Darbhanga Abtak दरभंगा अबतक

Darbhanga Abtak  दरभंगा अबतक Darbhanga Abtak दरभंगा अबतक मिथिलांचल का अपना न्यूज़ टीवी चैनल GTPL सेट टॉप बॉक्स के 988नंबर पर देख सकते हैं

16/09/2026
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, मो. अली अशरफ फातमी ने जिलाधिकारी दरभंगा से की मुलाक़ात दरभंगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह ...
16/09/2026

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, मो. अली अशरफ फातमी ने जिलाधिकारी दरभंगा से की मुलाक़ात

दरभंगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो. अली अशरफ फातमी ने कहा की लोहिया चौक, लहेरियासराय से
खाजासराय-पंडासराय से गुजरने वाली नई प्रस्तावित ऐलीवेटेड सड़क के निर्माण के कारण से सैकड़ो व्यापारी वर्ग का काम-काज एवं आवासीय क्षेत्र पूर्णत: उजड़ जाएगा। उन्होंने बताया की इसी सिलसिले में वार्ड 46, 47 एवं 48 के एक
प्रतिनिधिमंडल के साथ मैंने जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार से समाहरणालय स्थित कार्यालय पर पहुंचकर मुलाक़ात किया। और वर्तमान परिस्थिति से अवगत कराया गया साथ में पूर्व विधायक व राजद नेता डॉ. फराज फातमी साथ में स्थानीय वार्ड 48 के पार्षद भंटू गुप्ता के साथव अन्य स्थानीय कई लोग भी शामिल थे।

https://x.com/BiharCtv/status/2100276565242450011

शिक्षक सम्मान समारोह में 25 शिक्षक सम्मानित, रोटरी क्लब ने शिक्षकों के योगदान को सराहादरभंगा। रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा सिटी ...
16/09/2026

शिक्षक सम्मान समारोह में 25 शिक्षक सम्मानित, रोटरी क्लब ने शिक्षकों के योगदान को सराहा

दरभंगा। रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा सिटी की ओर से 15 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह ‘शेपिंग फ्यूचर्स अवार्ड’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत और नृत्य से हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप विश्वविद्यालय, सिजौल, मधुबनी के पूर्व कुलपति प्रो. समीर कुमार वर्मा और विशिष्ट अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं रोटरी जिला-3250 के लिटरेसी चेयर रोटेरियन डॉ. गौरी शंकर झा रहे। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन हीरा कुमार झा, सचिव डॉ. एम.एच. खान और कोषाध्यक्ष डॉ. फिरोज आलम ने अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अतिथियों का मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, चादर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में क्लब अध्यक्ष हीरा कुमार झा ने शिक्षक सम्मान समारोह के उद्देश्य और रोटरी क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. गौरी शंकर झा ने ऐसे आयोजनों के लिए क्लब की सराहना करते हुए साक्षरता दर में कमी के लिए गरीबी और जागरूकता की कमी को प्रमुख कारण बताया।
मुख्य अतिथि प्रो. समीर कुमार वर्मा ने शिक्षा के प्रसार में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यालयों से विद्यार्थियों के छीजन के पीछे इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को भी प्रमुख कारणों में शामिल बताया।
समारोह में रोटरी के निर्धारित मापदंडों के आधार पर सरकारी और निजी विद्यालयों के 25 चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को पाग, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में डॉ. शिव शंकर कुमार, अशोक कुमार, भारती रंजन कुमारी, डॉ. मोहन मुरारी, शशांक श्रीवास्तव, मो. आमिर फैसल, मो. सिकंदर, श्रवण कुमार मिश्र, श्रवण कुमार शर्मा, तनुजा मिश्रा, शफीक, मो. कलाम और अभिषेक सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन पलक मिश्रा ने किया, जबकि क्लब के सचिव डॉ. एम.एच. खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सम्मानित शिक्षकों ने रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा सिटी के इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर डीएम ने की समीक्षा, बैंकों को 7 दिन में ऋण आवेदन निपटाने का निर्देशदरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्...
15/09/2026

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर डीएम ने की समीक्षा, बैंकों को 7 दिन में ऋण आवेदन निपटाने का निर्देश

दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक अधिकारियों, विद्युत विभाग के पदाधिकारियों और अधिकृत वेंडरों ने हिस्सा लिया।
डीएम ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों और अधिकृत वेंडरों को घर-घर जाकर लोगों को योजना की जानकारी देने और सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।
बैठक में बताया गया कि जिले में 197 ऋण आवेदन बैंकों के पास लंबित हैं। डीएम ने बैंकों को निर्देश दिया कि योजना के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों पर अधिकतम 7 दिनों के भीतर कार्रवाई की जाए और किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
डीएम ने इस माह जिले में 3,000 से 4,000 नए आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया। वहीं प्रत्येक सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता को कम से कम 100 इच्छुक उपभोक्ताओं की पहचान कर आवेदन कराने का लक्ष्य दिया गया।
नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाकर आवेदन लेने और लोगों को योजना की जानकारी देने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित विभिन्न विभागों के कर्मियों एवं अधिकारियों को भी अपने घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।
डीएम ने कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए विद्युत विभाग, बैंक, नगर निगम और अधिकृत वेंडरों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।

15/09/2026

Jansuraj का दलित समाज के वोट पर नजर। जाएगा घर तक Darbhanga Abtak दरभंगा अबतक d

15 अक्टूबर तक सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाने का निर्देशदरभंगा। समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव ...
15/09/2026

15 अक्टूबर तक सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाने का निर्देश

दरभंगा। समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाने की स्थिति की समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। प्रगति पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने पंचायतवार और किसानवार माइक्रो प्लान तैयार कर लंबित किसानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 15 अक्टूबर 2026 तक जिले के शत-प्रतिशत पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। इसके लिए पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर किसानों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने और प्रतिदिन कार्य की प्रगति की समीक्षा करने को कहा गया।
साथ ही, पीएम-किसान योजना के लाभुकों का डाटा संकलित कर उन किसानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अभी लंबित है। बैठक में संबंधित कृषि एवं राजस्व विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया पोलो मैदान का निरीक्षणदरभंगा, 15 सित...
15/09/2026

सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया पोलो मैदान का निरीक्षण

दरभंगा, 15 सितम्बर 2026 :- जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार द्वारा जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज पोलो ग्राउंड, नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय का निरीक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर 2026 को संध्या 7:30 बजे पोलो ग्राउंड, नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम स्थल की समुचित साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने तथा आगंतुकों एवं प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूरा करने का निर्देश दिया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के अवसर पर नगर आयुक्त दरभंगा श्रीमती गरिमा लोहिया, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री आशीष अमन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

सेवा संकल्प अभियान को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजितदरभंगा, 15 सितंबर 2026 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा कौश...
15/09/2026

सेवा संकल्प अभियान को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

दरभंगा, 15 सितंबर 2026 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अभियान के तहत 17 सितंबर 2026 को जिलेभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जिले में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर 2026 को पूरे जिले में दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी संस्थानों के परिसर में शाम 7:00 बजे संकल्प अभियान का उद्घाटन कर 100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न पंचायत भवन परिसरों, अमृत सरोवरों, सरकारी संस्थानों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा, संकल्प एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया जाए।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की शाम जिले के विभिन्न पंचायत भवन परिसरों एवं अमृत सरोवरों पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसके साथ ही जीविका केंद्रों, प्रखंड कार्यालयों, सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को भी इस आयोजन से जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सेवा संकल्प अभियान का मुख्य कार्यक्रम 17 सितंबर 2026 को शाम 7:30 बजे लहेरियासराय स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

5000 दीपों के माध्यम से आकर्षक आकृतियां तैयार की जाएंगी तथा रंगोली के जरिए कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से सजाया जाएगा। दीपों से जगमगाता पोलो ग्राउंड कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिलेभर में एक साथ आयोजित होने वाले दीप प्रज्वलन कार्यक्रम से 17 सितंबर की शाम दरभंगा में सेवा, संकल्प एवं सामूहिक सहभागिता का विशेष संदेश प्रसारित होगा।

बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस चांदनी सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशिष अमन संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

Address

Vip Road Darbhanga
Darbhanga
846003

Telephone

+919122048787

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Darbhanga Abtak दरभंगा अबतक posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Darbhanga Abtak दरभंगा अबतक:

Shortcuts

Share