14/09/2026
दिल्ली में प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली के अशोक नगर इलाके में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।
आग लगने के बाद फैक्ट्री के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
स्थिति पर काबू पाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।