BBR Uttarakhand News

Directions Website

BBR Uttarakhand News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BBR Uttarakhand News, Media/News Company, Gate No-2 Transport Nagar Near MDDA Office, Dehra Dun.

BBR LIVE NEWS

INDIA IS ONE OF THE LEADING NEWS CHANNEL'S WHICH DELIVERS INDIA AND INTERNATIONAL.

आपका अपना न्यूज़ चैनल / बुलन्द भारत रियल / BULAND BHARAT REAL

16/09/2026

गन्ना किसानों को मिलेगा 30 साल का 15% ब्याज हाईकोर्ट का बड़ा आदेश...

गन्ना किसानों के भुगतान और चीनी के दाम को लेकर इंटरनेशनल किसान यूनियन ने बड़ा मुद्दा उठाया है। यूनियन के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक रवि पवार जी ने खास बातचीत में सरकार और चीनी मिलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रवि पवार जी ने बताया कि वे पिछले 15 साल से किसान संगठनों में काम कर रहे हैं। पिछले महीने हरिद्वार में उनकी मुलाकात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से हुई थी, जहाँ उन्होंने ज्ञापन सौंपा था।

इसी के साथ उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का जिक्र किया। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि जिनके गन्ना भुगतान में देरी हुई है, उन्हें पिछले 30 साल का 15% की दर से ब्याज दिया जाए। पवार ने बताया कि 1966 में भी 12% ब्याज का नियम था जो 1-2 साल चला और समाजवादी सरकार में रोक दिया गया था।

सबसे बड़ी समस्या ये है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी चीनी मिल और गन्ना समितियाँ किसानों को उनका रिकॉर्ड नहीं दे रही हैं। मिल कहती है सोसाइटी में जाओ, सोसाइटी कहती है मिल में जाओ। बिना रिकॉर्ड के किसान अपना ब्याज कैसे जोड़ेगा।

आगे देखिए पूरी खबर क्या कुछ कहा ....

11/09/2026

अभियुक्त ने घटना में घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से पांच लाख की रकम में उसे रास्ते से हटाने का सौदा किया था। ...

10/09/2026

देहरादून में नकली पनीर माफिया के खिलाफ व्यापारियों का हल्लाबोल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

देहरादून में नकली पनीर का काला कारोबार, एक्शन में आए व्यापारी - जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

बाजार में बिक रहा है नकली पनीर! व्यापारियों ने खोला मोर्चा, अधिकारी बोले - माफियाओं की खैर नहीं

आज आक्रोशित व्यापारी एकजुट होकर #जिला #खाद्य #सुरक्षा #विभाग के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नकली पनीर बनाने वालों के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी और सख्त कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि नकली पनीर के कारण उनके व्यापार के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ हो रहा है।

वहीं इस पूरे मामले पर मीडिया से बात करते हुए जनपद देहरादून के #जिला #खाद्य #सुरक्षा #अधिकारी / अभिहित अधिकारी श्री मनीष सिंह सयान और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने कहा कि व्यापारियों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द देहरादून सहित अन्य क्षेत्रों में नकली पनीर माफियाओं के खिलाफ बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल खाद्य विभाग के इस आश्वासन के बाद व्यापारियों को न्याय की उम्मीद है। अब देखना होगा कि विभाग कब तक इन माफियाओं पर शिकंजा कसता है।

09/09/2026

I got over 10,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

09/09/2026

नकली पनीर कारोबार के खिलाफ फूटा व्यापारियों का गुस्सा, दिनेश लुथरा और वसीम राजपूत व अन्य पनीर व्यापरियों के नेतृत्व में किया जोरदार विरोध

देहरादून। राज्य में नकली डेयरी उत्पादन व एनालॉग पनीर बनाने व बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडेय ने आदेश जारी किए। प्रदेश में अब उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले उत्पाद नहीं बिकेंगे। इसे रोकने के लिए प्रदेश में सघन जांच अभियान चलाकर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले नकली डेयरी कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इसमें राज्यभर में अमानकीकृत डेयरी एनालॉग और गैर दुग्ध उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। आज दिनांक 9/09/26 को पनीर व्यापारियों ने मीडिया के सामने बताया कि नकली पनीर पर प्रतिबंध होने के पश्चात भी देहरादून व अन्य शहरों में नकली पनीर धड़ल्ले से बिक रहा है जिसको लेकर मीडिया के माध्यम से नकली पनीर माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

08/09/2026

सत्यम अपनी चचेरी बहन के साथ अपने स्कूटर से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उनके स्कूटर के सामने एक बाइक आकर रुकी तो सत.....

06/09/2026

देहरादून के होटल स्टारवुड में FDR - फैशनेबल डिजाइनर रनवे 2026 का भव्य आयोजन, सेलिब्रिटी डिजाइनर रितु जस बनीं मुख्य आकर्षण

खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से है, जहाँ आज 6 सितंबर 2026 को होटल स्टारवुड में फैशन की दुनिया का सबसे ग्लैमरस इवेंट FDR - फैशनेबल डिजाइनर रनवे 2026 का शानदार आयोजन किया गया।

इस फैशन शो की मुख्य आकर्षण रहीं सेलिब्रिटी डिजाइनर रितु जस, जिनके डिजाइनर कलेक्शन ने रैंप पर चार चाँद लगा दिए। रितु जस फैशन जगत में अपनी कलात्मक दूरदर्शिता और बेहतरीन शिल्प कौशल के लिए जानी जाती हैं। उनके ब्रांड की पहचान टैगलाइन "Crafting Icons of Style" है, जो आधुनिक लालित्य और सदाबहार फैशन का प्रतीक है।

*इसी बीच BBR LIVE NEWS से बात करते हुए सेलिब्रिटी डिजाइनर रितु जस ने अपना परिचय दिया* और अपने ब्रांड और इस खास कलेक्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनका हर आउटफिट एक आइकॉनिक स्टाइल को दर्शाता है।

इस शो में चार चाँद लगाने के लिए मशहूर टीवी आर्टिस्ट और फैशन पर्सनालिटी प्रियंका जग्गा मुईस बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल हुईं। प्रियंका जग्गा मुईस ने रितु जस के विशेष और खूबसूरत परिधानों को पहनकर रैंप वॉक किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

05/09/2026

देहरादून में अवैध मदरसे पर प्रशासन का शिकंजा, #आज़ाद #कालोनी का मदरसा सील.

#देहरादून के #आईएसबीटी क्षेत्र स्थित #आजाद #कॉलोनी में जिला प्रशासन ने बिना पंजीकरण संचालित हो रहे एक मदरसे पर बड़ी कार्रवाई की है।प्रशासन ने मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया को सील कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि संचालक मान्यता से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई।

05/09/2026

पुलिस/प्रशासन के बुलडोजर एक्शन से ड्रग्स माफियाओं की टूटी कमर, घर हुए जमींदोज

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 10 अभियुक्तों सहित कुल 13 व्यक्तियों की अवैध सम्पत्तियों के ध्वस्तीकरण की करी गयी कार्यवाही

अभियुक्तों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किया गया था अवैध निर्माण

चिन्हित किये गये सभी अभियुक्त मादक पदार्थों की तस्करी, गौकशी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में रहे हैं लिप्त

उक्त सभी अभियुक्तों के विरूद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में भी गुण्डा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी थी कार्यवाही

आज दिनांक - 05/09/2026 को कोतवाली सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुशहालपुर व जस्सोवाला में पुलिस तथा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि पर बने अवैध भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस तथा प्रशासन की टीमो द्वारा 13 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए घरों व अन्य निर्माण को ध्वस्त किया गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान विभिन्न आपराधिक घटनाओं में लिप्त 10 अभियुक्तों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई तथा उनके द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाई गयी सम्पत्ति के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। उक्त सभी अभियुक्त लगातार मादक पदार्थों की तस्करी, गौ कशी व अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहे हैं, जिनके विरूद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई थी तथा उक्त सभी के विरूद्ध मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी, गौवंश संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं के दर्जनों अभियोग पंजीकृत हैं।

Address

Gate No-2 Transport Nagar Near MDDA Office
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BBR Uttarakhand News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share