Uttarakhand Crime News

Uttarakhand Crime News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Uttarakhand Crime News, News & Media Website, Dehradun, Uttrakhand, Dehra Dun.

*दिनांक - 30/03/2026**राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा**घटना में शामिल दोनो पक्षों के 04...
30/03/2026

*दिनांक - 30/03/2026*

*राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना में शामिल दोनो पक्षों के 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*आपसी विवाद के चलते हुई फायरिंग की घटना को अभियुक्तों द्वारा रोड रेज की घटना दिखाने का किया था प्रयास*

*01 दिन पूर्व रात्रि में बार का बिल कम कराने को लेकर बार में आये युवकों व बार कर्मियों के मध्य हुआ था विवाद*

*विवाद के दौरान बार कर्मियों द्वारा दूसरे पक्ष के स्कार्पियों वाहन का शीशा फोडकर किया था क्षतिग्रस्त*

*आज प्रात: बार कर्मियों को फार्च्यूनर वाहन में जाता देख दूसरे पक्ष द्वारा उन्हें रोकने के लिए अपने स्कार्पियो वाहन से किया था उनका पीछा*

*वाहन को रूकवाने के दौरान दोनो पक्षों के बीच हुई थी आपसी फायरिंग*

*फायरिंग की घटना में मार्निग वॉक पर जा रहे एक व्यक्ति की गोली लगने से हो गयी थी मृत्यू*

*मृतक व्यक्ति के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने हत्या का अभियोग किया था दर्ज*

*पुलिस द्वारा उक्त बार को, जिसमे घटित हुई थी मारपीट की घटना, को कराया गया बंद, सीलिंग व लाइसेंस निरस्तीकरण की भेजी रिपोर्ट*

*थाना राजपुर*

आज दिनांक 30/03/2026 को समय 06:50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी, गांव मे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल कंट्रोल द्वारा उच्च अधिकारियों और राजपुर थाना को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो छ कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो छ में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति श्री मुकेश कुमार जोशी पुत्र स्वर्गीय श्री गिरीश चंद्र जोशी निवासी तुला अपार्टमेंट जोहड़ी गांव थाना राजपुर देहरादून उम्र 74 वर्ष को गोली लग गई, जिन्हें उनके साथियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

उक्त घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 02 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें कार में बैठे उनके 02 अन्य साथियों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना के सम्बन्ध में मृतक मुकेश कुमार जोशी के साडू भाई श्री राकेश कुमार उप्रेती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 60/26 धारा: 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियो द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना में शामिल अभियुक्तो की धरपकड हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, साथ ही संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गा पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई।

घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु पुलिस द्वारा फार्च्यूनर कार में सवार घायल युवकों के साथियों रोहित कुमार तथा मौ0 अखलाक को पूछताछ हेतु चौकी पर लाया गया, जहां उनके द्वारा पहले वाहन को पास न देने को लेकर उक्त घटना के होने की बात बताई गई, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा दोनो युवकों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनो कुठालगेट स्थित ZEN - Z बार में काम करते हैं तथा दिनांक: 29-03-26 की रात्रि में उनके बार में आये युवकों 01: शान्तनु त्यागी, 02: आदित्य चौधरी, 03: कविश त्यागी व उसके अन्य साथियों का उनके बार मे काम करने वाले युवक मोहित अग्रवाल के साथ बिल कम करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें उनके द्वारा आदित्य चौधरी के वाहन स्कार्पियो- N का पिछला शीशा फोड दिया था।

उक्त घटना के बाद आदित्य चौधरी व उसके साथी उन्हें देख लेने की धमकी देकर मौके से चले गये थे। रात्रि में हुए विवाद के दौरान उनके मोबाइल व चार्जर बार में ही छूट गये थे, जिन्हें लेने के लिये वह बार मालिक की फार्च्यूनर कार से बार तक गये थे, इस दौरान गोली रेस्टोरेंट के पास आदित्य चौधरी व उसके साथियो द्वारा उन्हें कार में जाता देख रोकने का प्रयास किया गया तथा उनके द्वारा अपने वाहन को भगाने पर आदित्य चौधरी व उसके साथियों द्वारा अपने स्कार्पियो वाहन को उनके पीछे तेजी से दौडाते हुए उन पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में दोनो अभियुक्तों द्वारा अपने पास रखे तमंचो से उन पर जवाबी फायर किया गया।

जोहडी गावं के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा आदित्य चौधरी व उसके साथियों के पास आटोमैटिक पिस्टल होने के कारण दोनो अभियुक्त मौके पर अपने साथियों को छोडकर जंगल की ओर भाग गये। उक्त घटना में एक राह चलते व्यक्ति को गोली लगने तथा मौके पर पुलिस के आ जाने के कारण दोनो अभियुक्तों द्वारा अपने पास रखे तमंचो व कारतूस को पास की झाडियों में फेंक दिया तथा पुलिस को रोड रेज के चलते उक्त घटना के होने की झूठी जानकारी दी।

पूछताछ के आधार पर पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर जोहडी गांव में सडक किनारे झाडियों से घटना में इस्तेमाल किये गये 02 देसी तमंचे तथा 04 जिंदा कारतूस बरामद किये गये तथा अभियुक्तों को घटना में इस्तेमाल किये गये तमंचे उपलब्ध कराने पर ZEN - Z बार के मालिक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अभियुक्त के बार ZEN - Z बार को बंद कराते हुए उसे सील करने तथा उसके लाइसेन्स निरस्तीकरण हेतु जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये स्कार्पियो वाहन सवार व्यक्तियो की तलाश हेतु पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा मुखबिर के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व सघन चैकिंग अभियान के चलते पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन को डोईवाला क्षेत्र में थानो रोड पर एकान्त स्थान पर जंगल से बरामद करते हुए घटना में शामिल 01 अभियुक्त आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी को ननूरखेडा रायपुर से गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की धरपकड के लिये पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही हैं।

अभियुक्तों से पूछताछ तथा बरामदगी के आधार पर अभियोग मे धारा: 3/5/125 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोतरी की गई।

पूछताछ का विवरण:-
पूछताछ में अभियुक्त आदित्य चौधरी द्वारा बताया गया कि दिनांक: 29-03-26 की रात्रि वह अपने अन्य साथियों 01: शान्तनु त्यागी, 02: कविश त्यागी 03: समीर चौधरी 04: वैभव तथा एक अन्य साथी के साथ ZEN - Z बार में गया था, जहां बिल कम करने को लेकर उनका बार में काम करने वाले युवकों से झगडा हो गया तथा उनके द्वारा उनके स्कार्पियो वाहन का शीशा तोड दिया गया। मौके पर अन्य लोगों के बीच-बचाव में आ जाने पर वह अपने साथियों के साथ वहां से चला गया।

आज सुबह कुठालगेट क्षेत्र में अपने साथियों के साथ घूमने के दौरान उन्हें फार्च्यूनर कार में उक्त युवक दोबारा दिखाई दिये, जिन्हें सबक सिखाने के लिये उनके द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने अपने वाहन को मालसी से जोहडी गांव की ओर तेजी से भगा दिया, पीछा करने के दौरान उसके साथी शान्तनु त्यागी द्वारा उन्हें रोकने के लिये उन पर अपने पास रखी पिस्टल से फायर कर दिया गया। जिसके बाद उक्त व्यक्तियों द्वारा भी उनके ऊपर अपने पास रखे तमंचो से जवाबी फायर किया।

जोहडी गांव के पास उक्त फार्च्यूनर वाहन के पेड से टकराने पर अभियुक्त तथा उसके साथियों द्वारा अपने वाहन में रखे लोहे की राड तथा लाठी डंडो से फार्च्यूनर में बैठे 02 व्यक्तियों पर हमला कर दिया, इस दौरान फार्च्यूनर सवार 02 अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गये। घटना के बाद अभियुक्त देहरादून से बाहर भागने की फिराक में थे पर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सघन चैकिंग के चलते वह जनपद की सीमा से बाहर नहीं जा पाये तथा उनके द्वारा अपने स्कार्पियो वाहन को डोईवाला क्षेत्र में थानो रोड पर जंगल में एक एकान्त स्थान पर छिपा दिया तथा वहां से अकेले अकेले अलग-अलग माध्यमों से फरार हो गये।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी: मोहन गार्डन, उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष
2- मौ0 अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मौ0 सगीर निवासी: ग्रा0 बेहलोता थाना मोरकाही जिला खगरिया बिहार उम्र 23 वर्ष
3- संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह निवासी: अमर कालोनी मुण्डका नागलोई पश्चिमी दिल्ली (बार संचालक) उम्र 43 वर्ष
4- आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी निवासी: ननूरखेडा नालापानी, रायपुर, उम्र 20 वर्ष

*नाम पता वांछित अभियुक्त:-*

01: शान्तनु त्यागी
02: कविश त्यागी
03: समीर चौधरी
04: वैभव

*बरामदगी:-*

1- 02 तमंचे 315 बोर
2- जिंदा कारतूस - 04
3- खोखा कारतूस - 02
4- स्कार्पियो वाहन बिना नम्बर प्लेट

*दिनांक -  29/03/2026**"ऑपरेशन क्रैकडाउन" के तहत दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता**फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रू...
30/03/2026

*दिनांक - 29/03/2026*

*"ऑपरेशन क्रैकडाउन" के तहत दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

*फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से देहरादून में रह रही तीन विदेशी महिलाओं ( 01 किर्गिस्तान, 02 उज्बेकिस्तान) को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*गिरफ्तार विदेशी नागरिकों में से एक, पूर्व में 01 वर्ष की वीजा पर आई थी भारत, वीजा समाप्त होने के बाद अपने देश वापस न जाकर अवैध रूप से रह रही थी भारत में*

*दो अन्य गिरफ्तार विदेशी महिलाएं अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते आई थी भारत*

*तीनो विदेशी महिलाओं द्वारा भारत मे अपने परिचित के माध्यम से फर्जी भारतीय दस्तावेज किये थे तैयार*

*गिरफ्तार विदेशी महिलाओं में से एक को पूर्व में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने पर बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल*

*जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अभियुक्ता अपने देश न जाकर पुनः अवैध रूप से रहने लगी थी भारत मे*

बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

उक्त निर्देशों के क्रम दिनांक 28/03/2026 को रायपुर पुलिस को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान सांई कॉम्पलैक्स के तृतीय फ्लोर में स्थित एक फ्लैट में तीन विदेशी महिलाएं संदिग्ध परिस्थिति में निवास करते हुए पाई गई, जिसे भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई। संदिग्धता के आधार पर पुलिस तीनों विदेशी महिलाओं को हिरासत के लेते हुए उनसे गहनता से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपने नाम 1—ईरीका (उम्र लगभग 29 वर्ष), मूल निवासी किर्गिस्तान, 2- करीना (उम्र लगभग 30 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान, 3- निगोरा नीम (उम्र लगभग 32 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान बताया।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 01 पासपोर्ट, 03 आधार कार्ड, 02 पैन कार्ड, 01 Kyrgyz I-Card, 01 आधार कार्ड की छायाप्रति, 02 एसबीआई बैंक पासबुक, 07 मोबाइल फोन एवं 05 विदेशी मुद्रा के नोट बरामद हुए।

मौके से तीनों विदेशी महिला अभियुक्ताओं को फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रहने पर गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध थाना रायपुर पर धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) BNS एवं धारा 23 The Immigration & Foreigners Act 2025 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पूछताछ का विवरण :-*

तीनो अभियुक्ताओ से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की अभियुक्ता इरिका, जो किर्गिस्तान की रहने वाली है, वर्ष 2023 में 01 वर्ष के वीजा पर भारत आई थी, जो वीजा समाप्त होने के बाद अपने देश न जाकर अवैध रूप से भारत में रह रही थी तथा अन्य दो अभियुक्ता करीना तथा निगोरा, जो उज़्बेकिस्तान की रहने वाली है, वर्ष 2022 तथा 2023 में नेपाल बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में आई थी, जो भारत में दिल्ली सहित अलग-अलग स्थानों पर रही, तीनों अभियुक्ताओ की एक दूसरे से मुलाकात दिल्ली में ही हुई थी, इस दौरान तीनों के द्वारा अपने परिचित के माध्यम से अपने नाम से फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाए गए थे, अभियुक्ता निगोरा को पूर्व में बिहार पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रहने के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो जमानत पर बाहर आने के बाद भी अपने देश न जाकर अवैध रूप से भारत मे रह रही थी। पूछताछ में तीनो अभियुक्ताओ के विगत 06 से 07 माह से देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर रहने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है, साथ ही उनके फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाने में उनकी सहायता करने वाले व्यक्तियों की जानकारी भी पुलिस को मिली है, जिनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता :-*

1- ईरीका (उम्र लगभग 29 वर्ष), मूल निवासी किर्गिस्तान, हाल पता सांई कॉम्पलैक्स, रायपुर, देहरादून
2- करीना (उम्र लगभग 30 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान, हाल पता सांई कॉम्पलैक्स, रायपुर, देहरादून
3-निगोरा नीम (उम्र लगभग 32 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान सांई कॉम्पलैक्स, रायपुर, देहरादून

*बरामद माल :-*

1- एक पासपोर्ट किर्गिस्तान, पासपोर्ट पर अंकित e-VISA (इरिका के नाम से)
2- फर्जी आधार कार्ड Erika
3- एक पैन कार्ड
4-एक नागरिकता कार्ड किर्गिस्तान (इरिका के नाम से)
5- विदेशी करेंसी के अलग-अलग नोट
6- एक फर्जी आधार कार्ड की छायाप्रति ( Karina)
7-एक स्टेट बैंक की पासबुक( Ms. Karina )
8- एक पासपोर्ट REPUBLIC OF UZBEKISTAN
9- अन्य दस्तावेज

*दिनाँक: 27/03/2026**एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगी छात्रों/युवकों पर नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा “ऑपरेशन नाइट वॉच...
27/03/2026

*दिनाँक: 27/03/2026*

*एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगी छात्रों/युवकों पर नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा “ऑपरेशन नाइट वॉच“ लगातार जारी।*

*पुलिस द्वारा रात्रि में सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए वृहद स्तर पर की कार्रवाई*

*शराब पीकर वाहन चलाने वाल 16 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 06 चौ-पहिया तथा 10 दो-पहिया वाहनों को किया सीज*

*यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले 14 वाहनो को किया सीज*

*यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर किया 11500 रू0 का जुर्माना।*

*अभियान के दौरान रात्रि मे 1420 से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग कर की आवश्यक पूछताछ, 1380 से अधिक वाहनों को किया चेक*

*रात्रि में आवश्यक रूप से घूम रहे 300 से अधिक व्यक्तियों से की पूछताछ, 48 संदिग्धों को लाया गया थाने*

*25 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 12500 /- रू0 का जुर्माना*

*रात्रि के समय सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले 05 अभियुक्तों को 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार।*

*एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि को अनावश्यक रूप से घूम रहे हुड़दंगी छात्रों पर नकेल कसने तथा रात्रि में लगतार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के दिए है निर्देश*

*विश्वविद्यालय/कॉलेजो मे पढ़ने के नाम पर युवकों को रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने, हुड़दंग करने या कोई अपराध करना किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे सभी युवकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यदि किसी भी कॉलेज/ यूनिवर्सिटी का छात्र अनावश्यक रूप से ग्रुप मे घूमते हुए/ हुड़दंग या कोई अपराध करते हुए पाए जायेगा ,तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ- साथ सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित कॉलेज/ यूनिवर्सिटी से उनका निष्कासन(restigation) भी कराया जाये: - एसएसपी देहरादून*

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही रात्रि चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए “ऑपरेशन नाइट वॉच“ की शुरुआत की है। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन नाइट वॉच“ के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक: 26/03/2026 की रात्रि में जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चौक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा दिनांक: 26-03-26 की रात्रि वृहद स्तर पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 16 वाहनो को सीज किया गया। इस दौरान वाहनों में हूटर, काले शीशे लगाने व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 14 अन्य वाहनो को सीज करते हुए 23 वाहन चालको के एम0वी0 एक्ट में चालान कर 11500/- ₹ का जुर्माना किया गया तथा 25 कोर्ट के चालान किये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा 1380 वाहनों को चौक किया गया तथा 1420 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 300 व्यक्तियों से पुलिस द्वारा मौके पर पूछताछ करते हुए 48 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, इस दौरान 25 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए उन पर 12500/- रू0 का जुर्माना किया गया।

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले 05 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस मंे किया गिरफ्तार।

27/03/2026

*दिनाँक – 25/03/2026*

*कोतवाली पटेलनगर*

*महिलाओं एवं बच्चो की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दून पुलिस*

*नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

दिनाँक 25-03-2026 को वादनी द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनाँक 25/03/2026 को उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष को एक युवक शोएब निवासी इस्माईलपुर उ0प्र0 अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया तथा कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ छेड़छाड़ व गलत काम किया, इस दौरान मौके पर कुछ लोगो द्वारा देखे जाने पर अभियुक्त उनकी पुत्री को छोड कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-209/2026 धारा 123/137(2)/351(2)/61(2)/64 बीएनएस व ¾ पोक्सो अधिनियम बनाम शोएब पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर की सूचना पर घटना कारित करने वाले अभियुक्त शोएब पुत्र आलिम निवासी पठानपुरा गदेवडा थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल पता बुढढी (ताहिर हसन का मकान ) नयागाँव कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 18 वर्ष को आज दिनाँक 26-03-2026 को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

शोएब पुत्र आलिम निवासी पठानपुरा गदेवडा, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 हाल पता भुड्डी, नयागाँव, पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 18 वर्ष

*पुलिस टीम :-*

1- म0उ0नि0 तनुजा शर्मा
2- कानि0 अनिल सालार
3- कानि0 चमनलाल

*दिनाँक - 26/03/2026* *हुड़दंगी छात्रों/युवकों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी दून के निर्देशों पर शुरू हुआ दून पुलिस का "ऑपरे...
26/03/2026

*दिनाँक - 26/03/2026*

*हुड़दंगी छात्रों/युवकों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी दून के निर्देशों पर शुरू हुआ दून पुलिस का "ऑपरेशन नाइट वॉच "*

*पुलिस द्वारा रात्रि में सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए वृहद स्तर पर की कार्रवाई*

*विगत 02 दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाल 71 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 21 चौ-पहिया तथा 50 दो-पहिया वाहनों को किया सीज*

*गाड़ियों में हूटर, काले शीशे लगाने व रेश ड्राइविंग करने वाले 12 वाहनो को किया सीज*

*यातायात नियमों के उल्लंघन पर 98 वाहन चालकों के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई*

*अभियान के दौरान रात्रि मे 1900 से अधिक व्यकियों की चेकिंग कर की आवश्यक पूछताछ, 2600 से अधिक वाहनों को किया चैक*

*रात्रि में आवश्यक रूप से घूम रहे 288 व्यक्तियों से की पूछताछ, 156 संदिग्धों को लाया गया थाने*

*99 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 49500 /- रू0 का जुर्माना*

*एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि को अनावश्यक रूप से घूम रहे हुड़दंगी छात्रों पर नकेल कसने तथा रात्रि में लगतार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के दिए है निर्देश*

*विश्वविद्यालय/कॉलेजो मे पढ़ने के नाम पर युवकों को रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने, हुड़दंग करने या कोई अपराध करना किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे सभी युवकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यदि किसी भी कॉलेज/ यूनिवर्सिटी का छात्र अनावश्यक रूप से ग्रुप मे घूमते हुए/ हुड़दंग या कोई अपराध करते हुए पाए जायेगा ,तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ- साथ सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित कॉलेज/ यूनिवर्सिटी से उनका निष्कासन( restigation) भी कराया जाये :- एसएसपी देहरादून*

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही रात्रि चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए *"ऑपरेशन नाइट वॉच "* की शुरुआत की है। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा *"ऑपरेशन नाईट वॉच "* के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक: 26/03/2026 की रात्रि में भी जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चौक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विगत 02 दिनों में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 71 वाहनो को सीज किया गया। इस दौरान वाहनों में हूटर, काले शीशे लगाने व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 12 अन्य वाहनो को सीज करते हुए 98 वाहन चालको के एम0वी0 एक्ट में चालान कर 38500/- ₹ का जुर्माना किया गया तथा 21 कोर्ट के चालान किये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा 2663 वाहनों को चैक किया गया तथा 1900 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 288 व्यक्तियों से पुलिस द्वारा मौके पर पूछताछ करते हुए 156 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, इस दौरान 99 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए उन पर 49500/- रू0 का जुर्माना किया गया।

*दिनाँक - 25/03/2026**नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस**अलग-अलग थाना क्षेत्रो से 01 महिला अभियुक्ता सहित 0...
26/03/2026

*दिनाँक - 25/03/2026*

*नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस*

*अलग-अलग थाना क्षेत्रो से 01 महिला अभियुक्ता सहित 05 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के पास से 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 7.20 ग्राम स्मैक, 03 पेटी अवैध देसी शराब तथा 30 पव्वे अंग्रेजी शराब हुई बरामद*

*शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को किया सीज*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि"* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है :-

*01: कोतवाली पटेलनगर*

*07.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ महिला अभियुक्ता गिरफ्तार*

थाना पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24-03-2026 को ब्रह्मपुरी क्षेत्र से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 महिला अभियुक्ता 01-निर्मला पत्नी ओब्रेट को साथ लगभग 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 07.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-207/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का वाद पंजीकृत किया गया।

*नाम पता अभियुक्ता:-*

1- निर्मला पत्नी ओब्रेट निवासी ब्रह्मपुरी पटेलनगर, देहरादून, उम्र 59 वर्ष

*बरामदगी:-*

07.20 ग्राम अवैध स्मैक

*02: कोतवाली ऋषिकेश*

*अलग-अलग क्षेत्रों से 04 अभियुक्तों को लगभग 3 पेटी अवैध देसी शराब तथा 30 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

ऋषिकेश पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों पर चैकिंग के दौरान काली कमली आश्रम गेट, गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी, रुषा फार्म व मायाकुन्ड क्षेत्र से 04 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अभियुक्त द्वारा शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- ललित कश्यप पुत्र स्व0 सतीश कश्यप निवासी: गोविन्द नगर, झुग्गी झोपडी, ऋषिकेश, उम्र-20 वर्ष।
2- माया पत्नी स्व0 श्री भोला विश्ववास निवासी झुग्गी झोपड़ी, बंगाली बस्ती, मायाकुण्ड, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 45 वर्ष
3- पन्ना लाल कुमार पुत्र मुखील लाल राम निवासी: हाल पता रुषा फार्म मौहल्ला गुलरानी, गुमानीवाला, ऋषिकेश व स्थाई पता वार्ड न0 08 टाडवा नंदपुर थाना बेरिया जिला चम्पारण, बिहार, उम्र 25 वर्ष
4- मुकेश कुमार पुत्र श्री विरम सिंह निवासी- गली न0-26 शिवाजी नगर, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र- 40 वर्ष ।

*बरामदगी:-*

1: कुल 03 पेटी अवैध देसी शराब तथा 30 पव्वे अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू
2: तस्करी में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्कूटी

*दिनाँक - 25/03/2026**नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस**अलग-अलग थाना क्षेत्रो से 01 महिला अभियुक्ता सहित 0...
26/03/2026

*दिनाँक - 25/03/2026*

*नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस*

*अलग-अलग थाना क्षेत्रो से 01 महिला अभियुक्ता सहित 05 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के पास से 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 7.20 ग्राम स्मैक, 03 पेटी अवैध देसी शराब तथा 30 पव्वे अंग्रेजी शराब हुई बरामद*

*शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को किया सीज*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि"* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है :-

*01: कोतवाली पटेलनगर*

*07.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ महिला अभियुक्ता गिरफ्तार*

थाना पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24-03-2026 को ब्रह्मपुरी क्षेत्र से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 महिला अभियुक्ता 01-निर्मला पत्नी ओब्रेट को साथ लगभग 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 07.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-207/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का वाद पंजीकृत किया गया।

*नाम पता अभियुक्ता:-*

1- निर्मला पत्नी ओब्रेट निवासी ब्रह्मपुरी पटेलनगर, देहरादून, उम्र 59 वर्ष

*बरामदगी:-*

07.20 ग्राम अवैध स्मैक

*02: कोतवाली ऋषिकेश*

*अलग-अलग क्षेत्रों से 04 अभियुक्तों को लगभग 3 पेटी अवैध देसी शराब तथा 30 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

ऋषिकेश पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों पर चैकिंग के दौरान काली कमली आश्रम गेट, गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी, रुषा फार्म व मायाकुन्ड क्षेत्र से 04 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अभियुक्त द्वारा शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- ललित कश्यप पुत्र स्व0 सतीश कश्यप निवासी: गोविन्द नगर, झुग्गी झोपडी, ऋषिकेश, उम्र-20 वर्ष।
2- माया पत्नी स्व0 श्री भोला विश्ववास निवासी झुग्गी झोपड़ी, बंगाली बस्ती, मायाकुण्ड, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 45 वर्ष
3- पन्ना लाल कुमार पुत्र मुखील लाल राम निवासी: हाल पता रुषा फार्म मौहल्ला गुलरानी, गुमानीवाला, ऋषिकेश व स्थाई पता वार्ड न0 08 टाडवा नंदपुर थाना बेरिया जिला चम्पारण, बिहार, उम्र 25 वर्ष
4- मुकेश कुमार पुत्र श्री विरम सिंह निवासी- गली न0-26 शिवाजी नगर, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र- 40 वर्ष ।

*बरामदगी:-*

1: कुल 03 पेटी अवैध देसी शराब तथा 30 पव्वे अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू
2: तस्करी में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्कूटी

*दिनांक- 24/03/2026**कोतवाली रायवाला**रायवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण**घटना को अजांम ...
25/03/2026

*दिनांक- 24/03/2026*

*कोतवाली रायवाला*

*रायवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण*

*घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*घटना में शामिल 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में।*

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी हुई बरामद।*

*घटना में गिरफ्तार दोनो अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जा चुके हैं जेल*

वादिनी कु0 अनिशा रावत पुत्री श्री वीरेन्द्र सिहं निवासी ठाकुरपुर गली न0- 01, रायवाला द्वारा कोतवाली रायवाला पर एक लिखित तहरीर दी कि वो अपने रिश्तेदारों के पास हरिद्वार गई थी, इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोडकर अलमारी में रखी नगदी चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला पर मु0अ0स0- 32/2026 धारा 305(ए)/331(4)बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली रायवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही पूर्व में नकबजनी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक: 24-03-26 की सायं पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान रेलवे अण्डर पास क्षेत्र से 03 संदिग्ध व्यक्तियों, जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, को संदिग्धता के आधार पर हिरासत में लिया गया। अभियुक्तो से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम 01: अभिषेक थापा तथा 02: रोहन थापा बताया गया तथा रायवाला क्षेत्र के एक बंद मकान में नकबजनी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। मौके पर तलाशी में अभियुक्तों के पास से घटना में चुराये गये 9660/- रू0 नगद बरामद हुए, जिस पर दोनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करते हुए घटना में शामिल विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे नशे के आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पूछताछ के दौरान दोनो अभियुक्तों का पूर्व में नकबजनी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- अभिषेक थापा पुत्र सोमपाल निवासी मुर्गी फार्म प्रतीतनगर थाना रायवाला जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष
2- रोहन थापा पुत्र लक्ष्मण थापा निवासी लालतप्पड थाना कोतवाली डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष

*बरामदगी:-*

9660/- रुपये नगद

*आपराधिक इतिहास*

*1- अभियुक्त अभिषेक थापा-*

1- मु0अ0सं0- 29/24 धारा 457/380/411 IPC (थाना रायवाला)
2- मु0अ0सं0- 228/24 धारा 305(D)/317(2)/3(5) BNS (थाना रायवाला)
3- मु0अ0सं0- 66/25 धारा 305/331(4)/317(2)/3(5) BNS(थाना रायवाला)
4- मु0अ0सं0- 149/25 धारा 305(A)/331(4)/317(2)/3(5) BNS (थाना रायवाला)

*2- अभियुक्त रोहन थापा:-*

1- मु0अ0सं0- 48/21 धारा 457/380/411 IPC (थाना रायवाला)
2- मु0अ0सं0- 774/22 धारा 457/380/411 IPC (थाना ऋषिकेश)
3- मु0अ0सं0- 08/23 धारा 457/380/411 IPC (थाना ऋषिकेश)
4- मु0अ0सं0- 228/24 धारा 305(D)/317(2)/3(5) BNS (थाना रायवाला)
5- मु0अ0सं0- 149/25 धारा 305(A)/331(4)/317(2)/3(5) BNS (थाना रायवाला)

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 कुशाल सिंह रावत
2- अ0उ0नि0 रामनिवास
3- हे0का0 चन्द्रपाल
4- का0 प्रदीप गिरी

*दिनांक - 24/03/2026**एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही**अलग-...
24/03/2026

*दिनांक - 24/03/2026*

*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

*अलग- अलग थाना क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला अभियुक्ता सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से 07.18 ग्राम अवैध स्मैक, 155.68 ग्राम चरस, 737 ग्राम गांजा हुआ बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थो की तस्करी के लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

*इसी क्रम में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण निम्नवत है :-*

*1- थाना नेहरू कॉलोनी*

*737 ग्राम गांजे के साथ 01 महिला नशा तस्कर गिरफ्तार*

दिनांक 23/03/2026 को नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग सपेरा बस्ती के पास हरिद्वार रोड से एक महिला अभियुक्ता को 737 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता:-*

सोनी देवी पत्नी ओम प्रकाश निवासी सपेरा बस्ती नियर आकाशवाणी केंद्र, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र - 40 वर्ष।

*बरामदगी :-*

737 ग्राम गांजा

*2- कोतवाली पटेलनगर*

*7.18 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार*

पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 23-03-2026 को आर्मी ग्राउण्ड निकट चन्द्रबनी चौक पास से 01 अभियुक्त साकिब राव पुत्र मो0 आरिफ को 7.18 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता अभियुक्त :-*

साकिब राव पुत्र मो0 आरिफ निवासी बडी मस्जिद मेहुँवाला माफी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र 29 वर्ष

*बरामदगी का विवरण :-*

7.18 ग्राम अवैध स्मैक

*3- कोतवाली सहसपुर*

*155.68 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*

दिनांक 23/03/2026 को सहसपुर पुलिस द्वारा प्रतीतपुर धर्मावाला क्षेत्र से एक अभियुक्त को 155.68 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर 8/20 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता अभियुक्त :-*

रोजित नाथ पुत्र कैलाश नाथ निवासी ग्राम- प्रतीतपुर, सहसपुर, देहरादून, उम्र-22 वर्ष

*बरामदगी विवरण :-*

155.68 ग्राम अवैध चरस

Address

Dehradun, Uttrakhand
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Crime News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share