13/09/2026
सच दिखाना पड़ा भारी! सहरसा में पत्रकार के साथ बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल।
बिहार के सहरसा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
सहरसा में मिड-डे मील (Mid-Day Meal) खाने से दर्जनों बच्चे अचानक बीमार हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब 'प्रभात खबर डिजिटल' के पत्रकार इस घटना की रिपोर्टिंग करने और बच्चों का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे, तो वहां मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की।
आरोप है कि पत्रकार को ऑपरेशन थियेटर (OT) में बंद करके पीटा गया और कवरेज करने से रोका गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों और पत्रकारों में भारी आक्रोश है।
क्या सच दिखाना अब अपराध बन चुका है? इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
Samrat Choudhary