datia breaking news

datia breaking news आपकी हर खबर चलेगी सच के साथ भेजिए हमारे वाट्सअप नंबर 9171253333 और फेसबुक मेसेज पर
(2)

09/08/2026

अल्टो से पकड़ाई 220 लीटर अवैध शराब:भागते समय गिरने से आरोपी का पैर फ्रैक्चर, दो फरार
पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागे

29वीं बटालियन के सामने पुलिस की गाड़ी देखकर कार सवार कच्चे रास्ते से जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से रेलवे पटरी के पास कार को रोक लिया। कार से दो आरोपी उतरकर झाड़ियों और जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर पवन यादव (30) निवासी मकोनी, थाना उनाव को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, भागने के दौरान पवन यादव गिरकर घायल हो गया। उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

09/08/2026

दतिया भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से संवाद करते आशुतोष तिवारी चुनाव के बाद ये पहला संवाद

09/08/2026

दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, उनाव पुलिस की कार्यवाही

दतिया। थाना उनाव पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजेश केवट (24) निवासी परासरी को 8 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना उनाव में अपराध क्रमांक 109/26 के तहत BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी पूनमचंद्र यादव के मार्ग दर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक यतेंद्र सिंह भदौरिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

09/08/2026

घर में निकले अजगर को युवक ने जंगल में छोड़ा
आज सुबह बादल भार्गव निवासी दतिया के घर निकला था 9 फुट का अजगर

09/08/2026

घर में निकला 9 फुट लंबा अजगर
आज बादल भार्गव निवासी राजघाट तिराहा सीतासागर रोड बीजासेन मंदिर बाली गली के घर 9 फुट लंबा अजगर निकला युवक का कहना है कि फॉरेस्ट और पुलिस को कॉल करने पर मदत नहीं मिली तो खुद ही बोरी में बंद कर लिया

08/08/2026

ठंडी सड़क पर अतिक्रमण का नया तरीका, मनमर्जी से हो रहा कार्य....

दतिया। ठंडी सड़क मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण का नया तरीका सामने आया है। पहले सड़क के दोनों ओर छोटे-छोटे ब्रेकर बनाए गए और अब दोनों के बीच जीरो नंबर की गिट्टी डालकर मनमर्जी से कार्य किया जा रहा है। इससे मुख्य मार्ग की स्थिति प्रभावित होने के साथ यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मौके की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

08/08/2026

उनाव। फरियादी पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना उनाव पुलिस ने फरार आरोपी नरेंद्र उर्फ लालू गुर्जर (48) निवासी ग्राम सेरसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी जब्त की। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। कार्यवाही में थाना प्रभारी उनाव उनि. यतेंद्र सिंह भदौरिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

08/08/2026

जलभराव पर थाना प्रभारी सपना शर्मा की नजर, विभिन्न स्थानों का किया औचक निरीक्षण.....

07/08/2026

जनविश्वास अभियान अंतर्गत भांडेर स्थित सांदीपनी विद्यालय का निरीक्षण कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने किया
इसके उपरांत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।

07/08/2026

भारी बारिश के बीच कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया

Address

Datia
475661

Telephone

+919171253333

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when datia breaking news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to datia breaking news:

Shortcuts

Share