16/04/2026
देहरादून | Big Breaking
भूमाफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रेमनगर के ईस्ट होप टाउन में कार्रवाई
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र स्थित ईस्ट होप टाउन में पुलिस ने अवैध भूमि कब्ज़े के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सक्रिय भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से विवादित भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने की गतिविधियों में संलिप्त थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कब्ज़ाई गई जमीन से ही कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में अभी भी जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इन लोगों के नाम आए सामने:
कैलाश चौहान, प्रताप चौहान, मदन चौहान, राजेंद्र कुमार वर्मा, नीरज त्यागी उर्फ सोनू, राजकुमार राणा, अजय तोमर और विजय तोमर।
इनमें से कुछ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य अभी फरार हैं।
पुलिस जानकारी के मुताबिक, ईस्ट होप टाउन की यह जमीन दिल्ली निवासी एक व्यक्ति (सोनू) की बताई जा रही है, जिसने कुछ समय पहले इस संपत्ति में निवेश किया था। आरोप है कि कुछ भूमाफियाओं ने इस जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर लिया, जिसके चलते न तो निवेशक को उसकी संपत्ति मिल पाई और न ही उसका पैसा वापस हो सका।
बताया जा रहा है कि मुख्य कब्जाधारियों में कैलाश चौहान, प्रताप चौहान और राजेंद्र कुमार शामिल हैं, जिन्होंने कथित रूप से जबरन ताला तोड़कर जमीन पर कब्ज़ा किया था। पुलिस द्वारा पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद मामला बढ़ता गया और अंततः विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।