13/06/2026
देहरादून / राजधानी देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नंदन सिंह बिष्ट ने इस्तीफ़ा दे दिया है। बताया जा रहा है कि दून मेडिकल कॉलेज के डिप्टी MS और मुख्यमंत्री धामी के फिजिशियन डॉक्टर नंदन सिंह बिष्ट ने निजी कारणों के चलते इस्तीफ़ा दिया है, जबकि सूत्र अनुसार अस्पताल में पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रशासनिक और वित्तीय मामलों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। जिसमें आयुष्मान योजना से जुड़े मामलों और हाल ही में सामने आए मैस संबंधी अनियमितताओं की जांच भी शामिल है। इस्तीफ़े की पुष्टि दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ गीता जैन ने की है उन्होंने ने बताया कि चार दिन पूर्व इस्तीफ़ा भेजा गया था जिसको स्वीकार कर लिया गया है।