04/09/2026
रायपुर क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घर पर काम करने वाला 33 वर्षीय हेल्पर विनीत कुमार ही आरोपी निकला। बकाया मजदूरी को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने वृद्धा के चेहरे पर कड़े से वार किया और फिर मुंह-नाक दबाने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह सोने का कड़ा लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को रिंग रोड स्थित त्रिलोकेश गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मृतका का कड़ा, वारदात में इस्तेमाल कड़ा और मोबाइल फोन बरामद किया गया।
सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी परिवार को करीब 15 साल से जानता था और पिछले दो साल से गेस्ट हाउस में सुरक्षा गार्ड के साथ बुक शॉप पर हेल्पर का काम भी करता था।