17/09/2026
सेलाकुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई रिहायशी इलाके में कार से खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी; स्कार्पियो सीज, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। राजधानी में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। थाना सेलाकुई पुलिस ने आवासीय कॉलोनी में स्कॉर्पियो कार से खतरनाक स्टंटबाजी करने और स्थानीय लोगों से अभद्रता करने वाले एक हुड़दंगी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से स्टंटबाजी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार को भी सीज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 सितंबर 2026 की देर रात थाना सेलाकुई को सूचना मिली कि भागीरथी एनक्लेव (कपिल मेडिकल हॉल के सामने वाली गली) में एक व्यक्ति अपनी स्कॉर्पियो कार (संख्या: HR 05 BS 2726) को बेहद अनियंत्रित और खतरनाक तरीके से चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहा है। जब स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर उसे ऐसा करने से रोका और समझाया, तो चालक उल्टा गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी हिरासत में
सूचना मिलते ही सेलाकुई थाना पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने देखा कि स्थानीय लोगों ने कार को रोका हुआ था और आरोपी चालक नीरज निवासी करनाल (हाल निवासी झाझरा) लोगों से जोर-जोर से बहसबाजी व हंगामा कर रहा था। आरोपी के इस कृत्य से इलाके में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश फैल गया था क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही स्टंटबाजी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की संबंधित धाराओं के अंतर्गत सीज कर दिया गया। अभियुक्त की पहचान नीरज 23 पुत्र राजेंद्र सिंह
मूल निवासी: चोरगारसा, करनाल (हरियाणा) हाल निवासी: झाझरा, प्रेमनगर (देहरादून) के रूप मै हुई