11/09/2026
बिहार में गंगा नदी पर नया डबल लाइन रेल पुल बनकर तैयार हो गया है, यह पुल पुराने राजेंद्र सेतु के बगल में बनाया गया है और अब इस डबल लाइन रेल पुल के तैयार हो जाने के बाद ट्रेनों को राजेन्द्र पुल स्टेशन पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा, वर्तमान में सिंगल लाइन पुल होने के कारण बरौनी से आने-जाने वाली ट्रेनों को नदी पार करने में समय लगता है और इस डबल लाइन रेल पुल पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाने के बाद लखीसराय, मोकामा एवं पटना की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों के लिए बरौनी पहुंचना आसान हो जाएगा साथ ही बरौनी से आने वाली ट्रेनों को गंगा नदी पार करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा !
अक्टूबर से इस पुल पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा जिसके बाद सफर तेज और आसान हो जाएगा !!
#बिहारसमाचार #बेगुसराय #मोकामा #सिमरिया #राजेंद्रपुल #गंगानदी #रेलवे