27/04/2026
चंपारण ड्रामा एवं शॉर्ट फ़िल्म फेस्टिवल 2026 में हमारी फ़िल्म “डॉक्टर बेटियां” को दर्शकों एवं फ़िल्म समीक्षकों द्वारा अपार सराहना मिली।
यह हमारे पूरे टीम के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
इस अवसर पर फ़िल्म को स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान माननीय सांसद श्री राधा कृष्ण मोहन,
एमएलसी श्री अंगद कुमार सिंह,
बॉलीवुड अभिनेता परितोष त्रिपाठी,
भोजपुरी अभिनेता मनोज सिंह ‘टाइगर’,
निर्देशक ज़ियाउल हसन एवं निर्देशक अमित झा द्वारा प्रदान किया गया।
हम सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमारे इस प्रयास को सराहा और प्रोत्साहित किया।
यह सम्मान हमें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली कहानियों को और मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।