Uttrakhand All Updates

Uttrakhand All Updates Uttrakhand All Updates, This channel covers almost all the regional issues.

Common topics such as governance, politics, education, health, environment, economy, business, entertainment, and sports are all covered by this channel.

*तोताघाटी के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा,  SDRF ने गहरी खाई में उतर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।* आज दिनाँक 08 मई...
08/05/2022

*तोताघाटी के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, SDRF ने गहरी खाई में उतर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।*

आज दिनाँक 08 मई 2022 को प्रातः 06:48 बजे SO देवप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कौड़ियाला से 3 किमी आगे तोताघाटी के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ब्यासी से SI नीरज चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू हेतू घटनास्थल पर पहुँची।
मोके पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन इग्निस कार (UP15 DL 1061 ) में सवार 05 लोग ऋषिकेश से चमोली जा रहे थे जो वाहन अनियंत्रित होने से 300 से 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। वाहन में सवार 05 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिनके शवों को SDRF व स्थानीय पुलिस द्वारा निकाला जा रहा है।
मृतकों का विवरण:-
1. पिंकी उम्र 25 वर्ष, पुत्री श्री त्रिलोक सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
2. प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष, पुत्र देव सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
3. भगीरथी देवी उम्र 36 वर्ष, पत्नी प्रताप सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
4. विजय पुत्र प्रताप सिंह, उम्र 15 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
5. मंजू पुत्री प्रताप सिंह, उम्र 12 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।

जाली नोटों का प्रयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत चार गिरफ्तारनई टिहरी, 5 मई (स.ह.) : टिहरी पुल...
05/05/2022

जाली नोटों का प्रयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत चार गिरफ्तार
नई टिहरी, 5 मई (स.ह.) : टिहरी पुलिस ने चारधाम यात्रा मार्गों पर बडी संख्या में जाली नोट चलाने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत अंतर्राज्यीय गिरोह के चार अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार किया है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत बुधवार रात करीब 7 बजे थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि कुछ लोग जाली नोट देकर खरीदारी कर रहे हैं । जिस पर प्रभारी निरीक्षक देवप्रयाग देवराज शर्मा ने एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। थाना देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत सघन चैकिंग के दौरान तहसील चौक देवप्रयाग के पास पुलिस को देख कर अपना वाहन तेजी से निकालने की कोशिश की। पुलिस ने वाहन संख्या HR 10AC-9147 को रोककर वाहन में बैठे 4 व्यक्तियों व वाहन की तलाशी ली। उनके कब्जे से 200 रुपये के 4 जाली नोट बरामद हुए। उनकी पहचान सचिन (35) पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम छपरा थाना राय जिला सोनीपत हरियाणा, हितेश (22) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा, दीपक कुमार (35) पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम छपरा बहादुरपुर थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा, मोहित (29) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 489 ए,बी,सी में मुकदमा दर्ज कर दिया।
एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह गुड़गांव हरियाणा में जाली नोटों को प्रिंट करते हैं। सभी लोग अलग-अलग शहरों में जाकर दुकानदारों से छोटी छोटी चीजें लेकर नोटों को असली के रूप में चलाते हैं। चारधाम यात्रा चलने वाली है जिसमें भारी संख्या में यात्री आते है। इसलिए रुद्रप्रयाग तक गये थे। वापसी के दौरान कई जगह नकली चलाए। योजना थी कि जाली नोटों की बडी खेप लेकर चारधाम यात्रा मार्गों पर चलाया जाए। आरोपी सचिन दिल्ली पुलिस मे आरक्षी के पद पर कार्यरत है। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजकुमार, रविंद्र चौहान शामिल थे।

22 मई को खुलेंगे गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब के कपाट        गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब मनेजमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी...
01/04/2022

22 मई को खुलेंगे गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब के कपाट
गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब मनेजमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टीयों ने भारतीय सेना एवं अपने दल द्वारा किये गये निरीक्षण के पश्चात उत्तराखंड प्रशाशन से विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया है कि विश्व भर से गुरद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब के दर्शनों के लिये आने वाले श्रद्धालूयों के लिये गुरुद्वारा साहिब के कपाट इस वर्ष 22 मई दिन रविवार को प्रात: 1030 बजे खोल दिये जाएंगे l
उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के उपाध्यक्ष स नरेंदर जीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि यात्रियों की सुविधायों के लिये ट्रस्ट द्वारा अपने सभी गुरुद्वारों, धर्मशालयों, पब्लिक विश्राम आदि में रख रखाव का कार्य आरम्भ कर दिया गया है l भारतीय सेना भी अप्रैल के दूसरे सप्ताह से बर्फ कटान का कार्य आरम्भ कर देगी l
स्थानीय नागरिक, प्रशासन एवं गुरुद्वारा ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी तथा सेवादार श्री हेमकुन्ट साहिब की यात्रा को सुगम बनाने हेतु तत्पर हैँ l
ईश्वर से प्रार्थना है कि इस वर्ष सभी आने वाले यात्रियों एवं श्रद्धांलुयों क़ी यात्रा निर्विघ्नता पूर्वक सफल हो l

26/03/2022

उत्तराखंड विधान सभा की पहली महिला स्पीकर बनी ऋतु खंडूड़ी भूषण

प्रेस विज्ञप्ति

उत्तराखंड विधानसभा, देहरादून 26 मार्च|बीजेपी से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आयी विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को निर्विरोध उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। ऋतु खंडूड़ी राज्य की पांचवी विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन आने के कारण ऋतु खंडूड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा की| इसके पश्चात नेता सदन, प्रोटेम स्पीकर एवं मंत्रीगणों सहित विपक्ष के सदस्यों ने नए विधानसभा अध्यक्ष को पीठ पर विराजमान किया| ऋतु खंडूडी उत्तराखंड के छठवें विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पीठासीन हुई है| इस दौरान प्रोटेम स्पीकर सहित सदन के सभी सदस्यों द्वारा नए स्पीकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई|
विधानसभा की अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा की वह सदन को आश्वस्त करना चाहती हैं कि अपने संपूर्ण क्षमताओं से उच्च से उच्च संसदीय आदर्शों तथा परंपराओं का निर्वहन करने का प्रयास करेंगी| उन्होंने सभी सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग करने की अपील की| उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही का सफल संचालन सभी सदस्यों के सहयोग पर निर्भर करता है|उन्होनें कहा कि उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार महिला को सम्मान देते हुए सम्मानित सदन का अध्यक्ष चुना गया है पंचम विधानसभा का निर्विरोध रूप में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों का आभार व्यक्त किया|
गौरतलब है कि वर्ष 2000 से उत्तराखंड विधानसभा में स्व0 प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, स्व0 हरबंस कपूर, गोविंद सिंह कुंजवाल तथा प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष पद पर पीठासीन रहे हैं| वहीं स्वo काजी मोहिउद्दीन, स्व हरबंस कपूर, मातवर सिंह कंडारी, डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल एवम बंशीधर भगत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त हुए हैं|
बता दें कि ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं। प्रदेश के नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को उनका जन्म एक फौजी परिवार में हुआ था। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है। साल 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में भी काम किया है।ऋतु खंडूड़ी लंबे समय से समाजसेवा में भी ऐक्टिव रही हैं। साल 2017 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इस साल 2022 के चुनाव में कोटद्वार से जीत हासिल की|

21/03/2022

राजभवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड

प्रेस विज्ञप्ति-1

राज्यपाल ने दिलाई प्रोटैम स्पीकर की शपथ

राजभवन देहरादून,दिनांक 21 मार्च, 2022

उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज प्रातः 10:00 बजे राजभवन में विधान सभा के नव निर्वाचित वरिष्ठ सदस्य श्री बंशीधर भगत को प्रोटैम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, प्रमुख सचिव श्री आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे |

21/03/2022

आज दिनांक 20/ 3/ 2022 को समय 22:29 बजे लगभग फायर स्टेशन देहरादून पर जंगल में आग की सूचना प्राप्त हुई एफ० एस0 यूनिट देहरादून के द्वारा बद्रीश कॉलोनी गली नंबर 2 में जंगल में लगी आग को हाई प्रेशर पंप की सहायता से बुझाया गया तथा रास्ते में आते समय सब्जी मंडी चौक धर्मपुर निकट बेकरी के पास चौक में एक अज्ञात वाहन द्वारा एक ऑटो को टक्कर मार दी जिससे कि ऑटो वाहन संख्या uk 07 TB 0 684 पलट गया था जिसमें ऑटो चालक नाम विक्की s/o तीरथ सिंह, मकान नंबर 29 त्यागी रोड एम डी डी ए कॉलोनी लोहियापुरम मोबाइल नंबर 82737 41377 तथा ऑटो में सवार व्यक्ति नाम पवन S/O रतन सिंह एमडीडीए कॉलोनी मोबाइल नंबर 83939 19819 जो की ऑटो के नीचे दब गए थे फायर सर्विस यूनिट देहरादून ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को सीधा करा कर ऑटो के नीचे दबे व्यक्तियों को निकाला गया जिसमें चालक विक्की के सर में काफी गहरी चोट लगने के कारण सड़क में काफी खून बह गया था तथा हालत काफी गंभीर लग रही थी जिसको fs यूनिट ने तत्काल अपने मिनी फायर टेंडर में दोनों घायल व्यक्ति को बैठाकर दून हॉस्पिटल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया डॉक्टरस के द्वारा उक्त घायल व्यक्ति विक्की के सर में टांके लगा कर उपचार शुरू किया गया तथा दूसरे घायल व्यक्ति के हाथ में फैक्चर बताया गया उसका भी उपचार शुरू किया गया । उक्त सूचना 112 को देकर एवम घायल व्यक्तियों के फोन द्वारा उनके परिजनों को घटना की जानकारी देकर एवम अस्पताल बुलाया गया तो तथा घायल व्यक्ति का फोन व ऑटो की Rc उनके परिजनों के सुपुर्द की गई तथा समय रहते घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने एवम इलाज कराने हेतु तथा जीवन रक्षा के लिए परिजनों द्वारा फायर सर्विस यूनिट देहरादून की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। व धन्यवाद प्रकट किया गया 🚒फायर यूनिट देहरादून 🚨
1- फायर सर्विस चालक -प्रदीप कुमार
2-फायरमैन -बिपेंद्र सिंह
3-फायरमैन - महेश सेमवाल

देहरादून दिनांक 14.03.2022 को थाना वसंत विहार चौकी इंदिरा नगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुल...
15/03/2022

देहरादून दिनांक 14.03.2022 को थाना वसंत विहार चौकी इंदिरा नगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस के नाम पर ठेली फड वालो से एवम वाहन चालकों आदि से पैसे वसूल रहा है उक्त व्यक्ति पुलिस की वर्दी धारण किए हैं जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है सूचना पर चौकी प्रभारी इंदिरानगर उपनिरीक्षक विकसित पवार मय पुलिस बल के उक्त व्यक्ति की तलाश करते हुए शास्त्री नगर खाली से कावली गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में एक स्कूटी वाहन संख्या uk07 डी पी 9474 से आता हुआ दिखाई दिया जिसको रोक कर चेक किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा खुद को उत्तराखंड पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए पुलिस का आईडी कार्ड प्रस्तुत किया गया पोस्टिंग इत्यादि के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति द्वारा माफी मांगते हुए बताया गया कि साहब मैं कोई पुलिस वाला नहीं हूं यह जो कार्ड मेरे द्वारा आपको दिखाया गया है यह फर्जी है मैं एक गरीब व्यक्ति हूं मेरे पास घर घर चलाने का कोई भी साधन नहीं है इसलिए मैं पुलिस की वर्दी पहन कर पुलिस का रोब दिखाकर चलते फिरते ठेली किराए के वाहनों से चेकिंग आदि के नाम पर पैसे वसूल कर अपना खर्चा चलाता हूं। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर इसके द्वारा अपना नाम मुकेश कुकरेती पुत्र विशाल मणि कुकरेती निवासी194 शास्त्री नगर सीमद्वार थाना वसंत विहार जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष मूल पता राम नगर शिव कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून बताया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से उत्तराखंड पुलिस का एक पहचान पत्र, एक विजिटिंग कार्ड, एक वॉकी टॉकी प्राइवेट, एक पिस्टल हॉलस्टर, कुल 3400 रुपए एवं उत्तराखंड पुलिस की सिपाही की वर्दी जैकेट पेंट बेल्ट जिसमें उत्तराखंड पुलिस के बैच लगे हुए बरामद हुए। वसंत विहार पुलिस के द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उक्त प्रकरण में उचित वैधानिक कानूनी कार्रवाई कर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 69/2022 धारा 170,171,419,420,468,471 आईपीसी दिनांक 14/03/2022 अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता अभियुक्त**
मुकेश कुकरेती पुत्र विशाल मणि कुकरेती निवासी 194 शास्त्री नगर सीमद्वार थाना वसंत विहार देहरादून उम्र 34 वर्ष

*बरामद माल*
1.उत्तराखंड पुलिस का फर्जी पहचान पत्र
2.उत्तराखंड पुलिस पैटर्न सिपाही की वर्दी खाकी जैकेट खाकी पेंट काले रंग की बेल्ट वह काले रंग के जूते
3.एक विजिटिंग कार्ड
4. एक होलस्टर
5.एक प्राइवेट हैंडसेट वॉकी टॉकी

13/03/2022

देहरादून डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग
देहरादून पटेलनगर के सुविधा डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी आग
सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस
आग पर काबू पाने का किया जा रहा है प्रयास
देहरादून पटेलनगर की बाजार चौकी की घटना..

6 मई को शुक्रवार सुबह 6:25 खुलेंगे बाबा केदार के कपाट2 मई को बाबा की उत्सव डोली पंच केदार गद्दी स्थल से करेगी गमनरूद्रप्...
01/03/2022

6 मई को शुक्रवार सुबह 6:25 खुलेंगे बाबा केदार के कपाट

2 मई को बाबा की उत्सव डोली पंच केदार गद्दी स्थल से करेगी गमन

रूद्रप्रयाग, 1 मार्च : विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी यात्रा के लिए 6 मई शुक्रवार को प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर वृश्चिक लग्न में खुलेंगे। 2 मई को भगवान श्री केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगी। जबकि 1 मई को केदारपुरी के क्षेत्रपाल भैरवनाथ जी की पूजा सम्पन्न की जायेगी। बाबा की चलविग्रह उत्सव डोली 2 मई को गुप्तकाशी, 3 मई फाटा, 4 मई को गौरीकुंड तथा 5 मई को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शिवरात्रि पर्व पर आयोजित संक्षिप्त धार्मिक समारोह में रावल भीमाशंकर की उपस्थिति में पूजा- अर्चना, पंचाग गणना के साथ श्री केदारनाथ धाम की कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। इस दौरान बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, निवर्तमान विधायक मनोज रावत, मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य, श्रीनिवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी, भास्कर डिमरी, उपजिलाधिकारी उखीमठ जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, विशेष कार्याधिकारी राकेश‌ सेमवाल, मंदिर समिति के अधिकारी- कर्मचारीगण मौजूद रहे। मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने पर सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया है। दानदाता प्रेम रस्तोगी ग्रुप दिल्ली ने भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया।

बोटिंग के साथ-साथ टिहरी झील में जल्द शुरू होगा रोमांचकारी सफरटिहरी बांध की झील में उत्तराखंड के निवेशक की पैरासेलिंग टेस...
28/02/2022

बोटिंग के साथ-साथ टिहरी झील में जल्द शुरू होगा रोमांचकारी सफर
टिहरी बांध की झील में उत्तराखंड के निवेशक की पैरासेलिंग टेस्टिंग रही सफल
नई टिहरी, 28 फरवरी : साहसिक खेलों के शौकीनों के लिए सुखद खबर है। टिहरी बांध की झील में पैरासेलिंग की टेस्टिंग सफल रही है। अब आने वाले दिनों में पर्यटक और स्थानीय लोग टिहरी झील में पैरासेलिंग का लुत्फ लेकर रोमांच का सफर तय कर सकेंगे। इसके अलावा झील में इन दिनों शिकारा और क्रूज, हाउसबोट की असेंबलिंग का कार्य भी जोरों पर है। उत्तराखंड के निवेशक झील में इन कार्यों पर इनवेस्ट कर रहे हैं।
टिहरी बांध को विश्वस्तरीय पर्यटक गंतव्य बनाने के लिए सरकार ने इसे 13 डिस्ट्रिक्ट-13 डेस्टिनेशन में शामिल किया है। टिहरी झील में वर्तमान में 100 से अधिक सामान्य, बनाना, स्पीड बोट संचालित हो रही हैं। जिससे 500 से अधिक युवाओं को रोजगार मिल रहा है। अब सरकार ने झील में स्कूबा डाइविंग, जॉर्बिंग, पैरासेलिंग, शिकारा, क्रूज और हाउसबोट चलाने के लिए योजना बनाई है। इस कार्य के लिए उत्तराखंड सहित आसपास निवेशक काफी रूचि ले रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को पर्यटन विभाग और टाडा (टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण) के देखरेख में ऋषिकेश गुमानीवाला के निवेशक खुशाल सिंह राणा की पैरासेलिंग की टेस्टिंग हुई। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि टेस्टिंग सफल रही है। पैरासेलिंग में प्रमुख रूप से हवा का दबाव और बोट की क्षमता को आंका जाता है। इस दृष्टि से दोनों प्रयोग सफल रहे हैं। बताया कि फिलहाल एक माह तक ट्रायल के तौर पर निवेशक झील में पैरासेलिंग गतिविधि संचालित करेगा। फाइनल रिपोर्ट के बाद झील में पैरासेलिंग की व्यवसायिक अनुमति दी जाएगी। टाडा के विपणन अधिकारी नवीन नेगी के अनुसार झील में पैरासेलिंग के लिए एक, शिकारा के लिए 3 और कू्रज के लिए एक आवेदन मिला है। इन सब पर कार्य चल रहा है। सीईओ/जिलाधिकारी के अनुमोदन और रिपोर्ट के बाद ही झील में इनका संचालन किया जाएगा। पैरासेलिंग के निवेशक खुशाल सिंह राणा के अनुसार एक पैरासेलिंग पर करीब 90 लाख रुपये का इन्वेस्ट किया है। उम्मीद है कि ट्रायल के बाद लोग इसके रोमांच का लुत्फ उठा सकेंगे।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान यूक्रेन में उत्तराखंड के कई लोग फंसे हुए हैं जिनमें होटलियर भाई और छात्र शाम...
26/02/2022

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान यूक्रेन में उत्तराखंड के कई लोग फंसे हुए हैं जिनमें होटलियर भाई और छात्र शामिल हैं. वहां की तस्वीरें हमारे गांव पुनाणू के यूक्रेन में कार्यरत Rauthan Vikas Gûsãïñ जी के द्वारा भेजी गई है.वह इस समय यूक्रेन में वहां मौजूद हैं और उन्होंने इन तस्वीरों को साझा किया है.पहली तस्वीर में लोग मेट्रो के जरिए बॉर्डर को क्रॉस कर यूक्रेन छोड़ना चाहते हैं. मेट्रो के अंदर बहुत ज्यादा भीड़ और लोगों में देश छोड़ने की आपाधापी लगी हुई है. लगातार हो रही बम बमबारी के बीच लोग मेट्रो के सबवे में रात गुजारने को मजबूर हैं. लोग यूक्रेन को छोड़कर रोमानिया, हंगरी और पोलैंड की तरफ भाग रहे हैं, दूसरी तस्वीर हंगरी के बॉर्डर स्थित प्रवासियों के शेल्टर होम की है. यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों को हंगरी और रोमानिया के जरिए भारत वापस लाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रूस के द्वारा यूक्रेन के सैन्य अड्डों और सरकारी इमारतों पर ही हवाई हमले किए जा रहे हैं. हालांकि कुछ बम जरूर रिहायशी इलाकों में गिरे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया के द्वारा इस युद्ध में बढ़ा चढ़ाकर बातें बताई जा रही है जिससे कि वहां यूक्रेन में रहने वाले भारतीय और भारत में रहने वाले उनके परिजन बहुत ज्यादा पैनिक हो रहे हैं.
उन सबको उम्मीद है रूस, यूक्रेन से बातचीत करके जल्द से जल्द लड़ाई खत्म करके शांति कायम करेगा....

https://youtu.be/CH8zyFEGhwc
19/02/2022

https://youtu.be/CH8zyFEGhwc

डबल मर्डर || अभियुक्त को किया गिरफ्तार || उत्तराखण्ड ऑल अपडेटस || देहरादूनदिनांक 18-19/02/22 की देर रात्रि करीब 2ः30 बजे गुरप्.....

Address

Dehra Dun

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttrakhand All Updates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttrakhand All Updates:

Share