The India Gazetteer

The India Gazetteer The india gazetteer is a website with different taste of journalism, where we emphasize on news and not on our own view.

विद्युत उपभोक्ता ध्यान दें...
27/02/2026

विद्युत उपभोक्ता ध्यान दें...

13/02/2026

देहरादून में हत्या की एक और वारदात

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मॉल

स्टोन क्रशर मालिक की हत्या, अपराध जगत से जुड़े होने की बात आ रही सामने

नाकाम साबित हो रही दून पुलिस

12/02/2026

12 लाख में किया बेटे की जान का सौदा, देहरादून के तिब्बती मार्केट में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, नामी डॉक्टर सहित आरोपी मां के नजदीकी गिरफ्तार

हरिद्वार का जिला आपूर्ति अधिकारी डीलर से 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
16/01/2026

हरिद्वार का जिला आपूर्ति अधिकारी डीलर से 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अंकिता भंडारी मामले में लगाए गए आरोपों पर दुष्यंत कुमार गौतम ने अदालत का रुख किया, सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाने वालों ...
06/01/2026

अंकिता भंडारी मामले में लगाए गए आरोपों पर दुष्यंत कुमार गौतम ने अदालत का रुख किया, सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाने वालों पर ठोका मानहानि का दावा

25/12/2025

गालीबाज "पुनीत" ats rwa की प्राथमिक सदस्यता से out

पलायन:::दोस्तों ये शब्द अलग परिस्थियाँ अलग मीनिंग रखता है। बेहतर जिंदगी रोजगार सभी का अधिकार है सैकड़ों साल पहले मजदूरी ...
22/12/2025

पलायन:::

दोस्तों ये शब्द अलग परिस्थियाँ अलग मीनिंग रखता है। बेहतर जिंदगी रोजगार सभी का अधिकार है सैकड़ों साल पहले मजदूरी को भेजे गए भारतीय आज कई देशो की किस्मत लिख रहे वहाँ के राष्ट्रीय प्रमुख हैं।
उत्तराखंड के संदर्भ में पलायन एक अलग परिभाषा रखता है यो तो यहाँ से बेहतर जिंदगी की तलाश में बाहर निकले लोग हिंदुस्तान के ऊँचे ओहदों पर भारत माता की सेवा कर रहे। पहाड़ के गांवों से पलायन एक गंभीर समस्या है। कारण पहाड़ के गांवों के लोग सीमांत प्रहरी हैं वे ही चाइनीज़ घुसपैठ की जानकारी देते है व सबसे आगे प्लेस्ड है। पहाड़ के गांवों को निर्जन करना होना ठीक नहीं। आख़िर शहरों में बेहतर ज़िंदगी की तलाश में लोग बेहतर बीमार हो गए पहाड़ की दिनचर्या आपको फिट रखती है वहाँ का भोजन हवा ऊँचे नीचे रास्तों पर मेहनत दौड़ आपके हर अंग को स्वस्थ रखती है। नज़दीक रहने वाले पहाड़ी भाई बंधु अपने गांवों का नियमित भ्रमण करे वहाँ रुके व एक छोटा रहने का स्थान वहाँ जरूर रखें।
मुझे ख़ुशी हुई कि पहाड़ की दुश्वारियों के बीच भी लोग ख़ुशी ख़ुशी अपने घर गांवों को मज़बूत कर रहे। मनरेगा राम जी योजना पहाड़ पर अच्छा काम कर रही लेकिन लोग खेती छोड़ रहे जंगली जानवरों को भी प्रकोप है। हमारा मानना है कि सरकार को जिलावार पूरी मशीनरी के साथ गांवों की समसिया का खाका बनाकर मूलभूत सुभिधाये विकसित करनी पड़ेगी जिसमे जिला स्तर पर कैबिनेट मीटिंग हर जिलेवार व रिजल्ट की समीक्षा ताकि काम हुआ की नहीं निश्चित समय में तभी पलायन रुकेगा सभी मंत्रियों ऑफिसरों को जरा जिले की भी सैर कराये असली पहाड़ और असली पहाड़ी जिंदगी दिखायें।

साभार डॉ kp joshi

21/12/2025

Ats विवाद में अब नया वीडियो आया सामने। कॉलोनी में रहने वाले इन अधिकारी महोदय को कोई व्यक्ति यह कहकर धमका रहा की आपने ats अध्यक्ष से पिटाई का वीडियो क्यों बनाया। कॉलोनीवालों का दावा है कि यह वही पुलिसकर्मी हैं जो वारंट निकालने की धमकी दे रहे थे।

पीला सोना:::जी हाँ इस समय भट्ट गाऊँ पट्टी अस्वलसूँ पौड़ी जिले में हूँ और लगभग सभी गाँव माल्टे से लकदक हैं यहाँ से लेकर च...
21/12/2025

पीला सोना:::

जी हाँ इस समय भट्ट गाऊँ पट्टी अस्वलसूँ पौड़ी जिले में हूँ और लगभग सभी गाँव माल्टे से लकदक हैं यहाँ से लेकर चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक में यही स्थिति है। २५ साल हो गए लेकिन इस फल 🍊 की क़िस्मत पहाड़ की बाक़ी समस्याओं सहित संवर न पायी ऐसा आर्गेनिक सिट्रस फ्रूट इतनी कीमत में कहीं मिलना संभव नहीं। इस माल्टे का जूस से वाइन बनाया जा सकता है जो कि हिमालयन आर्गेनिक होने के कारण विश्व स्तरीय है लेकिन अभी भी पहचान को जूझ रहा है। इसके बायप्रोडक्ट भी काम के हैं। अगर पहाड़ के हर जिले में फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट लग जाए तो रोजगार देने के अलावा माल्टा पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाता वा पलायन रोकने की एक कड़ी बनता।

साभार
Dr kp joshi

20/12/2025

अराजक पुनीत पर मुकदमा, "पुलिसकर्मी" पर एक्शन का इंतजार

दिनांक 19.12.2025 को रात्रि लगभग 22:30 बजे ए.टी.एस. हैवेनली फुटहिल्स कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून क्षेत्र में मारपीट एवं विवाद की सूचना प्राप्त हुई, तत्समय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। घटना के संबंध में कॉलोनी निवासी अजय सिंह पुत्र डॉ. एस.के. सिंह, निवासी 120 ए.टी.एस. कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून, द्वारा आज दिनाक 20.12.25 को थाना रायपुर में तहरीर दी गई है कि कॉलोनी निवासी पुनीत अग्रवाल एवं उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति द्वारा उनकी गाड़ी को सड़क पर रोककर गाली-गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी दी गई तथा ईंट मारकर वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त किया गया। तहरीर के अनुसार घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ भी अभद्रता व मारपीट की गई। अजय सिंह की तहरीर के आधार पर विपक्षी पुनीत अग्रवाल व उसके अन्य एक साथी के विरुद्ध थाना रायपुर में सुसंगत धाराओं 115 (2), 352, 351(2), 324(4), 126(2) में अभियोग पंजीकृत किया गया है। साक्ष्यों का संकलन कर विवेचना के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

20/12/2025

देहरादून की ats कॉलोनी में बीती देर रात फिर दिखा दबंग बिल्डर का खौफ। कॉलोनी के अध्यक्ष को उनके घर के बाहर बुरी तरह पीटा। बताया गया कि अजय सिंह देर रात अपने ड्राइवर के साथ घर लौटे थे। आरोप है कि तभी वहां पहले से ताक में बैठे पुनीत अग्रवाल ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान वह उनके खिलाफ अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल करता दिखा। कॉलोनी वालों ने मारपीटाई होते देखी तो वीडियो बनाया। हालांकि, पुनीत चूंकि अपने पास हथियार रखता है तो उसके डर से लोग बीच बचाव को नहीं आ पाए। वहीं पूरे मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुई है।

20/12/2025

mdda का isbt मॉल फिर हुआ शुरू

Address

Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The India Gazetteer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The India Gazetteer:

Share