07/09/2026
आज दिनांक 07 सितंबर 2026 दिन सोमवार को सुबह 08 बजे के लगभग में वरीय सहायक लोको पायलट स्वर्गीय जितेंद्र कुमार सहनी जी की मृत्यु हो गई है जो की बरौनी संयुक्त क्रू लॉबी में पद स्थापित थे। अब वह हम सभी के बीच नहीं रहे। स्वर्गीय जितेंद्र जी पिछले करीब 02 वर्षों से एक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनके दिव्यगंत आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में पीड़ा को सहन करने की अपार शक्ति प्रदान करें। न ही जन्म और न ही मरण का कोई समय निश्चित है फिर भी मैं ईश्वर से इतना जरूर कहूंगा कि आपने दुनिया का अनमोल तोहफा मानव शरीर मनुष्य को दिए हैं तो मनुष्य को इस दुनिया का भरपूर आनंद लेने के लिए समय से पहले मौत मत दीजिए। मैं जानता हूँ कि धरती पर जो भी व्यक्ति आए हैं उनकी मृत्यु निश्चित है फिर भी किसी माँ बाप और पत्नी के सामने बच्चों एवं पति की मौत का होना बहुत ही तकलीफ देती है। मैं तो ईश्वर से यही कहूंगा कि शादीशुदा आदमी को मौत देकर छोटे छोटे बच्चों के उपर से पिता का साया उठना और पत्नी का विधवा होना बहुत ही दर्द होता है। मैं ईश्वर से अनुरोध करता हूँ कि शरीर में किसी भी तरह की बीमारी कभी नहीं दें और यदि कोई गंभीर बीमारी हो भी जाए तो भगवान उन्हें सही करने की कृपा जरूर करेंगे। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें। मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ओम् शांति ओम् शांति ओम् शांति ✍️🕉🌞🪔🚩🛕🎪🌏👫🍼🏠❤💔😭😢⚖️🔥🙏👏