Round The Watch

Round The Watch Round the Watch News Portal
Authentic, impactful and balanced journalism. Follow us for truth, awareness, and hope in every update.
(1)

We bring you real news, real stories — from serious issues to positive happenings that inspire.

वन विभाग के घोटालों की फाइल तलब, मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को नोटिस...see more
22/08/2026

वन विभाग के घोटालों की फाइल तलब, मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को नोटिस...see more

कैनाल रोड पर देर रात दर्दनाक हादसा, एक महिला की मौतदेहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में कैनाल रोड पर देर रात हुए सड़क हाद...
22/08/2026

कैनाल रोड पर देर रात दर्दनाक हादसा, एक महिला की मौत

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में कैनाल रोड पर देर रात हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 12:45 बजे कैनाल रोड पर दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर एक आई-20 कार, स्कूटी और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं। बताया गया कि आई-20 कार के चालक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार नैना राजपूत और निधि कश्यप घायल हो गईं।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान नैना राजपूत (26), निवासी पोहली, दूधली, डोईवाला की मौत हो गई। निधि कश्यप का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने कार चालक सुमित यादव (20) और उसके साथी हाशिम (24) को हिरासत में लिया है। चालक के अनुसार, काठबंगला से कैनाल रोड की ओर आते समय कार के ब्रेक नहीं लगे, जिसके बाद वाहन सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने में दाखिल कर दिया है। आरोपितों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की विस्तृत जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमोद नौटियाल की असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी...see more
22/08/2026

प्रमोद नौटियाल की असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी...see more

कावड़ पटरी रोड पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौतरुड़की-कलियर कावड़ पटरी मार्ग पर बाजूहेड़ी के समीप शुक्रवार देर रात करीब 10...
21/08/2026

कावड़ पटरी रोड पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

रुड़की-कलियर कावड़ पटरी मार्ग पर बाजूहेड़ी के समीप शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे चार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर कलियर और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान अयान (18), राजू (24) और राजीव (22) के रूप में हुई है। वहीं घायल आदित्य और साहबान समेत अन्य घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

🌟 गर्व का क्षण, उत्तराखंड के लिए गौरव का सम्मान! 🌟बड़े हर्ष और गर्व की बात है कि मेरे भतीजे श्री गबर सिंह बिष्ट, प्रधाना...
21/08/2026

🌟 गर्व का क्षण, उत्तराखंड के लिए गौरव का सम्मान! 🌟

बड़े हर्ष और गर्व की बात है कि मेरे भतीजे श्री गबर सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद, विकासखंड नैनीडांडा, जनपद पौड़ी गढ़वाल का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए उत्तराखंड से एकमात्र शिक्षक के रूप में चयन हुआ है। 🇮🇳

5 सितंबर 2026, शिक्षक दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा उन्हें ₹50,000 की पुरस्कार राशि और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह उपलब्धि केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे पौड़ी गढ़वाल और उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है।

श्री गबर सिंह बिष्ट ने अपना पूरा जीवन ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहालों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और आदर्श जीवन की दिशा देने में समर्पित किया। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित छात्रवृत्तियां प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर पाया।

शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और जनजागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान ने उन्हें क्षेत्र में एक आदर्श शिक्षक की पहचान दी है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार उनके वर्षों के समर्पण, मेहनत और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान है।

आप आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा एक प्रेरणास्रोत और आदर्श शिक्षक बने रहें। 🙏

ईश्वर से प्रार्थना है कि भगवान भैरों देवता एवं मां भौंन की देवी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे और आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

लेख: साभार प्रो. एमपीएस बिष्ट

हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं, गबर सिंह जी! 💐🇮🇳

21/08/2026

चाचा-भतीजा राजेश और कृष से 02 लाख की चरस मिली, गिरफ्तार

डोईवाला में 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद, कीमत करीब 2 लाख रुपये

देहरादून पुलिस ने मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोईवाला क्षेत्र में चाचा-भतीजे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से 1 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है।

पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त 2026 को गुलाब होटल के पास अठूरवाला रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल UK07FJ-9441 पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गौरव पुत्र राजेश (22 वर्ष), निवासी मोथरोवाला सपेराबस्ती, थाना नेहरू कालोनी, देहरादून और कृष पुत्र संगीत (19 वर्ष), निवासी मोथरोवाला सपेराबस्ती, थाना नेहरू कालोनी, देहरादून के रूप में हुई है।

पूछताछ में पुलिस के अनुसार दोनों ने खुद को चाचा-भतीजा बताया। पुलिस का कहना है कि दोनों स्वयं भी नशे के आदी हैं और बरामद चरस को एक स्थानीय व्यक्ति से खरीदकर नशे के आदी लोगों को अलग-अलग स्थानों पर ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

पुलिस के अनुसार कृष पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसका आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 441/2024, धारा 8/20/60 NDPS Act, कोतवाली ऋषिकेश दर्ज है।

मामले में मु0अ0सं0 251/2026, धारा 8/20/29/60 NDPS Act, कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई है।

👮 पुलिस टीम:
व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत, उ0नि0 आदित्य सैनी (चौकी प्रभारी लालतप्पड़), अ0उ0नि0 मनोज कुमार, हे0का0 विनोद कुमार, हे0का0 राजीव कुमार, हे0का0 देवेन्द्र सिंह नेगी, कानि0 रविन्द्र टम्टा और कानि0 हरीश उप्रेती।

Round the Watch News Portal
Authentic, impactful and balanced journalism. We bring you real news, real stories — from serious issues to positive happenings that inspire. Follow us for truth, awareness, and hope in every update.

पति-पत्नी के मेडिकल स्टोर पर नशे में...see more
21/08/2026

पति-पत्नी के मेडिकल स्टोर पर नशे में...see more

21/08/2026

देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग पर लच्छीवाला टोल प्लाजा में घुसा गैस से भरा टैंकर, भीषण जाम

देहरादून–हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार गैस से भरा टैंकर टोल प्लाजा के भीतर घुस गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

गनीमत रही कि अभी तक हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

हादसे के कारण टोल प्लाजा के आसपास यातायात बुरी तरह प्रभावित है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य और स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई की जा रही है।

⚠️ यात्रियों से अपील: लच्छीवाला टोल की ओर जाने से फिलहाल बचें और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

📍 लच्छीवाला टोल, देहरादून–हरिद्वार हाईवे

21/08/2026

कॉकरोच जनता पार्टी टीम पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

राजस्थान के जयपुर के बगरू इलाके में जर्जर सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। आरोप है कि टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, पथराव किया गया और वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए।

CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई, कपड़े फाड़े गए और कई कार्यकर्ताओं को भी चोटें आईं। रांका ने इस हमले के पीछे भाजपा से जुड़े लोगों का आरोप लगाते हुए इसे “गुंडागर्दी” बताया है। हालांकि, ग्रामीणों की ओर से आरोप है कि CJP कार्यकर्ता स्कूल में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे।

मामले को लेकर राजस्थान की राजनीति भी गरमा गई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि ग्रामीण CJP के विरोध में थे और उन्होंने संगठन की भाषा पर भी सवाल उठाए हैं।

🎥 जयपुर में हुए पूरे घटनाक्रम का LIVE वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

स्कूल में भरा पानी तो बच्चों को बसों में भरकर नगर निगम पहुंचे शिक्षक, पाठशाला भी वहीं...see more
21/08/2026

स्कूल में भरा पानी तो बच्चों को बसों में भरकर नगर निगम पहुंचे शिक्षक, पाठशाला भी वहीं...see more

Address

Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Round The Watch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share