JP World Tv

JP World Tv JP WORLD TV is a International Entertainment Channel We’ll provide all information and entertainment.

25/10/2025

पिलखी अस्पताल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर फिर उठे सवाल, एक प्रसूता महिला। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोग, हेल्थ सिस्टम पर खड़े किए सवाल।

24/10/2025

यह वक्तव्य माननीय विधायक श्री शक्तिलाल शाह जी ने 40 दिन पहले दिया था। 40 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक डॉक्टर घनसाली विधानसभा के स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी ओर बैलेश्वर को नहीं मिले हैं। माननीय विधायक शक्तिलाल शाह जी कब तक लोगों को गुमराह करते रहोगे। इसका मतलब रवीना बेटी के हत्यारे घनसाली विधायक माननीय शक्तिलाल शाह जी और माननीय डॉ श्याम विजय जी हैं।

🔥?? #घनसाली_से_दिल_दहला_देने_वाली_खबर !
#ऑपरेशन_स्वास्थ्य #पहाड़_की_स्वास्थ्य_सेवा #पिलखी_अस्पताल_कांड

घनसाली की धरती फिर से रो पड़ी हैं ... 😭
ग्राम सभा सेम बासर की रवीना कठैत (पत्नी कुलदीप कठैत) की डिलीवरी के दौरान दर्दनाक मौत —
और वजह वही “लचर स्वास्थ्य व्यवस्था” जिसने पहले भी कई जिंदगियाँ निगल ली हैं! 💉

👉 रात भर डॉक्टर सोते रहे, रेफर नहीं किया गया!
👉 सुबह रेफर किया गया श्रीनगर पहुंचते ही रवीना की सांसें थम गईं!
👉 नवजात बच्चा मां के बिना, परिवार बेसहारा! 👶💔

लोग पूछ रहे हैं —
कब तक #पिलखी_अस्पताल ऐसे ही “मौत का अड्डा” बना रहेगा?
कब तक “जनप्रतिनिधि झूठे वादे करके जनता को झूठे वादों में फसाते ” रहेंगे और
पहाड़ की बेटियाँ अस्पताल की लापरवाही में दम तोड़ती रहेंगी? 😡

⚡ रवीना बहन चली गई, लेकिन चेतावनी छोड़ गई —

> “अगर अब भी ऐसे भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सभी लोगों ने मिलकर आवाज़ नहीं उठाई...
तो अगली बार भी हर मां, बहिनों, बेटियों,के साथ ऐसी घटनाएं होती रहेगी!”

🙏 भगवान बेटी रवीना की आत्मा को शांति दें,
और प्रशासन से मांग है — जांच हो, सख्त कार्रवाई हो, और इंसाफ़ मिले!


#घनसाली_स्वास्थ्य_संकट
#डॉक्टर_या_कातिल ❓
#पर्वत_की_पीड़ा 🏔️

24/10/2025

अत्यन्त दुःखदायी।
होगा निर्णायक आन्दोलन
घनसाली क्षेत्र की नितान्त बदहाल स्वास्थ्य सुविधा के कारण बहिन अनिशा (तितराना/नैलचामी),पूरब सिंह रावत जी (कोठगा/केमर), अब एक बेटी और रवीना कठैत (सेम/बासर) की मृत्यु।
सम्मानित जनता,राजनीतिक/सामाजिक संगठनों व जनप्रति निधियों,व्यापार मण्डल-घनसाली,चमियाला से अपील....
दिनांक-26.10.2025, चलो घनसाली।

बहुत ही दुखद समाचार पिलखी अस्पताल से रेफर बेटी श्रीमती रवीना कठैत पत्नी कुलदीप सिंह कठैत ग्राम सेम बासर ने प्रसूति के दौ...
24/10/2025

बहुत ही दुखद समाचार पिलखी अस्पताल से रेफर बेटी श्रीमती रवीना कठैत पत्नी कुलदीप सिंह कठैत ग्राम सेम बासर ने प्रसूति के दौरान तोड़ा दम। यह बहुत ही असहनीय दुखद घटना है। पिलखी अस्पताल मात्र एक रेफर सेंटर बन के रह गया है यहां पर न तो विशेषज्ञ डॉ. हैं और न ही कोई आधुनिक सुविधाएं जिससे यहां पर ऐसी दुखद घटनाएं होती रहती है यह घटनाएं हमारे जिम्मेदार नेताओं की विफलता और निकम्मेपन का कारण है। भगवान पुण्य आत्मा को शान्ति प्रदान करे व परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।ॐ शान्ति शान्ति ॐ शान्ति 😭 निशब्द

दीपावली के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
20/10/2025

दीपावली के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को छात्रों के हित में मह...
11/10/2025

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को छात्रों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए UKSSSC द्वारा निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय जांच आयोग की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि राज्य में परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

पुनः आयोजित होने वाली यह परीक्षा अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं डालेगी। उत्तराखंड में हर छात्र के लिए निष्पक्ष अवसर और भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने नकल प्रकरण की जाँच के लिए CBI की संस्तुति कर दी है, सरकार छात्रों के भविष्य और अभिभावकों के विश्वास के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देगी।

05/10/2025

्तरकाशी/ थराली से शर्मसार करने वाली वीडियो सामने आयी है। जो की एक आर्मी के जवान पर नाबालिक से छेड़छाड़ करने के आरोप लग रहे हैं।।
पीड़िता बेटी की मां क्या कह रही है, देखिए पूरा वीडियो।

उत्तराखंड: पुलिस की हैवानियत को बयां करता युवा।
19/09/2025

उत्तराखंड: पुलिस की हैवानियत को बयां करता युवा।

19/09/2025

उत्तराखंड: टिहरी के युवा केशव थलवाल ने मित्र पुलिस टिहरी की चौंकाने वाली करतूत को किया सबके सामने उजागर, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। #उत्तराखंड में पहली बार पुलिस पर लगा इतना घिनौना और शर्मसार कृत्य करने का आरोप।
केशव ने खुद अपने साथ हुए दुष्कर्म और दर्दनाक अनुभव की सुनाई पूरी दास्तान।

 #राघवी_बिष्ट ने फिर दिलाई  #टीम_इंडिया को जीत!  #घनसाली क्षेत्र की राघवी बिष्ट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की ओर ...
23/08/2025

#राघवी_बिष्ट ने फिर दिलाई #टीम_इंडिया को जीत! #घनसाली क्षेत्र की राघवी बिष्ट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की ओर से खेली 93 रन की शानदार पारी..

Address

Vidhya Vihar-III, Main Kargi Chowk Indresh Hospital Road
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JP World Tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to JP World Tv:

Share