थापित कर आवश्यक अनापत्ति एवं अनुमोदन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एकल खिड़की व्यवस्था से संबंधित सभी सुविधाओं एवं प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नोडल पदाधिकारी, एकल खिड़की कोषांग एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

*निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध अनुमति उपलब्ध कराना उद्देश्य*

उन्होंने कहा कि एकल खिड़की व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन अवधि के दौरान राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों के लिए आवश्यक अनुमतियों को *निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराना* तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करना है।

तालाब बचाओ अभियान, दरभंगामाननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित केस, डब्लू.पी.(सी) संख्या – 362/2026, तालाब बचाओ अभियान बनाम...
28/09/2026

तालाब बचाओ अभियान, दरभंगा

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित केस, डब्लू.पी.(सी) संख्या – 362/2026, तालाब बचाओ अभियान बनाम बिहार सरकार के आलोक में बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कार्यालय आदेश मेमो संख्या 04/पर्या/वन(मु) 51/2026-5965, दिनांक 22.09.2026 के तहत 6 सदस्यों वाली "संयुक्त निरीक्षण समिति" का गठन डीएम, दरभंगा की अध्यक्षता में किया गया है, जिसमें नगर आयुक्त, बुडको चीफ जेनरल मेनेजर, बिहार पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के रीजनल मेनेजर, तलबा बचाओ अभियान के संयोजक नारायण जी चौधरी एवं प्रमंडलीय वन पदाधिकारी, दरभंगा सदस्य हैं । इस समिति की पहला बैठक दिनांक 26.09.2026 को हुई , जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिया गया |
1. उत्तर, पश्चिम और पूरब दिशा में छठ पूजा के लिए हराही पोखर किनारे लगाये गये पत्थर के टुकड़ों को हटाकर पुराने घाट को रेस्टोर किया जाय और उसे मरम्मत किया जाय ताकि हराही पोखर के सैकड़ों वर्ष से मनाये जा रहे छठ पूजा की भव्यता और गरिमा बना रहे |
2. जो भी काम आगे होगा, उसे पर्यावरण के नियमों और विकास की ज़रूरतों का पालन करना चाहिए। दरभंगा में मौजूद तीन तालाबों – गंगासागर, दिग्घी और हराही के रकबा और इकोलॉजिकल स्वरूप को नुकसान पहुँचाने वाला कोई भी काम नहीं किया जाना चाहिए |
3. कुछ अतिक्रमण को हटाया गया है और तीनों तालाबों का फ्रेश सीमांकन कर बांकी अतिक्रमण को हटाया जाएगा |
4) बुडको के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने जानकारी दी कि माननीय अदालतों के स्टे ऑर्डर (रोक के आदेश) का पालन करते हुए अभी इन तीनों तालाबों पर कोई काम नहीं हो रहा है।
5. दरभंगा के डी.एम. और श्री नारायण जी चौधरी, दोनों की राय थी कि वेटलैंड (आर्द्रभूमि) के कुछ जाने-माने विशेषज्ञों को शामिल किया जाना चाहिए। ये विशेषज्ञ सौंदर्यीकरण के काम की देखरेख कर सकें और यह सुनिश्चित कर सकें कि पर्यावरण से जुड़े सभी नियमों का पालन हो
6. समय-समय पर तीनों तालाबों के साइट का समिति द्वारा भौतिक निरीक्षण किया जाना चाहिए कि काम माननीय न्यायालयों के दिशा निर्देशों और आदेशों के अनुसार हो रहा है या नहीं ।
7. मुजफ्फरपुर स्थित बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा इन तालाबों के पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जा रही है।
8. यह सुझाव दिया गया की तालाबों के किनारों में स्थानीय जैव विविधता को आकर्षित करने के लिए देशी घास, कतरा घास, प्राकृतिक झाड़ियों और पेड़ों को लगाकर जैविक तटबंध स्थिरीकरण तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए तटबंध को स्थिर किया जाना चाहिए।
9. दरभंगा के डी.एम. ने सभी संबंधित पक्षों को ओ.ए. नंबर 155/2022/EZ में माननीय एन.जी.टी. द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करने का निर्देश दिया। साथ तालाबों से जुड़े उपयोगी परम्परागत ज्ञान, सुझाव, जानकारी को सौन्दर्यीकरण योजना में जोड़ने के लिए निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगो की भागीदारी को भावना को संतुष्टि मिले |
नारायण जी चौधरी ने तालाब बचाओ अभियान के तरफ से इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए डी.एम. महोदय और अन्य पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किये |
नारायण जी चौधरी,
संयोजक

Address

Hayaghat
Darbhanga
847301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aawaaz Hindustan News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share