Deeg prime News

Deeg prime News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Deeg prime News, Media/News Company, Deeg.

07/02/2026

कल दिनांक 2 फरवरी को होगा डीग के गोवर्धन गेट स्थित भैरों मंदिर पर विराट हिंदु सम्मेलन का आयोजन।

#डीग। हिन्दू समाज द्वारा समाज को एकजुट करने के संदर्भ में गोवर्धन गेट स्थित भैरो मंदिर पर महाराजा सूरजमल बस्ती के प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 2 फरवरी 2026 सोमवार को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चाएं हुई और इस सम्मेलन को सफल बनाने हेतु कई अहम निर्णय लिए गए।
हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्व का बोध, के बारे में अवगत कराकर इन पंच परिवर्तनों को जीवन में सम्मिलत कर समाज में नई दिशा का संचार करना है।
इस विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां बड़े जोर शोर से चल रही हैं, महाराजा सूरजमल बस्ती के प्रत्येक घर में जाकर संपर्क किया जा रहा है उन्हें 2 फरवरी 2026 सोमवार को सपरिवार इस विराट हिन्दू सम्मेलन में आमंत्रित किया जा रहा है।
हिन्दू समाज में बड़ा ही ऊर्जा का संचार हो रहा है। इस विराट हिन्दू सम्मेलन की सबसे बड़ी प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें क्षेत्र के प्रमुख लोक कलाकार हरिराम अलावडे वाले अपने ढोला गायन के माध्यम से हिन्दू शक्ति को जागृत करते हुए वीर महापुरुषों की जीवनी को सबके समक्ष रखेंगे।
इस कार्यक्रम में महिलाओं के साथ साथ वृद्धजन, युवा शक्ति भी पूरे जोश के साथ शामिल होगी। विराट हिन्दू सम्मेलन 2 फरवरी 2026 सोमवार को सुबह 12 बजे से भैरो मंदिर, पानी की टंकी के पास, फायर ब्रिगेड के सामने, गोवर्धन मोड़, डीग पर आयोजित होगा। आयोजकों ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या शामिल हों।

05/10/2025
17/11/2024

भाईसाहब काफ़ी प्रयास करने के बाद भी डीग के तवेला मोहल्ला, गोवर्धन गेट मे नलो का पानी नहीं आ रहा है करीब 1 महा हो चूका है, जलदाय विभाग की भारी लापरवाही है कोई सुनवाई नहीं हो नहि है,कई बार शिकायत कर चुके है.। अधिकारियो का एक ही कहना है की बस 8-7 दिन मे पानी आ जायेगा। धोलपुर से प्रोब्लम आ रही है।
अनुरोध है या तो पानी शीघ्र आये नहीं तो सी. एम. भजनलाल जी को और विधायक डॉ. शैलेश सिंह जी को ज्ञापन दिया जायेगा व आंदोलन भी किया जायेगा।
इसकी सूचना समस्त अधकारियों को है जैसे श्रीमान इशू नारंग जी XEN साहब, अमित गुप्ता जी AEN सहाब, दानसिंह जी,
और दीपक सप्लाई खोलने वाला कर्मचारी 7दिन मे सप्लाई मे सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन हड़ताल की जावेगी।

( जन सेवक डीग )

Address

Deeg

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deeg prime News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share