NAB LIVE

NAB LIVE NETRUTVA AUR BALIDAN

03/09/2026

सेलाकुई में सारना नदी के पुल पर मंडराया खतरा, भारी वाहनों की आवाजाही बंद

02/09/2026

नवघाट पुल को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकास शर्मा कही ये बात देखिए वीडियो?

30/08/2026

कारगी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राव नजाकत और उनके सहयोगी मोहम्मद साजिद ने हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा को लेकर बयान दिया है

उन्होंने कहा कि कारगी क्षेत्र में अगर कोई व्यक्ति देश के बाहर के लोगों के समर्थन में नारे लगाता है या ऐसी गतिविधियों का समर्थन करता है, तो वे उसका पुरजोर विरोध करेंगे।

राव नजाकत और मोहम्मद साजिद ने कहा कि क्षेत्र में देश की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी मुद्दे पर कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति या समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने के बजाय, विवादित मामलों को संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाना चाहिए।

30/08/2026

देहरादून कारगी ग्रांट मुस्लिम बस्ती में पहुंचने के बाद कुछ इस तरह से भाग कर बचाई हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने अपनी जान लोगों ने जमकर किया विरोध,

करगी ग्रांट में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा का विरोध, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी..

देहरादून के करगी ग्रांट स्थित मुस्लिम बस्ती में उस समय माहौल गरमा गया, जब हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा अपने समर्थकों के साथ इमरान खान के विरोध को लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले हिंदू रक्षा दल की ओर से इमरान खान के घर पहुंचकर विरोध करने की बात कही गई थी।

इसी क्रम में हिंदू रक्षा दल के लोग करगी ग्रांट पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनके पहुंचने का जमकर विरोध किया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

विरोध के चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के विवाद की स्थिति को रोकने की मांग की।

अब सवाल यह है कि आखिर इमरान खान को लेकर शुरू हुआ यह विवाद आगे क्या रूप लेगा और प्रशासन इस पूरे मामले को लेकर क्या कदम उठाता है?...

NAB LIVE Uttarakhand Police Dehradun Police

27/08/2026

SIR सुनवाई के पहले दिन विकासनगर तहसील में उमड़ी भीड़

SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस मिलने के बाद सुनवाई के पहले दिन विकासनगर तहसील में भारी संख्या में मतदाता पहुंचे। लोग अपने मूल दस्तावेज लेकर सुनवाई के लिए पहुंचे, लेकिन तहसील में अव्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल भी उठे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कानूनी सहयोग का भरोसा दिलाया।

लोगों का आरोप है कि उन्हें यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही कि उनके बूथ की सुनवाई कौन सा ARO करेगा। वहीं, आपत्तियां दर्ज कराने वाले लोग सुनवाई के दौरान मौजूद नहीं थे।

दस्तावेज जमा कराने और रिसीविंग लेने में भी लोगों को परेशानी हुई। तहसील परिसर में लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, जबकि बुजुर्गों और महिलाओं के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं होने से नाराजगी भी दिखाई दी।

मौके पर पहुंचे कांग्रेस शहर अध्यक्ष विकास शर्मा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक टेबल से दूसरी टेबल भटक रहे हैं और कागजों की रिसीविंग तक नहीं दी जा रही।

27/08/2026

विकासनगर में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो से पहचान कर तीन युवक गिरफ्तार

विकासनगर। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुख्य बाजार में अभद्रता और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीनों युवकों की पहचान कर उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त दुपहिया वाहन भी सीज किया गया है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान युवराज शर्मा (20), निवासी लाइन जीवनगढ़ विकासनगर; अभिषेक (21), निवासी वार्ड नंबर-7 बाबूगढ़ विकासनगर; और ओजस शर्मा (25), निवासी अम्बोथा, पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार तीनों युवकों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और अभद्रता करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से साफ है कि वायरल वीडियो बनाकर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाजार; कांस्टेबल 377 मनवीर भंडारी; कांस्टेबल 132 सुरेंद्र तोमर और कांस्टेबल 1676 पवन बिष्ट शामिल रहे।

26/08/2026

विकासनगर के बाजार में मारपीट का VIDEO वायरल

विकासनगर के बीच बाजार दिनदहाड़े खुलेआम गुंडागर्दी वीडियो में कुछ युवक सड़क पर सरेआम मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

NAB LIVE Uttarakhand Police Dehradun Police

12/08/2026

हिंदू रक्षा दल अध्यक्ष ललित शर्मा पर अनीस अहमद का तीखा पलटवार??

We would like to clarify to our viewers that the views and opinions expressed in this video are solely the personal views and ideology of the individuals featured. We do not endorse or support anyone’s personal ideology or opinions.

05/08/2026

स्वर्णा नदी में अवैध खनन का खू*नी खेल! चालक की मौ*त से मचा हड़कंप?!

31/07/2026

सहसपुर में दबंगई का VIDEO! वायरल पूर्व जिला पंचायत सदस्य रासिद पहलवान पर मारपीट के गंभीर आरोप

सहसपुर के शंकरपुर हुकूमतपुर में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रासिद पहलवान अपने साथियों के साथ एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आरोप है कि पीड़ित प्रमोद गुप्ता पुत्र सीताराम शाह को जागरण लॉ कॉलेज के सामने बीच सड़क पर घेरकर पीटा गया। वायरल वीडियो में कई लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जिनमें रासिद पहलवान भी कथित रूप से दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद जमीन को लेकर हुआ। गौरतलब है कि रासिद पहलवान पर पूर्व में भी जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं।

अब सवाल यह है कि क्या कानून का डर खत्म हो चुका है, या फिर दबंगों के हौसले बुलंद हैं? फिलहाल मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

नोट: मारपीट और पूर्व के आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही होगी??

Address

Vikasnger
Dehra Dun
1338

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NAB LIVE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share