Dehradun Crime Update

Dehradun Crime Update Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dehradun Crime Update, Digital creator, Dehradun, Dehra Dun.

दून से जुड़ी क्राइम और जागरूकता की खबरों से अपडेट रहने के लिए पेज को फॉलो और लाइक करें।
अगर आपके पास कोई सूचना है तो मुझे साझा करें। उसे उठाते हुए जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाया जाएगा।

30/12/2025

दुःखद खबर

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र अंतर्गत विनायक में 9 बजे के आसपास भीषण सड़क हादसा हुआ

रामनगर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 18 यात्री सवार थे। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है

छठ पूजा के दौरान देहरादून में घाटों पर डीजे बजाने और आतिशबाजी पर प्रतिबंध।प्रमुख घाटों पर भीड़ को देख पुलिस ने ट्रैफिक प...
27/10/2025

छठ पूजा के दौरान देहरादून में घाटों पर डीजे बजाने और आतिशबाजी पर प्रतिबंध।
प्रमुख घाटों पर भीड़ को देख पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके साथ पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए है। पार्किंग स्थल पर गलत स्थान पर वाहन पार्क करने पर क्रेन से उठवाया जाएगा। इसके साथ छठ घाटों के पास डीजे बजाने, बम-पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दून में प्रमुख रूप से प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबदनी, नेहरू कालोनी क्षेत्रों में नदी-घाटों के किनारे पूजा अर्चना की जाती है। छठ पूजा को देखते हुए 27 अक्तूबर और 28 अक्तूबर पुलिस ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। यह है ट्रैफिक प्लान।

27/10/2025

कानून हाथ में ले ई-रिक्शा चालक पीटने वाले परिवार चलेगा हत्या का केस🚨

देहरादून के बसंत विहार में बच्चे को हल्की टक्कर लगने के मामूली विवाद ने 58 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मन बहादुर राणा की जान ले ली। बुरी तरह से घायल मन बहादुर राणा, जो अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

* पहले जानलेवा हमले की धाराओं (IPC) के तहत मामला दर्ज था।
* अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ **हत्या की धाराएं** जोड़ने का फैसला किया है।
* यह घटना 21 अक्टूबर की रात की है। आरोपियों (गजेंद्र सिंह, सीमा, जगमोहन, मनी प्रिंस और कुछ अन्य) ने चालक पर बुरी तरह हमला किया और कथित तौर पर ₹10,000 भी लिए थे। इसके बाद गजेंद्र बेन डेड हो गए थे। उपचार के दौरान निधन हो गया।
* एक आरोपी गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है, बाकी फरार हैं।

#देहरादून #उत्तराखंड #न्याय #ईरिक्शाचालक #अपराध #बसंतविहार #हत्या

26/10/2025

रंगदारी न देने पर जनरल स्टोर पर जानलेवा हमला और लूट

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला स्थित साईं जनरल स्टोर पर रात रंगदारी न देने पर दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और दुकान से नगदी व सामान लूट लिया। पीड़ित अभिषेक पाल अपने मित्र ऋतिक सकलानी के स्टोर पर मदद करते हैं। आरोपी आयुष मनवाल, अर्जुन मनवाल, अविनाश बिष्ट, शिवम क्षेत्री, अभय असवाल और15 अन्य अज्ञात युवकों ने देर रात आकर अभिषेक से रंगदारी मांगी। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट की। अभिषेक के विरोध करने और भागने की कोशिश पर आयुष मनवाल ने उसे जान से मारने की नीयत से धारदार खुखरी से सिर पर वार किया। अभिषेक गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए।दुकान से आरोपी 15 हजार रुपये नगद और लगभग तीन हजार रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए। रायपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया केस।


Warning- वीडियो को प्ले करते वक्त कृपया हेडफोन का उपयोग करें।

नंदा की चौकी पुल टूटने से नया ट्रैफिक प्लान यह है:-दून पावंटा हाईवे पर नंदा चौकी स्थित टोंस नदी पर बनाया गया कच्चा पुल र...
29/09/2025

नंदा की चौकी पुल टूटने से नया ट्रैफिक प्लान यह है:-
दून पावंटा हाईवे पर नंदा चौकी स्थित टोंस नदी पर बनाया गया कच्चा पुल रविवार रात टूट गया। इस वैकल्पिक मार्ग से चल रहा ट्रैफिक फिर डायवर्ट कर दिया गया है। नए ट्रफिक प्लान आप इस फोटो को देखकर फोले करें और जाम बचें।

देहरादून जिले में छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल। डीएम कार्यालय से आदेश फर्जी होने की पुष्टि की गई।
25/08/2025

देहरादून जिले में छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल। डीएम कार्यालय से आदेश फर्जी होने की पुष्टि की गई।

कल देहरादून में स्कूल बंद है।  जैसा की इतिहास रहा है, कल धूप निकलने की संभावना लग रही है। धूप में अगर कुछ सुखाना है तो न...
24/08/2025

कल देहरादून में स्कूल बंद है। जैसा की इतिहास रहा है, कल धूप निकलने की संभावना लग रही है। धूप में अगर कुछ सुखाना है तो निकाल कर रख लें।

24/08/2025

उत्तराखंड के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी, 7.50 करोड़ लुटाए
- ओएनजीसी जैसे बड़े संस्थान के महाप्रबंधक हुए ठगी का शिकार
- इतने पढ़े लिखे और जागरूक अफसर के ठगे जाने पर सवाल

यह की शिकायत 👉🏻
सेवा में, श्रीमान प्रभारी निरीक्षक साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन जनपद- देहरादून विषय- निवेश के नाम पर साईबर ठगी की एफ0आई0आर0 कराने विषयक। महोदय, अवगत कराना है कि प्रार्थी वर्तमान मे ओ0एन0जी0सी0 अगरतला त्रिपुरा में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात है तथा अजबपुर खुर्द देहरादून मे निवास करता हूँ। दिनांक 15/06/2025 को मेरे व्हाटसअप नं0 पर एक व्हाटअप ग्रुप – M2- WEALTH SECRETS EXCHANGE GROUP मे JOIN होने का लिंक प्राप्त हुआ जोकि +6281319835997 से प्राप्त हुआ था। उत्सुक्ता वश मैने उक्त लिंक पर क्लिक कर ग्रुप ज्वाईन कर लिया था जिसमे मुकेश कुमार शर्मा नाम का व्यक्ति जिसका न0- 8582957038, व एक अज्ञात व्यक्ति जिसका मो0न0 - 8670392740 तथा JYOTI GAUTAM- 7619174762 ग्रुप एडमिन थे उक्त ग्रुप कुल -173 मेम्बर जुडे हुए थे। उक्त ग्रुप एडमिन मुकेश कुमार शर्मा द्वारा फ्री डिएकशन तथा स्टाँक टिप देनी शुरु की जिसे मेरे द्वारा चैक किया व सही निकली उसके पश्चात उक्त के द्वारा ग्रुप मे एड सभी लोगो को शेयर मार्केट मे भारी भरकम फायदे का लालच देते हुए दिनांक 25/07/2025 को ग्रुप मे एक एप जिसका नाम Cantillon.App का लिंक https:// m. Cantillon.in/register? U=49361652 भेजा जिस लिंक पर क्लिक करने से Cantillon.in खुल गया जिसमे मैने अपने आधार कार्ड न0 के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर लिया गया। इसी बीच मेरे फोन न0- 9410396011 को एक अन्य व्हटसअप ग्रुप – Disciple team मे जोड दिया गया जिसका एडमिन का मो0न0 8967323469 था इसके सात मेम्बर थे , उसके पश्चात उक्त ग्रुप मे IPO शेयर मे निवेश /ट्रेडिंग के लिए हमे प्रेरित करना आरम्भ किया मैने लालच मे आकर उक्त एप मे निवेश करने का विचार किया तथा निवेश करना प्रारम्भ किया । उक्त ग्रुप में फोन 7044897609 जिसको कैन्टीलोन कैपिटल मैनेजमेन्ट की आर्या मैडम बताया गया था के द्वारा निजी व्हटसअप न0 पर मैसेज कर बैक अकाउन्ट उपलब्ध कराये जाते थे जिनमें मेरे द्वारा पैसे जमा किये गये थे । जिसमे मेरे द्वारा दिनांक 22/07/2025 से 20/08/2025 तक आई0पी0ओ0 / शेयर मे निवेश / ट्रेडिंग के नाम पर कुल 15 अकाउन्ट मे कुल 07 करोड 39 लाख 50 हजार रुपये जमा कराये उक्त एप में मुझे आई0पी0ओ0 तथा शेयर ट्रेडिंग से 3-4 गुना फायदा दिखाया गया तथा यू0एस0 मार्केट की ट्रेडिंग से 5 से 25 प्रतिशत का फायदा दिखाया गया जिसमे एप मे मेरा कुल फायदा सौ करोड के लगभग दिखाया गया था। जब मैने दिनांक 21/08/2025 को Cantillon.App में 05 करोड फंड विड्रांल के लिए रिक्वेस्ट डाली तो दूसरे दिन 03 करोड टैक्स भरने के लिए मैसेज आया तथा 03 करोड रुपये टैक्स की मांग की जब मैने 03 ह0अपठित करोड टैक्स काटकर बाकी पैसा देने की मांग की तो उन्होने बताया कि इन्टरनेशनल ब्रोकर फर्म होने के कारण टैक्स अलग से देना होगा तथा मुझे मेरे पैसे विड्राल नही करने दिये गये। मुझे इस बात पर शक हुआ तथा ठगी होने का एहसास हुआ तब मेरे द्वारा दिनांक 22/08/2025 साईबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी जिसका एक्नोलेजमेन्ट न0 33508250015350 है अज्ञात साईबर ठगो द्वारा कैन्टीलोन कम्पनी के सेबी मे रजिस्ट्रर होने के प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराये गये थे जोकि फर्जी है।
अतः महोदय निवेदन है उक्त फर्जी बेवसाईट तथा एप के द्वारा मुझे व्हटसअप ग्रुप मे ऐड कर उपरोक्त अज्ञात व्यक्तियो द्वारा शेयर मार्केट तथा आई0पी0ओ0 में निवेश के नाम पर मेरे साथ #कुल 07 करोड 39 लाख 50 हजार की ठगी की गयी है अतः उक्त सम्बंध मे मेरी रिपोर्ट लिखकर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे। दिनांक- 23/08/2025

Address

Dehradun
Dehra Dun
248001

Telephone

+918006034291

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dehradun Crime Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dehradun Crime Update:

Share