journalist arti

journalist arti it's journalist uttrakhand news crime news uk

25/01/2023

Crime Patrol news | Hindi news (हिंदी समाचार) website, watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. Get latest News in Hindi

*उत्तराखंड के जोशीमठ में लगातार हो रहे भू-धंसाव से बढ़ी चिंता, पीएम मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक*देहरादून। उत्तराखंड क...
08/01/2023

*उत्तराखंड के जोशीमठ में लगातार हो रहे भू-धंसाव से बढ़ी चिंता, पीएम मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक*

देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ में लगातार हो रहे भू-धंसाव ने चिंता बढ़ा दी है। घरों पर दरारें आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बता दें, लगातार धंसते जा रहे जोशीमठ को बचाने के लिए अब पूरी सरकारी मशीनरी सक्रिय है। टीम निरीक्षण कर रही है। टीम के साथ पहुंचे गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। उन्होंने इस बात को स्वीकारा कि स्थिति गंभीर है और तेजी से काम करने की जरूरत है।

जोशीमठ के डेढ़ किलोमीटर भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र को आपदाग्रस्त घोषित किया गया है। भू-धंसाव का अध्ययन करके आई विशेषज्ञ समिति ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट में यह सिफारिश की है। समिति ने ऐसे भवनों को गिराए जाने की सिफारिश की है, जो पूरी तरह से असुरक्षित हैं। प्रभावित परिवारों के लिए फेब्रिकेटेड घर बनाए जाएंगे।

समिति के अध्यक्ष और सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा के मुताबिक, केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) 10 जनवरी तक इसके डिजाइन देगा और वेंडर भी बताएगा। साथ वह जोशीमठ में बने भवनों का अध्ययन करेगा और वहां किस तरह के भवन बनाए जा सकते हैं, इस बारे में अपनी रिपोर्ट देगा।






08/01/2023
21/09/2022

“ क्या बात है बेटा आज फिर तुम सुबह सुबह रसोई में…. बहू की फिर से तबियत ख़राब हो गई क्या?" मनोरमा जी व्यंग्य कसते हुए नि....

*उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने प्रथम चरण की परीक्षाओं का कैलेण्डर निर्धारित किया**पारदर्शिता के साथ परीक्षाओं के जल्द आयोज...
21/09/2022

*उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने प्रथम चरण की परीक्षाओं का कैलेण्डर निर्धारित किया*

*पारदर्शिता के साथ परीक्षाओं के जल्द आयोजन के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की युद्धस्तर पर तैयारियां: डॉ राकेश कुमार*

*उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की बैठक में पहले चरण की परिक्षाओ की तिथियां निर्धारित*

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 20 सितम्बर, 2022 को आयोग की बैठक में शासन द्वारा सन्दर्भित की गई विभिन्न समूह ग की परीक्षाओं के विज्ञापन प्रकाशन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथि निर्धारित की गयी है।

निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार
पुलिस आरक्षी-पीएसी/आई.आर.बी/अग्निशामक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 07 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा तिथि 18 दिसम्बर, 2022 निर्धारित की गई है।

राजस्व उप निरीक्षक/लेखपाल की विज्ञापन प्रकाश तिथि 14 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा तिथि 08 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

वन आरक्षी की विज्ञापन प्रकाशन तिथि 21 अक्टूबर, 2022 तथा परीक्षा तिथि 22 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 28 अक्टूबर, 2022 एवं परीक्षा तिथि 12 फरवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

बैठक में सदस्यगण प्रो. (डॉ) जगमोहन सिंह राणा, डॉ० रवि दत्त गोदियाल, श्री अनिल कुमार राणा, श्रीमती नन्दी राजू श्रीवास्तव, डॉ० ऋचा गौड़ एवं आयोग के सचिव श्री गिरधारी सिंह रावत, परीक्षा नियंत्रक श्री एस०एल० सेमवाल, विधि सलाहकार श्रीमती सविता चमोली तथा उपसचिव डॉ० प्रशान्त उपस्थित रहे। उक्त बैठक में अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ-साथ शासन द्वारा सन्दर्भित की गई विभिन्न समूह ग की परीक्षाओं के विज्ञापन प्रकाशन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथि निम्न प्रकार निर्धारित की गयी है।

आयोग के अध्यक्ष डाॅ राकेश कुमार ने मुख्य सचिव डाॅ एस एस संधु से भेंट की। डाॅ कुमार ने कहा कि शासन और विभागीय नियमावलियो के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाओं के आयोजन के लिए आयोग युद्धस्तर पर पुख्ता तैयारियां कर रहा है। अभी प्रथम चरण की परिक्षाओ की तिथियों का निर्धारण किया गया है। जल्द ही अन्य परिक्षाओ की तिथियां भी निर्धारित की जाएंगी। मुख्य सचिव ने कहा कि शासन द्वारा आयोग को हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा।

कोटद्वार में हुआ दर्दनाक हादसा, पोखड़ा बैजरो मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की हुई मौतकोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में...
20/09/2022

कोटद्वार में हुआ दर्दनाक हादसा, पोखड़ा बैजरो मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की हुई मौत

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में आज दर्दनाक हादसा हो गया। कोटद्वार पोखड़ा बैजरो मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

एसओ थलीसैंण सतेंद्र भंडारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बीरोंखाल के अंतर्गत कोलादरिया के पास एक कार खाई में गिरने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो सामने आया कि कार में तीन लोग सवार थे। वे कार लेकर नोएडा से कोटद्वार होते हुए बीरोंखाल जा रहे थे। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक रोहित, निवासी नोएडा सेक्टर 56 की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, एक मृतक कुंदन सिंह निवासी ग्राम कोलिंडा बताया जा रहा है, जो रास्ते से ही रोहित के साथ कार में बैठा था। हादसे के दौरान एक युवक सुनील घायल हो गया। जिसे पुलिस ने बीरोंखाल सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। सुनील की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सुनील पंजेड़ा गांव का निवासी है और नोएडा में नौकरी करता है। मंगलवार को वह अपने गांव जा रहा था। जिसके लिए उसने रोहित की टेक्सी बुक की थी।

नैनीताल में एक बार फिर नजर आया स्टार लिंक सैटेलाइट, लोगों ने कैमरे में कैद की तस्वीरेंनैनीताल। बीती देर शाम एक बार फिर आ...
20/09/2022

नैनीताल में एक बार फिर नजर आया स्टार लिंक सैटेलाइट, लोगों ने कैमरे में कैद की तस्वीरें

नैनीताल। बीती देर शाम एक बार फिर आसमान में स्टार लिंक सैटेलाइट आकर्षण का केंद्र बना। आसमान में चमकते और चलते स्टार लिंक को देख लोग उसे मोबाइल के कैमरे से कैद करते नजर आए।

सोमवार शाम साढ़े सात बजे के करीब आसमान में कतारबद्ध तारे नजर आए। चमकते तारों को देख लोग खासा आकर्षित हो गए। लगभग 30 सेकेंड तक आसमान में चमकदार तारों के समूह जैसी चीज को लोगों ने अपने कैमरों में भी कैद किया। पिछले हफ्ते भी सोमवार शाम सात बजे आसमान में यह नजारा देखने को मिला था।

तमाम अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इसे स्टार लिंक सेटेलाइट का समूह बताया था। स्टार लिंक दुनिया का सबसे बड़ा सेटेलाइट है। यह पृथ्वी की सबसे निचली कक्षा में घूमते हुए हाई स्पीड और लो एलएनसी इंटरनेट सुविधा प्रदान करता है।

एरीज के वैज्ञानिकों के मुताबिक स्टारलिंक धरती की सतह से लगभग 550 मीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगाकर इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराता है । यह रात के समय चमकते तारों के समूह की तरह दिखाई देता है।

सीएम धामी ने भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर मोटर पुल का किया शिलान्यासधारचूला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला क्...
19/09/2022

सीएम धामी ने भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर मोटर पुल का किया शिलान्यास

धारचूला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी पर 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बन रहे 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का शिलान्यास किया।

भारत-नेपाल के बीच आवागमन होगा सुगम, आपसी संबंध होंगे और मजबूत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेतु बहुत ही महत्व का सेतु(पुल) है। इस सेतु के बनने से भारत और नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा, व्यापार बढ़ेगा तथा रोजगार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह सेतु एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस पुल का निर्माण गुणवत्ता के साथ तेजी से किया जाए। पुल की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस पुल के शिलान्यास पर बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। जिस काली नदी के किनारे पैदा होकर मुझे बड़ा होने का सौभाग्य मिला है, उस नदी पर बन रहे पुल की स्वीकृति भी मेरे हाथों से ही हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस पुल के बन जाने से हमारे और नेपाल देश के बीच रोटी -बेटी का संबंध और मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सीमांत गांवों के विकास के लिए काम हो रहा है। मार्ग कनेक्टिविटी, दूरसंचार कनेक्टिविटी के लिए तेजी से काम हो रहे हैं। निश्चित रूप से यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि जनपद के आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। हमारी सरकार सहयोगी और साझीदार के रूप में जनता के साथ खड़ी हे!

छारछुम में भारत- नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी पर बन रहा 110 मीटर स्पान डबल लेन सेतु बहुत ही महत्व का सेतु होगा। भारत-नेपाल सीमा पर उतराखण्ड राज्य में टनकपुर के बाद यह दूसरा मोटर सेतु होगा। इस सेतु पर छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहन चल सकेंगें। इस सेतु के बन जाने से भारत व नेपाल देश के बीच व्यापारिक सम्बन्धों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी,ब्लाक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी,नगर पालिका अध्यक्ष धारचूला राजेश्वरी देवी, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान,एसपी लोकेश्वर सिंह, एससी लोनिवि एके कांडपाल आदि उपस्थित थे।

Pushkar Singh Dhami


19/09/2022

सचिवालय कुच

यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच, महिलाओं को 30% आरक्षण दिए जाने व प्रदेश में सशक्त भू कानून बनाए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज सचिवालय कूच किया।

एनएसयूआई कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए उसके बाद एक जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च निकालते हुए सचिवालय की ओर बढ़े, लेकिन सुभाष रोड पर पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर लगाकर रोक दिया। रोके जाने से नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि छात्र संगठन विषय लंबे समय से यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला, विधानसभा में हुई अवैध बैक डोर नियुक्तियों के खिलाफ लगातार आंदोलनरत हैं, और सरकार से मांग कर रहे हैं कि यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा विधानसभा में जितनी भी बैक डोर से नियुक्तियां हुई है उन नियुक्तियों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। मोहन भंडारी का कहना है कि हाई कोर्ट द्वारा महिलाओं के 30% आरक्षण पर रोक लगाई गई है, ऐसे में सरकार जल्द से जल्द अध्यादेश लेकर आए जिससे महिलाओं को 30% आरक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भू माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए सशक्त भू कानून की मांग लगातार उठ रही है लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

UKSSSC & UKPSC

*युवती को घूमाने के बहाने से किया दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला*देहरादून। डेटिंग साइट पर युवक ने युवती से दोस्ती की, इसके ब...
19/09/2022

*युवती को घूमाने के बहाने से किया दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला*

देहरादून। डेटिंग साइट पर युवक ने युवती से दोस्ती की, इसके बाद पांच दिन दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई। छठवें दिन युवक ने घूमने के बहाने युवती को बुलाया और एक फ्लैट में ले गया। वहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रायपुर थाना पुलिस ने अमरोहा उत्‍तर प्रदेश न‍िवासी आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हर‍िद्वार की युवती दून में कर रही पढ़ाई

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से हरिद्वार की रहने वाली युवती दून में रायपुर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही है। इसी 11 सितंबर को एक डेटिंग साइट पर उसका परिचय शिवम गुज्जर निवासी चकनबाला जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से हुआ। दोनों में दोस्ती हो गई और फोन पर बातचीत होने लगी। इस बीच शिवम ने युवती से जान-पहचान बढ़ाने के लिए कहीं घूमने चलने को कहा।

युवती को ब‍ियर और हुक्‍का प‍िलाया

16 सितंबर को दोनों मसूरी रोड पर घूम रहे थे। युवती का आरोप है कि इस दौरान शिवम ने उसे बीयर पिलाई, जिसका स्वाद कुछ अलग था। इसके बाद हुक्का पिलाया, जिससे युवती का नशा बढ़ गया। इस पर युवती ने आरोपित से उसे हास्टल तक छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह उसे आइटी पार्क स्थित एक फ्लैट में ले गया। वहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर हास्टल में छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि युवती ने घटना की शिकायत शनिवार को की थी और रविवार को आरोपित शिवम को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित भी दून के रायपुर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

Uttrakhand Police

पहाड़ों की रानी मसूरी की सड़कों की बिगड़ी हालत, जगह- जगह बिखरा पड़ा मलबा, लोग परेशानमसूरी। जिस पहाड़ों की रानी में प्रकृ...
19/09/2022

पहाड़ों की रानी मसूरी की सड़कों की बिगड़ी हालत, जगह- जगह बिखरा पड़ा मलबा, लोग परेशान

मसूरी। जिस पहाड़ों की रानी में प्रकृति के सौंदर्य का दीदार करने के लिए वर्षभर सैलानी आते हैं, उसके सौंदर्य को लेकर सरकारी तंत्र रत्ती भर संवेदनशील नहीं है। यहां सरकारी विभागों की असंवेदशीलता जर्जर सड़कों तक ही सीमित नहीं है। इसे मैसानिक लाज बस स्टैंड से लेकर लाइब्रेरी बस-टैक्सी स्टैंड और इंदिरा भवन के समीप सड़क पर पसरे मलबे के रूप में भी देखा जा सकता है, जो यहां कई माह पहले अतिक्रमण हटाने के दौरान जमा हुआ था।

बना रहता है दुर्घटना होने का भय

यह हाल तब है, जब इस क्षेत्र में पूरे साल यातायात का भारी दबाव रहता है और सड़कें भी ज्यादा चौड़ी नहीं हैं। इतना ही नहीं, यहां सड़क किनारे बनी नालियों के ऊपर जाली तक नहीं लगाई गई हैं। इससे दुर्घटना होने का भय भी बना रहता है। सड़क किनारे पड़ा मलबा इन नालियों में जाकर पानी की निकासी को भी बाधित कर रहा है।

मसूरी में इसी वर्ष मई में प्रशासन, एमडीडीए, लोनिवि, एनएच और नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया था। इस दौरान तमाम अवैध खोखों और पक्के निमार्णों को जेसीबी से तोड़ा गया था। लेकिन, सरकारी तंत्र ने अधिकांश जगह अतिक्रमण को तोड़कर ही कार्रवाई की इतिश्री कर ली, उसका मलबा नहीं हटाया गया। इस कड़ी में मैसानिक लाज बस स्टैंड, लाइब्रेरी बस-टैक्सी स्टैंड और इंदिरा भवन के समीप बने सार्वजनिक प्याऊ भी तोड़े गए, क्योंकि ये अतिक्रमण कर बनाए गए थे।

सरकारी तंत्र को सैलानियों की सहूलियत की रत्ती भर फिक्र नहीं

इन सार्वजनिक प्याऊ का मलबा तब से सड़क पर ही पसरा हुआ है। जो न सिर्फ यातायात में व्यवधान उत्पन्न कर रहा है, बल्कि राहगीर इसके कारण चोटिल भी हो रहे हैं। बावजूद इसके सरकारी तंत्र इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। इससे साफ है कि सरकारी तंत्र को सैलानियों और शहरवासियों की सहूलियत की रत्ती भर फिक्र नहीं है। ऐसे में टैक्सी आपरेटर और क्षेत्रीय व्यवसायी पूछ रहे हैं कि आखिर यह मलबा कौन हटाएगा, नगर पालिका, एनएच या लोनिवि।

नाली पर जाली नहीं, दुर्घटना का खतरा

मैसानिक लाज बस स्टैंड, लाइब्रेरी बस-टैक्सी स्टैंड और इंदिरा भवन के अलावा भी शहर के तमाम हिस्सों में नाली पर जाली नहीं लगाई गई हैं। सड़कें संकरी होने से इन नालियों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। क्षेत्रीय व्यवसायी और निवासी लगातार इन नालियों पर जाली लगाने की मांग कर रहे हैं, मगर सरकारी तंत्र उदासीन बना हुआ है।

Address

Dehradun
Dehra Dun
1212

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when journalist arti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share