15/01/2026
*शिक्षा विभाग के विविध कार्यों की हुई समीक्षा*
*डीएम ने स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने का दिए निर्देश*
दरभंगा, 15 जनवरी, 2026 :- *समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में आज जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई*।
जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रगति,
ई-शिक्षा कोष पर शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति,
विभिन्न वर्गों के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की अद्यतन स्थिति,यू-डायस से संबंधित आंकड़ों की समयबद्ध प्रविष्टि,विद्यालयों में आवश्यक भौतिक संसाधनों की उपलब्धता और स्कूल संचालन की नियमितता एमडीएम मध्यान भोजन आदि बिंदुवार समीक्षा किये।
*जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा को निर्देश दिया कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पड़ने वाले सभी विद्यालयों में नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें ताकि शैक्षणिक गतिविधियों का सही मूल्यांकन किया जा सके।*मानक के तहत विद्यालयों का निरीक्षण नहीं करने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को फटकार लगी।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भवनहीन विद्यालयों को लेकर भूमि का चयन किया गया है, अंचलाधिकारी के माध्यम से पत्र भेजने का निर्देश दिया, ताकि एस्टीमेट बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने किलकारी भवन में चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में लम्बित आवेदन हेतु विशेष टीम बनाकर आवेदनों को निष्पादन 15 दिनों में करने का अल्टीमेटएम दिया । हर हाल में समय पर विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देना सुनिश्चित करें।
इसके लिए कॉलेज से भी समन्वय करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सत प्रतिशत विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों का अपार आईडी कार्ड बनाने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी बिंदुओं का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया ताकि लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
*शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराई जाए तथा अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों पर विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।*पिछले बैठक (महिने) 900 शिक्षकों की अनुपस्थिति के संबंध में जांच करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया जो शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे हैं उनका वेतन कटोती करने का भी निर्देश डीपीओ स्थापना को दिया।
13 जनवरी 26 को 804 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए जिन्हें भी जांच करने का निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विद्यालय में शत प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है ,अन्यथा विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा की उपस्थिति बनाकर विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों को निलंबित किया जाएगा। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के लिए इसके लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
जिले के सभी 2586 विद्यालयों का औचक जांच करते हुए भौतिक प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं का लाभ समय पर छात्रों तक पहुँचे,इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय व तत्परता से इंस्टीट्यूशन स्तर पर लंबित आवेदन को निष्पादन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।
*जिलाधिकारी ने कहा कि यू-डायस डेटा का समय पर एवं सटीक प्रविष्टि करना सभी विद्यालय प्रधानों की प्राथमिक जिम्मेदारी है,इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*
बैठक में *समग्र शिक्षा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय,स्कूलों का निरीक्षण,आधार और अपार स्टेटस, मध्यान भोजन आदि बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई*।
*जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मी यह सुनिश्चित करें कि जिले के बच्चों के लिए* *गुणवत्तापूर्ण,सुलभ और डिजिटल रूप से सशक्त शिक्षा उपलब्ध हो*।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीपीओ स्थापना अवधेश कुमार, अभियंता अभियंता,,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा संबंधित सभी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।