KP TAK HD

KP TAK HD आप सभी फ्रेंड का facebook पेज पर स्वागत है जय हिंद जय भारत फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें

02/01/2026

ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में एक सात माह की गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष पर गंभीर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसमें सास द्वारा पेट पर लात मारने और जेठ द्वारा अश्लील हरकत करने का भी दावा है. पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते हुई इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है.

02/01/2026

इंदौर (मध्य प्रदेश)
दूषित पानी पीने से 14 लोगों की मौत हो
गई और 200 से अधिक बीमार पड़ गए
। जांच में पाया गया कि सीवर का पानी
पीने के पानी की आपूर्ति में मिल गया था।
स्थानीय लोग पिछले दो वर्षों से
पानी में "जहर और एसिड" जैसी गंध की
शिकायत कर रहे थे, लेकिन भाजपा शासित
नगर निगम और राज्य सरकार द्वारा
कोई कार्रवाई नहीं की गई।

02/01/2026
02/01/2026

सरकार ने बच्चों में कुपोषण और एनीमिया को रोकने के लिए भी इस योजना को जोड़ा है। यदि कोई बच्चा पहले कुपोषित या एनीमिया से ग्रस्त था और अब स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है, तो उसकी मां को भी 2100 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे माताओं को बच्चों के पोषण पर और अधिक ध्यान देने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

02/01/2026

एलन मस्क ने कहा, X पर अपने वीडियो पोस्ट करने वाले क्रिएटर्स को अब YouTube से भी ज़्यादा कमाई मिल सकती है। भुगतान जानकारी बाद में आएगी।

02/01/2026

अब तक देश में चल रही सभी वंदे भारत ट्रेनों में चेयर कार सीटिंग व्यवस्था थी, जिसमें यात्री बैठकर ही सफर कर सकते थे। लेकिन पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस को स्लीपर कोच के साथ उतारा जा रहा है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इस स्लीपर ट्रेन की जानकारी साझा की है। साथ ही ट्रेन के अंदर की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें आरामदायक बेड, मॉडर्न इंटीरियर और आधुनिक सुविधाएं नजर आ रही हैं। अब यात्री वंदे भारत ट्रेन में सोते हुए भी सफर कर सकेंगे।

क्या होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रूट?
गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चलने वाली यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कुल 10 शहरों को जोड़ते हुए चलेगी। यह ट्रेन कामाख्या स्टेशन (गुवाहाटी) से रवाना होकर कोलकाता के हावड़ा स्टेशन तक पहुंचेगी। इस हाईस्पीड ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, जिससे उत्तर-पूर्व भारत और पूर्वी भारत के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 कोच थर्ड एसी (3AC), 4 कोच सेकेंड एसी (2AC) और 1 कोच फर्स्ट एसी (1AC) का होगा। इस ट्रेन की कुल यात्री क्षमता 823 यात्रियों की होगी। सभी कोच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

 #प्रादेशिकी »दिल्ली »नए साल का झटका और राहत... नए साल का झटका और राहत साथ-साथ: सिलेंडर–कार महंगी, CNG–PNG सस्ती जनवरी 2...
01/01/2026

#प्रादेशिकी »दिल्ली »नए साल का झटका और राहत... नए साल का झटका और राहत साथ-साथ: सिलेंडर–कार महंगी, CNG–PNG सस्ती जनवरी 2026 से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा By - Deshbandhu 1 Jan 2026 8:23 AM जनवरी 2026 से बदले नियम: आधार लिंक बिना टिकट बुकिंग पर रोक ऑटो सेक्टर में बढ़ोतरी: मर्सिडीज से हुंडई तक कारों के दाम चढ़े हवाई सफर होगा सस्ता: एविएशन फ्यूल की कीमतों में बड़ी गिरावट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: 8वां वेतन आयोग लागू, सैलरी में भारी इजाफा नई दिल्ली। 1 जनवरी 2026 से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां कॉमर्शियल गैस सिलेंडर और कारों के दाम बढ़ गए हैं, वहीं CNG और PNG की कीमतों में कमी आई है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग की घोषणा भी की है। Also Read - मणिपुर में नुपी लाल दिवस पर महिला योद्धाओं को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कॉमर्शियल सिलेंडर ₹111 महंगा दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब ₹1691.50 में मिलेगा, जो पहले ₹1580.50 था। मुंबई में इसकी कीमत ₹1642.50 हो गई है। रेलवे रिजर्वेशन में आधार अनिवार्य 12 जनवरी से IRCTC अकाउंट आधार से लिंक न होने पर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक टिकट बुकिंग संभव नहीं होगी। यह नियम केवल रिजर्वेशन खुलने के पहले दिन लागू होगा। उद्देश्य: फर्जी अकाउंट्स से बुकिंग रोकना और असली यात्रियों को मौका देना। Also Read - नए साल पर पीएम मोदी का संदेश: शांति, खुशी और समृद्धि की प्रार्थना कारों के दाम बढ़े मर्सिडीज-बेंज: सभी मॉडल्स पर 2% तक बढ़ोतरी। MG मोटर: हेक्टर, एस्टर और इलेक्ट्रिक कारों पर 2% तक इजाफा। BYD इंडिया: एटो 3 और सील के दाम बढ़ेंगे। होंडा कार्स: सिटी और अमेज की कीमतों में बदलाव होगा। रेनॉ इंडिया: क्विड, ट्राइबर और काइगर पर 2% बढ़ोतरी। निसान इंडिया: मैग्नाइट समेत अन्य कारें 3% तक महंगी। हुंडई इंडिया: क्रेटा, वेन्यू और i20 पर 0.6% बढ़ोतरी। CNG और PNG सस्ती PNGRB ने गैस ट्रांसपोर्टेशन चार्ज घटाया। कीमतें ₹2-3 प्रति यूनिट तक कम होंगी। Also Read - आईजीएल ने दिल्ली-एनसीआर में कुकिंग गैस की कीमत घटाई एविएशन फ्यूल सस्ता दिल्ली में एविएशन फ्यूल की कीमत ₹99,676.77 से घटकर ₹92,323.02 प्रति किलोलीटर हुई। एयरलाइंस की लागत कम होगी, जिससे हवाई टिकट सस्ते होने की उम्मीद है। 8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग की घोषणा की। जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना। कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और अलाउंस रिवाइज होंगे। अनुमान: बेसिक सैलरी ₹35,400 से बढ़कर DA और HRA सहित ₹65,500 होती है, जो 8वें वेतन आयोग के बाद ₹1.10 लाख से अधिक हो सकती है।

01/01/2026

साल नया, खुशियाँ नई,
मिले सफलता की बरखा,
सब आपके नाम हो।
शुभ नव वर्ष!

तीन घंटे सड़कों पर हैवानों ने नंगा नाच किया औऱ पुलिस की एक भी वैन की नजर उस गाड़ी पर नहीं पड़ी. हैवानियत का आलम यह था कि...
31/12/2025

तीन घंटे सड़कों पर हैवानों ने नंगा नाच किया औऱ पुलिस की एक भी वैन की नजर उस गाड़ी पर नहीं पड़ी. हैवानियत का आलम यह था कि दरिंदों ने पूरी रात महिला को कार में घुमाया और उसके साथ कुकर्म करने के बाद चलती गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया. इससे पीड़िता के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. फरीदाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन सवाल यह कि क्या महिलाएं रात को 12 बजे दिल्ली-एनसीआर में सेफ नहीं हैं?

#हरियाणा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना सोमवार रात की है. पीड़ित महिला का वैवाहिक जीवन में मनमुटाव चल रहा था. इसलिए वह अपने मायके में रह रही थी. सोमवार शाम को मां से उसकी कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुई और वह 8.30 बजे रात अपनी बहन को फोन कर कहती है कि वह सहेली के यहां जा रही है. सोमवार शाम को वह सेक्टर 23 स्थित अपनी एक सहेली के घर गई थी. देर रात करीब 12 बजे जब वह वापस लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी तभी एक कार उसके पास आकर रुकी. कार में सवार दो युवकों ने उसे अकेला देख मदद की पेशकश की और उसे उसके गंतव्य तक छोड़ने का झांसा दिया. रात का वक्त और कोई साधन न मिलने के कारण महिला ने उन पर भरोसा कर लिया और कार में सवार हो गई.

पूरी रात चलता रहा हैवानियत का तांडव

महिला के कार में बैठते ही आरोपियों के इरादे बदल गए. उन्होंने गाड़ी को उसके घर की ओर ले जाने के बजाय गुरुग्राम रोड की तरफ मोड़ दिया. पीड़ित महिला ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और चलती कार में ही उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार करना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी उसे पूरी रात फरीदाबाद और गुरुग्राम की सड़कों पर इधर-उधर घुमाते रहे और हैवानियत को अंजाम देते रहे.

पूरी रात कब क्या-क्या हुआ?

मंगलवार तड़के करीब 3 बजे, जब आरोपी पूरी तरह थक गए तो उन्होंने फरीदाबाद के राजा चौक के पास चलती कार से महिला को नीचे फेंक दिया. सड़क पर गिरने के कारण महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आईं. वह काफी देर तक सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ी रही. होश आने पर पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और अपनी बहन को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी. बहन मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में बर्ती करवाया.

फरीदाबाद पुलिस ने बिछाया जाल

पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है. पीड़िता की बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है. पकड़े गए दोनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में वे फरीदाबाद में ही रह रहे थे. पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की और बुधवार को उन्हें धर दबोचा. पुलिस अब आरोपियों का 'टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड' (TIP) कराने की तैयारी कर रही है ताकि कोर्ट में उनके खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें.

कानून व्यवस्था पर उठते सवाल

इस घटना ने औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है. रात के समय सड़कों पर गश्त करने वाली पुलिस की मौजूदगी पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं कि कैसे एक कार पूरी रात शहर में घूमती रही और पुलिस को भनक तक नहीं लगी. आरोपियों ने जिस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ जाहिर होता है कि उनमें कानून का कोई डर नहीं था.

फरीदाबाद पुलिस की जांच कहां तक पहुंची?

फरीदाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिले और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. हम इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सुनवाई की मांग करेंगे.'

फिलहाल पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. उसके सिर की चोट गंभीर है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी निगरानी कर रही है. शहर के सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और मांग की है कि ऐसे दरिंदों को समाज में रहने का कोई हक नहीं है. लोग उसी पूस की रात की बात कर रहे हैं, जिसमें एक नर्सिंग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना इसी तरह बस में की गई थी. इस केस में भी फरीदाबाद गुरुग्राम के रास्ते में एक आरोपी कार चलाता रहा औऱ दूसरा पीड़िता के साथ रेप करता रहा. पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद करीब तीन बजे आरोपियों ने पीड़िता को चलती वैन से फेंक से नीचे फेंक दिया.

Address

Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KP TAK HD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share