Darbhanga Television News

Darbhanga Television News Darbhanga Television News - दरभंगा टेलिविज़न न्यूज़
https://www.youtube.com/

● सफलता के 13 साल, बेमिसाल!

■ दुनिया की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इंसान का काम अब धीरे-धीरे मशीनें संभालने लगी हैं● कभी घर की रसोई में चौकी और बेलन...
10/09/2026

■ दुनिया की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इंसान का काम अब धीरे-धीरे मशीनें संभालने लगी हैं

● कभी घर की रसोई में चौकी और बेलन से बड़े प्यार से रोटियां बेली जाती थीं, लेकिन बदलते दौर के साथ अब रोटी बनाने का काम भी मशीन ने आसान कर दिया है। कुछ ही पलों में गोल-गोल और एक जैसी रोटियां तैयार करने वाली यह मशीन न सिर्फ समय बचा रही है, बल्कि आधुनिक तकनीक के बदलते दौर की एक नई तस्वीर भी पेश कर रही है। आखिर कैसे काम करती है यह मशीन और कितनी आसान हो गई है रोटी बनाने की प्रक्रिया, आइए देखते हैं हमारी खास पेशकश:

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

10/09/2026

■ दुनिया की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इंसान का काम अब धीरे-धीरे मशीनें संभालने लगी हैं

● कभी घर की रसोई में चौकी और बेलन से बड़े प्यार से रोटियां बेली जाती थीं, लेकिन बदलते दौर के साथ अब रोटी बनाने का काम भी मशीन ने आसान कर दिया है। कुछ ही पलों में गोल-गोल और एक जैसी रोटियां तैयार करने वाली यह मशीन न सिर्फ समय बचा रही है, बल्कि आधुनिक तकनीक के बदलते दौर की एक नई तस्वीर भी पेश कर रही है। आखिर कैसे काम करती है यह मशीन और कितनी आसान हो गई है रोटी बनाने की प्रक्रिया, आइए देखते हैं हमारी खास पेशकश:

■ दरभंगा के जिलाधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मंडल कारा, दरभंगा का किया गया निरीक्षण● जिलाधिकारी एव...
09/09/2026

■ दरभंगा के जिलाधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मंडल कारा, दरभंगा का किया गया निरीक्षण

● जिलाधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा संयुक्त रूप से 9 अगस्त, 2026 (बुधवार) को मंडल कारा, दरभंगा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा मंडल कारा में संधारित अभिलेखों की गहनता से जांच की गई, एवं कैदियों के कल्याण से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई तथा यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।भ्रमण क्रम में मंडल कारा परिसर के साथ साथ मंडल कारा में सुरक्षा हेतु की गई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया एवं उपकरणों के क्रियाशीलता की भी जांच की गई।

---दरभंगा टेलिविजन न्यूज़ की रिपोर्ट

04/09/2026

■ दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक● प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला व...
03/09/2026

■ दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक

● प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 सितंबर, 2026 को सफल बनाने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव आरती कुमारी ने अधिवक्ता संघ के सदस्यों के साथ बैठक की। सीजेएम श्री आलम ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी हितधारकों का सहयोग जरूरी है। अधिक से अधिक मुकदमों के निष्पादन के लिए पक्षकारों को जानकारी के साथ परामर्श भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

उन्होंने सदस्यों से कहा कि सुलह समझौता योग्य मुकदमों के पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारे के लिए वाद रेफर कराने का सुझाव दें। सचिव आरती कुमारी ने कहा कि समझौता योग्य मामलों में दोनों पक्षों के अधिवक्ता की सहायता से प्री-काउंसलिंग कराने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में शमनीय मुकदमों के साथ साथ बैंक ऋण आदि सहित ट्रैफिक चालान के मामले भी चालान की आधी राशि जमा कर निपटाया जाएगा।

बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र, अधिवक्ता अमरनाथ झा, शिवम कुमार त्रिपाठी, विवेक कुमार सिंह, लोकनाथ गोस्वामी, शिवेन्द्र नाथ, प्रदीप कुमार, कुमारी कविता सिन्हा, विकास कुमार, कुमार शांतनु, गणेश साह, अंकित श्रीवास्तव, चंदा वर्मा आदि मौजूद थें।

---दरभंगा टेलिविज़न न्यूज़ की रिपोर्ट

31/08/2026

■ सड़क के किनारे खुला नाला हो या फिर जलजमाव, ये सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकता है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बेहद जरूरी है। क्योंकि आपकी मंजिल से ज्यादा जरूरी है आपका सुरक्षित घर पहुंचना….

30/08/2026

■ केरल अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ अपने लजीज़ और अनोखे व्यंजनों के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। 26 अगस्त, 2026 को ओणम दक्षिण भारत में बड़े धूमधाम से मनाया गया। ओणम के पर्व पर केरल की पारंपरिक खान-पान की संस्कृति देखने को मिलती है। ओणम के मौके पर केले के पत्ते पर परोसे जाने वाले तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का विशेष महत्व है।

🍃 ओणम साद्या — स्वाद और परंपरा का संगम

● ओणम के अवसर पर तैयार किया जाने वाला पारंपरिक भोज ‘ओणम साद्या’ कहलाता है। इसमें चावल के साथ कई तरह की सब्जियां, सांभर, रसम, अवियल, थोरन, ओलन, पचड़ी, खिचड़ी, अचार, पापड़ और सबसे खास मीठे व्यंजन पायसम सहित अनेक पकवान केले के पत्ते पर एक साथ परोसे जाते हैं।

ओणम साद्या सिर्फ एक भोजन नहीं, बल्कि केरल की संस्कृति, परंपरा और सामूहिकता का प्रतीक है। परिवार और समाज के लोग एक साथ बैठकर केले के पत्ते पर परोसे गए इन व्यंजनों का आनंद लेते हैं। व्यंजनों की इतनी विविधता और पारंपरिक तरीके से परोसने की वजह से इसे अक्सर ‘ओणम बुफे’ भी कहा जाता है।

🎥 दरभंगा टेलिविजन न्यूज की इस खास पेशकश में जानिए, केरल के उन मशहूर और स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों के बारे में, जो ओणम साद्या को इतना खास और यादगार बनाते हैं।

■ मक्का के "क्लॉक टावर" पर गिरी आसमानी बिजली⚡कैमरे में कैद हुआ "अद्भुत नजारा” 😱● 26 अगस्त 2026 की शाम पवित्र शहर मक्का म...
29/08/2026

■ मक्का के "क्लॉक टावर" पर गिरी आसमानी बिजली⚡कैमरे में कैद हुआ "अद्भुत नजारा” 😱

● 26 अगस्त 2026 की शाम पवित्र शहर मक्का में तेज बारिश और गरज-चमक के बीच एक बेहद रोमांचक दृश्य देखने को मिला। तेज बिजली की एक चमकदार लपट मक्का के प्रसिद्ध रॉयल क्लॉक टावर के ऊपरी हिस्से से टकराती हुई कैमरे में कैद हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

करीब 601 मीटर ऊंचा मक्का रॉयल क्लॉक टावर मक्का की सबसे प्रमुख पहचान में शामिल है और इसे दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टावर माना जाता है। आसमान में घने बादलों, तेज बारिश और बिजली की चमक के बीच जब बिजली टावर पर गिरी, तो कुछ क्षणों के लिए पूरा आसमान रोशनी से जगमगा उठा। इस अद्भुत प्राकृतिक नजारे ने वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

---दरभंगा टेलिविजन न्यूज़ की रिपोर्ट

Nyd de videoer og den musik, du holder af, upload originalt indhold, og del det hele med venner, familie og verden på YouTube.

29/08/2026

■ मक्का के "क्लॉक टावर" पर गिरी आसमानी बिजली⚡कैमरे में कैद हुआ "अद्भुत नजारा” 😱

● 26 अगस्त 2026 की शाम पवित्र शहर मक्का में तेज बारिश और गरज-चमक के बीच एक बेहद रोमांचक दृश्य देखने को मिला। तेज बिजली की एक चमकदार लपट मक्का के प्रसिद्ध रॉयल क्लॉक टावर के ऊपरी हिस्से से टकराती हुई कैमरे में कैद हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

करीब 601 मीटर ऊंचा मक्का रॉयल क्लॉक टावर मक्का की सबसे प्रमुख पहचान में शामिल है और इसे दुनिया का सबसे ऊंचा क्लॉक टावर माना जाता है। आसमान में घने बादलों, तेज बारिश और बिजली की चमक के बीच जब बिजली टावर पर गिरी, तो कुछ क्षणों के लिए पूरा आसमान रोशनी से जगमगा उठा। इस अद्भुत प्राकृतिक नजारे ने वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

---दरभंगा टेलिविजन न्यूज़ की रिपोर्ट

■ दरभंगा में रक्षाबंधन पर "अभया ब्रिगेड" की शुरुआत, महिला सुरक्षा को मिलेगा नया बल● रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर शुक्रवार को...
28/08/2026

■ दरभंगा में रक्षाबंधन पर "अभया ब्रिगेड" की शुरुआत, महिला सुरक्षा को मिलेगा नया बल

● रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर शुक्रवार को पुलिस केन्द्र, लहेरियासराय में दरभंगा पुलिस की पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम ‘अभया ब्रिगेड’ को वरीय पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सहायता को और मजबूत करना है।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने अभया ब्रिगेड की टीम को महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े मामलों में सक्रियता से कार्य करने, उन्हें सुरक्षा एवं सहायता प्रदान करने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। दरभंगा पुलिस की यह पहल महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभया ब्रिगेड महिलाओं और बालिकाओं के बीच सुरक्षा की भावना बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जागरूक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

---दरभंगा टेलिविजन न्यूज की रिपोर्ट

Address

Laheria Sarai
Darbhanga
846001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Darbhanga Television News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share