18/01/2026
एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में संचालित योजनाएँ और विकास परियोजनाएँ राज्य को प्रगति के नए आयाम दे रही हैं। उपराष्ट्रपति के इन विचारों को प्रदेश की विकास यात्रा के लिए प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक बताया जा रहा है।