Ctv Bihar News

Ctv Bihar News Bihar Newest Channel

30/07/2026

LNMU में छात्र संगठन का धरना प्रदर्शन, अवैध वसूली के खिलाफ जमकर नारेबाजी

27/07/2026

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर के प्रयासों से दरभंगा में छह फुट ओवर ब्रिज निर्माण को मिली सिद्धांततः स्वीकृति

27/07/2026

दरभंगा नगर निगम में कू व्यवस्था चरम पर:- डॉ० मुन्ना खान ।।
कांग्रेस नेता सह पूर्व पार्षद डा० मुन्ना खान ने कहा के नगर निगम में कूवस्था चरम पर है जिसको देखने वाला कोई नहीं है,,डा० मुन्ना खान प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की हम लोग यह सोच रहे थे की महिला महापौर, महिला उप-महापौर है तो महिला पार्षदों का सम्मान होगा,, मगर यह सिर्फ सोच बनकर रह गया धरातल पर किसी महिला पार्षदों का सम्मान बोर्ड बैठक में नहीं होता है ना बैठने की ठीक से व्यवस्था है ना कोई ध्यान देने वाला।।कोई भी कोई आवेदन देने पर उस पर सुनवाई नहीं होती है, नगर निगम के तमाम पदाधिकारी सिर्फ कमीशन के चक्कर में पड़े रहते हैं लगातार मेरे वार्ड में सफाई कर्मी की कमी है कुछ सफाई कर्मी को लगातार आवेदन देने के बाद भी ट्रांसफर नहीं किया गया जिससे वार्ड में गंदगी चरम पर है, जम्मेदार सफाई कर्मी का नहीं सुनता है ना कोई सफाई कर्मी जम्मेदार की सुनता है ,आवेदन देने के बावजूद ना सफाई कर्मी को बढ़ाया गया ना ही कोई सफाई कर्मी का ट्रांसफर किया गया, इससे क्या साबित होता है लगातार महापौर को शिकायत करने के बावजूद महिलाओं के बैठने की व्यवस्था ठीक नहीं की गई जिसका विरोध करते हुए बोर्ड मीटिंग से वार्ड 29 की पार्षद बोर्ड से बाहर निकाल कर वापस चली आई, अगर महिला महिलाओं का सम्मान बोर्ड मीटिंग में नहीं हुआ तो सदन के बाहर सड़क पर वार्ड 29 की जनता के साथ घिराव करेंगे,,,,।।।

27/07/2026

दरभंगा नगर निगम में कू व्यवस्था चरम पर:- डॉ० मुन्ना खान ।।
कांग्रेस नेता सह पूर्व पार्षद डा० मुन्ना खान ने कहा के नगर निगम में कूवस्था चरम पर है जिसको देखने वाला कोई नहीं है,,डा० मुन्ना खान प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की हम लोग यह सोच रहे थे की महिला महापौर, महिला उप-महापौर है तो महिला पार्षदों का सम्मान होगा,, मगर यह सिर्फ सोच बनकर रह गया धरातल पर किसी महिला पार्षदों का सम्मान बोर्ड बैठक में नहीं होता है ना बैठने की ठीक से व्यवस्था है ना कोई ध्यान देने वाला।।कोई भी कोई आवेदन देने पर उस पर सुनवाई नहीं होती है, नगर निगम के तमाम पदाधिकारी सिर्फ कमीशन के चक्कर में पड़े रहते हैं लगातार मेरे वार्ड में सफाई कर्मी की कमी है कुछ सफाई कर्मी को लगातार आवेदन देने के बाद भी ट्रांसफर नहीं किया गया जिससे वार्ड में गंदगी चरम पर है, जम्मेदार सफाई कर्मी का नहीं सुनता है ना कोई सफाई कर्मी जम्मेदार की सुनता है ,आवेदन देने के बावजूद ना सफाई कर्मी को बढ़ाया गया ना ही कोई सफाई कर्मी का ट्रांसफर किया गया, इससे क्या साबित होता है लगातार महापौर को शिकायत करने के बावजूद महिलाओं के बैठने की व्यवस्था ठीक नहीं की गई जिसका विरोध करते हुए बोर्ड मीटिंग से वार्ड 29 की पार्षद बोर्ड से बाहर निकाल कर वापस चली आई, अगर महिला महिलाओं का सम्मान बोर्ड मीटिंग में नहीं हुआ तो सदन के बाहर सड़क पर वार्ड 29 की जनता के साथ घिराव करेंगे,,,,।।।

26/07/2026

केवल एक व्यक्ति का इस्तीफा देने से इन समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। पूरे तंत्र की कमियों की दूर करना करने की जरूरत हैं- Chirag Paswan Chirag Paswan Ctv Bihar News

25/07/2026

Darbhanga: ​छात्र शक्ति की ऐतिहासिक जीत धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं के संघर्ष का परिणाम — डॉ. मुन्ना खान

25/07/2026

छात्र शक्ति की ऐतिहासिक जीत धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं के संघर्ष का परिणाम — डॉ. मुन्ना खान
​केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता डॉ. मुन्ना खान ने छात्रों और युवाओं के बीच बांटी मिठाई निर्दोष छात्रों पर दर्ज मुकदमे तुरंत निरस्त करने और बंद छात्रों को अविलंब रिहा करने की मांग की।
​आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मुन्ना खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र नेताओं ने देश भर में जारी छात्र आंदोलन और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और युवाओं की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
​इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. मुन्ना खान ने कहा:
​"NEET-UG धांधली और पेपर लीक मामले में लगातार घिरने के बाद आखिरकार केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से इस्तीफा देना ही पड़ा। यह देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं और उनके जायज संघर्ष की बहुत बड़ी नैतिक जीत है। हालांकि, केवल मंत्री के इस्तीफे से बात खत्म नहीं होगी, जब तक पीड़ितों को पूरी तरह न्याय नहीं मिल जाता।"
​छात्रों पर दर्ज सभी फर्जी मुकदमे तुरंत वापस हों आंदोलन और विरोध प्रदर्शनों के दौरान निर्दोष छात्रों और युवाओं पर दर्ज किए गए सभी पुलिस मुकदमों (FIR) को अविलंब निरस्त किया जाए।
विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए सभी छात्र नेताओं और अभ्यर्थियों को तुरंत बिना किसी शर्त के जेल से रिहा किया जाए।
​परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय हो शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब NTA और पूरी परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी मेधावी छात्र के करियर के साथ खिलवाड़ न हो।
डॉ मुन्ना खान ने जोर देते हुए कहा कि अब ​दमनात्मक नीति का अंत शुरू हो गया है सरकार ने पुलिस बल और लाठीचार्ज के दम पर युवाओं की आवाज दबाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन छात्र शक्ति के आगे अंततः सरकार को झुकना पड़ा।
​डॉ. मुन्ना खान ने अंत में कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक देश के युवाओं, अभ्यर्थियों और छात्रों के हक की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है और आगे भी छात्रों के पूर्ण न्याय के लिए यह लड़ाई जारी रखेगी।

सेवा,संकल्प और समर्पण के 100 दिन,नई बिहार सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर दरभंगा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रमदरभ...
25/07/2026

सेवा,संकल्प और समर्पण के 100 दिन,नई बिहार सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर दरभंगा में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

दरभंगा, 24 जुलाई 2026 :-
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई बिहार सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 100 दिन पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मंत्री, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार मदन सहनी, जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जला रड्डी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नई बिहार सरकार के प्रथम 100 दिनों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इन 100 दिनों में राज्य सरकार ने विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। दरभंगा जिला भी विकास की इस यात्रा में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।

जिले में वर्तमान में 19 सरस्वती विद्या निकेतन सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। उच्च शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्रों तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों में 08 नए डिग्री कॉलेजों का संचालन प्रारंभ किया गया है। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले में 593 लाइव क्लासेज का सफल आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली का लाभ मिल रहा है।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु 100 दिनों की अवधि में कुल 393 आवेदनों की स्वीकृति के उपरांत वितरण का कार्य जिले के विभिन्न प्रखंडों में संपन्न किया गया।

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए जिले के 4,41,486 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उपलब्ध कराया गया है। खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में विगत 100 दिनों के दौरान जिले में 72,074 नए आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए, जिससे अधिकाधिक जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले में 211 सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 14,798 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से प्रशासन द्वारा तत्परता से 13,427 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। वहीं ग्रामीण विकास को गति देने के लिए 308 पंचायत विकास दिवस कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास का कार्य किया जा रहा है।

सरकार की प्राथमिकता शिक्षा, रोजगार, उद्योग, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना का समग्र विकास है।
उन्होंने कहा कि सात निश्चय पार्ट-3 के अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया गया है। औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से दरभंगा जिले में 385 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, जिससे नए उद्योग स्थापित होंगे तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मंत्री ने राशन कार्ड निर्माण कार्य में जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उनसे अपील की कि वे पात्र परिवारों का राशन कार्ड बनवाने में सहयोग करें तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने में भी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

उक्त कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमी एवं कर्मियों तथा जीवित दीदी को माननीय मंत्री एवं जिलाधिकारी के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया।

25/07/2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन के बीच सीजेपी वाले अभिजीत दिपके ने ऐलान किया, यहां से खत्म करने के बाद जल्द आ रहा हूं बिहार में.....

21/07/2026

भारत यूनिवर्सिटीद्वारा नॉर्थ बिहार के मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिले में नॉर्थ बिहार काउंसलर एसोसिएशन के सहयोग से काउंसलर्स मीट का सफल आयोजन किया

Address

VIP Road Darbhanga
Darbhanga
846003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ctv Bihar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share