Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast ⚡Digital News Hub
📰 Breaking News | Viral Stories
🎙 Real Issues. Real Voice.
📍 Powered from Uttarakhand
🔔 Stay Updated
(2)

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके समेत हजारों युवा जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए इकट्ठे हुए हैं। सुबह अभिजीत के भ...
06/06/2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके समेत हजारों युवा जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए इकट्ठे हुए हैं।
सुबह अभिजीत के भारत आने के बाद ही पुलिस ने जेन जी युवाओं को प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी थी।
इसके बाद सभी जंतर मंतर पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी को फॉलो करने वाले और प्रदर्शन में पहुंचने वाले सभी युवाओं की एक ही मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफादे दे।
आपको इस बारे में क्या लगता है अपनी राय कमेंट बॉक्स में बताएं.

03/06/2026

🏃‍♂️🏔️ नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: दौड़ सिर्फ मंजिल की नहीं, नशामुक्त भारत की भी!
भारत-तिब्बत सीमा से सटी नीति घाटी में आयोजित 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026' ने साहसिक खेलों के साथ-साथ समाज को एक बड़ा संदेश दिया — "नशे को ना, फिटनेस को हां"।
इस भव्य आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए करीब 1200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सजग इंडिया ने सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
सीमांत गांवों में मानसिक स्वास्थ्य, फिटनेस और नशामुक्ति को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया।
यह आयोजन साबित करता है कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम भी हैं।

03/06/2026

दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से लापता हुई बबीता पांडे का आज पांचवां दिन है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
इस बीच बबीता के भाई का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रशासन और सोशल मीडिया पर मौजूद हर व्यक्ति से अपनी बहन को खोजने की गुहार लगा रहा है।
एक भाई की आंखों में अपनी बहन को वापस पाने की उम्मीद साफ दिखाई दे रही है। उत्तरकाशी प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF, ITBP और अन्य एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।

#

03/06/2026

देहरादून में हाई वोल्टेज ड्रामा, युवाओं का भविष्य किस ओर?
डोईवाला-दुधली रोड के बड़कलौ क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने राह चलते लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक और युवती नशे की हालत में दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि युवक युवती के साथ मारपीट कर रहा था और उसे जंगल की ओर खींचने का प्रयास कर रहा था। यह देखकर स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और दोनों को समझाने की कोशिश की।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार समझाने पर दोनों ही लोगों से उलझ पड़े, जिससे विवाद बढ़ गया और हाथापाई की स्थिति बन गई। युवती ने खुद को उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र का बताया, जबकि युवक की पहचान को लेकर भी मौके पर अलग-अलग बातें सामने आईं।
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच एजेंसियों द्वारा ही की जा सकती है, लेकिन यह घटना एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा करती है—क्या हमारी युवा पीढ़ी अपने सपनों और भविष्य से दूर होकर नशे की गिरफ्त में जा रही है?
जिस उम्र में युवाओं को शिक्षा, रोजगार और अपने जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान देना चाहिए, उस उम्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। जरूरत है कि परिवार, समाज और प्रशासन मिलकर इस समस्या पर गंभीरता से काम करें।
आपकी इस विषय पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।

02/06/2026

₹16 करोड़ की सड़क परियोजना पर घोटाले के आरोप, BRIDCUL के कार्यों को लेकर प्रेसवार्ता में उठी जांच की मांग
कंडवाल गांव से कफूली मल्ला मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने गंभीर सवाल खड़े किए। आरोप है कि BRIDCUL द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया गया, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने इस पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
#जनहित #सड़क_निर्माण #उत्तराखंड_समाचार #भ्रष्टाचार_मुक्त_भारत

01/06/2026

दर्दनाक हादसा (वीडियो): तेज रफ्तार डंपर ने बस को मारी टक्कर, महिला की मौत, 31 घायल

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने एक यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद बस को पलटते और डंपर को अनियंत्रित होकर ढाबे में घुसते देखा जा सकता है। बस में कुल 45 यात्री सवार थे।

पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

🎥 वीडियो देखें और अपनी राय जरूर दें।

30/05/2026

बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बद्रीनाथ से एक बड़ा संदेश दिया । उनका ये संदेश कुछ ही देर में वायरल हो गया ।
#बागेश्वरधाम

29/05/2026

उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के कर्मचारियों पर आर्थिक संकट गहराया

चार माह से वेतन न मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन और शासन स्तर पर मामला लंबित होने के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी पिछले 17 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि लगातार आश्वासनों के बावजूद अब तक वेतन जारी नहीं किया गया, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
कर्मचारियों ने शासन से जल्द हस्तक्षेप कर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने और लंबित मामलों का समाधान करने की मांग की है।

#धरना #वेतन_संकट #उत्तराखंड

28/05/2026

हरियाणाऔर उत्तराखंड के बीच चल रही एक बहस के बीच एक और उत्तराखंड नम्बर गाड़ी को एयरपोर्ट से सवारी उठाने से किया इनकार
बढ़ते मामलों के बीच अब लगातार नए नएवीडियो सामने आ रहे हैं। सवाल यह है कि क्या सरकार को अब इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए?
क्योंकि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है।
#उत्तराखंड #हरियाणा

27/05/2026

कुछ दिन पहले उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के दो युवकों की पिटाई का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद हरियाणा के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया।

अब इस मामले को लेकर उत्तराखंड और हरियाणा के लोगों की प्रतिक्रियाएं भी लगातार सामने आने लगी हैं। इसी बीच एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट क्षेत्र से उत्तराखंड की एक टैक्सी को कुछ ड्राइवरों द्वारा बाहर कर दिया गया। वीडियो में कथित तौर पर यह भी कहा गया कि “अब यहां मत आना।”

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो और दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Address

108/12 Nehru Colony, Near Himpalace
Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Broadcast posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttarakhand Broadcast:

Share