News Mafiya

News Mafiya ख़बरों का पोस्टमार्टम

🚨  मालाखुंटी में दो वाहनों की टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने सुरक्षित निकालामालाखुंटी क्षेत्र में सोमवार को दो...
31/08/2026

🚨 मालाखुंटी में दो वाहनों की टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने सुरक्षित निकाला

मालाखुंटी क्षेत्र में सोमवार को दो वाहनों की टक्कर के बाद कार में सवार चार लोग वाहन के अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, एक भारी वाहन और स्विफ्ट कार (UK12F5035) के बीच टक्कर हुई, जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार में सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष अंदर फंस गए थे।

चौकी ब्यासी से सूचना मिलने के बाद SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करते हुए आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों की मदद से कार में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में घायल सभी लोगों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। SDRF और स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर सुरक्षित बाहर निकालकर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

🚨 : राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज, हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ मामला गरमायाहल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्ज...
30/08/2026

🚨 : राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज, हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ मामला गरमाया

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद शुरू हुआ ‘शुद्धिकरण’ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की बात सामने आई है।
दरअसल, 11 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद मैदान की सफाई और धार्मिक अनुष्ठान किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। मामला बाद में संसद तक भी पहुंचा।

अब अमित कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 29 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने 11 अगस्त के हल्द्वानी रामलीला मैदान की सफाई और धार्मिक अनुष्ठान को लेकर अनुसूचित जाति के प्रति जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि इस तरह की टिप्पणी से अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाएं आहत हुईं और समुदाय में वैमनस्य पैदा होने की स्थिति बनी। शिकायत के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले के सामने आने के बाद हल्द्वानी का यह विवाद एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी चर्चा का विषय बन गया है।

🚨 जनपद अल्मोड़ा में भी अवकाश घोषित
30/08/2026

🚨 जनपद अल्मोड़ा में भी अवकाश घोषित

🚨  देहरादून-हरिद्वार में फ्लैश फ्लड का ऑरेंज अलर्टदेहरादून और हरिद्वार जिले में अगले 6 घंटों के दौरान मौसम को लेकर सतर्क...
30/08/2026

🚨 देहरादून-हरिद्वार में फ्लैश फ्लड का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून और हरिद्वार जिले में अगले 6 घंटों के दौरान मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ वॉटरशेड क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में अचानक बाढ़ (Flash Flood) का कम से मध्यम खतरा जताया गया है।

ऑरेंज अलर्ट: 30 अगस्त रात 8:19 बजे से 31 अगस्त तड़के 2:19 बजे तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासन और स्थानीय लोगों से संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने तथा नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है।

🚨जनपद पौड़ी एवं चमोली में कल अवकाश घोषित
30/08/2026

🚨जनपद पौड़ी एवं चमोली में कल अवकाश घोषित

🚨 जनपद  #नैनीताल में कल स्कूलों में अवकाश घोषित
30/08/2026

🚨 जनपद #नैनीताल में कल स्कूलों में अवकाश घोषित

🚨 जनपद  #बागेश्वर में कल स्कूलों में अवकाश घोषित
30/08/2026

🚨 जनपद #बागेश्वर में कल स्कूलों में अवकाश घोषित

🚨  जनपद देहरादून में कल अवकाश घोषित
30/08/2026

🚨 जनपद देहरादून में कल अवकाश घोषित

🚨देहरादून में तेज बारिश के बीच प्रशासन हाई अलर्ट! QRT ने संभाला मोर्चासुबह से हो रही बारिश को देखते हुए देहरादून जिला प्...
30/08/2026

🚨देहरादून में तेज बारिश के बीच प्रशासन हाई अलर्ट! QRT ने संभाला मोर्चा

सुबह से हो रही बारिश को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आमजन की सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर QRT समेत विभिन्न विभागों की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं।

जिले के सभी QRT नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, ट्रैफिक पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीमें भी जलभराव और जल निकासी की स्थिति का जायजा ले रही हैं।

बारिश के दौरान जिन क्षेत्रों में जलभराव या जल निकासी से जुड़ी समस्या सामने आ रही है, वहां टीमें मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान स्वयं बारिश से जुड़ी स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फील्ड से अधिकारियों से अपडेट लिया जा रहा है और स्थिति के अनुसार संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें और जलभराव या किसी अन्य समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव और संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें। सड़क पर जलभराव, अवरोध या किसी अन्य परेशानी की स्थिति में प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

30/08/2026

🚨मौलाना मुफ्ती मुजीब की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, CM धामी का सख्त रुख

रुद्रपुर में विवादित बयान देने वाले मौलाना मुफ्ती मुजीब की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सीएम धामी ने कहा कि मौलाना के बयान की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों द्वारा राष्ट्रद्रोह से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विवादित बयान के पीछे किसी बड़े दंगे या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की मंशा तो नहीं थी, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही अवैध मदरसों के खिलाफ सरकार का अभियान भी जारी रहेगा।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Address

Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Mafiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share