IndiaTv24

IndiaTv24 IndiaTv24 - आम जनता की आवाज!! UP से Uttarakhand तक-

प्रेस विज्ञप्तिस्किल वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा समर कैंप कंप्यूटर कोर्स हेतु प्रवेश प्रारम्भदेहरादून, उत्तराखण्ड।स्क...
06/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति
स्किल वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा समर कैंप कंप्यूटर कोर्स हेतु प्रवेश प्रारम्भ
देहरादून, उत्तराखण्ड।
स्किल वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा विद्यार्थियों एवं युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "समर कैंप कंप्यूटर कोर्स" के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल साक्षरता एवं रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना है।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि समर कैंप के अंतर्गत बेसिक कंप्यूटर कोर्स, वेब डिजाइनिंग तथा इंग्लिश टाइपिंग जैसे व्यावहारिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान कंप्यूटर फंडामेंटल्स, एमएस ऑफिस, इंटरनेट एवं ई-मेल, टाइपिंग प्रैक्टिस, हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग की मूलभूत जानकारी के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग की आधुनिक तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संस्था द्वारा प्रशिक्षुओं को दैनिक प्रैक्टिकल प्रशिक्षण, अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन, लचीले बैच समय तथा पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण को पूर्णतः व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी बनाया गया है ताकि छात्र अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें।
संस्था ने बताया कि सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक छात्र-छात्राएं शीघ्र अपना नामांकन सुनिश्चित करें।
संपर्क सूत्र :
📞 +91 96347 10796
📞 +91 90278 97137
ई-मेल : [email protected]
पता :
उत्तरांचल एन्क्लेव, सेक्शन-1, लेन नं.-2, हरिपुर, नवादा, देहरादून, उत्तराखण्ड।
जारीकर्ता :
*स्किल वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी,

प्रेस विज्ञप्तिदेहरादून, 5 जून 2026आम आदमी पार्टी की महानगर अध्यक्ष, देहरादून, दीप्ति रावत बिष्ट आज उत्तराखंड सचिवालय स्...
05/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति
देहरादून, 5 जून 2026
आम आदमी पार्टी की महानगर अध्यक्ष, देहरादून, दीप्ति रावत बिष्ट आज उत्तराखंड सचिवालय स्थित राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक में शामिल हुईं। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर दीप्ति रावत बिष्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और जनभागीदारी में विश्वास रखती है। मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर निर्वाचन संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दिनांक 6 जून 2026 को प्रातः 11:30 बजे एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
महानगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जिम्मेदार साथियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया।
जारीकर्ता
दीप्ति रावत बिष्ट
महानगर अध्यक्ष, देहरादून
आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड

आगामी ima परेड/VVIP प्रोग्राम के तहत चौकी पंडित वाडी क्षेत्र में मुख्य बाजार/fri परिसर/IMA परिसर रागड़वाला/ मीठी बेरी / स...
05/06/2026

आगामी ima परेड/VVIP प्रोग्राम के तहत चौकी पंडित वाडी क्षेत्र में मुख्य बाजार/fri परिसर/IMA परिसर रागड़वाला/ मीठी बेरी / सिविलियन लाइन में चौकी पंडित वाडी द्वारा कांबिंग/ सत्यापन कारवाई की जा रही है। बेहतरीन कार्य उत्तराखंड पुलिस l

आगामी ima परेड/VVIP प्रोग्राम के तहत चौकी पंडित वाडी क्षेत्र में मुख्य बाजार/fri परिसर/IMA परिसर रागड़वाला/ मीठी बेरी / स...
05/06/2026

आगामी ima परेड/VVIP प्रोग्राम के तहत चौकी पंडित वाडी क्षेत्र में मुख्य बाजार/fri परिसर/IMA परिसर रागड़वाला/ मीठी बेरी / सिविलियन लाइन में liu, संचार, CCTV tecnician ,पीएसी एवं थाने के फोर्स से कांबिंग/ सत्यापन कारवाई की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश महिला मोर्चा वृक्षारोपण कार्यक्रम । पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ।   ...
05/06/2026

भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश महिला मोर्चा वृक्षारोपण कार्यक्रम । पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ।

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आदरणीय रुचि भट्ट जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष श्रीमान राजेंद्र तड़ियाल जी, एवं जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती ममता नयाल जी एवं महामंत्री निर्मला उनियाल जी के नेतृत्व में बालावाला मंडल, डोईवाला , माजरी ग्रांट ,रायवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, मंडल महिला मोर्चा की बहनों ने अपने-अपने मंडलों में महिला मोर्चा की बहनों के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम।

ऋषिकेश मंडल में महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी ,भारतीय जिला कार्यालय प्रभारी श्रीमती डॉक्टर वंदना स्वामी जी ,जिला प्रभारी महिला मोर्चा सुश्री नेहा शर्मा जी ,जिला सह प्रभारी श्रीमती इंदिरा आर्य जी ,प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती कविता शाह जी ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती भावना किशोर गॉड जी ,जिला आईटी प्रभारी रिंकी राणा जी ,जिला मंत्री रुचि जैन जी, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश श्रीमती निवेदिता सरकार जी, एवं उनकी दोनों महामंत्री श्रीमती सुधा असवाल जी, एवं श्रीमती दुर्गा जिंदल जी ,भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती गुड्डी कानुडा जी सहित अनेको बहनों उपस्थिति रही सभी मंडल अध्यक्षों को सफल कार्यक्रम की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

अनु शर्मा जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा ऋषिकेश।

05/06/2026

आज भाजपा नेता आशीष रांगड़ के नेतृत्व में थाना नेहरू कॉलोनी पहुँच कर 2019 से अपने सोतेले बेटे व बहु से प्रताड़ित बुजुर्ग दंपति के न्याय के लिये आवाज उठाई गई बेटे को बेदखल कर रखा है व 2019 में एसडीएम के द्वारा सम्पत्ति खाली कराने के आदेश जारी किये गए थे पुनः फिर मामले की सुनवाई करते हुए फिर से आदेश पारित किया गया है
जिसमे बुजुर्ग दंपति को न्याय दिलाने के लिये भाजपा नेता
Ashish ranghar ji rishabh Aswal ji naveen kumar ji ankit passi ji saurabh aswal ji Vibhanshu Nautiyal ji उपस्थित रहे
#न्यायदो
#बुज़ुर्गोंकेअधिकार
#सामाजिकन्याय
#घरवापसी
#जनआवाज
#नेहरूकॉलोनी
#भाजपा_नेता
#आशीषरांगड़
#रिषभअसवाल
#नवीनकुमार
#अंकितपास्सी
#सौरभअसवाल
#विभांशुनौटियाल
#जमीनकानून
#एसडीएमआदेश
#वंचितोंकेहित
#लोकलसमाचार

02/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति

निजी अस्पतालों की मनमानी और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति सेना का हल्ला बोल

प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव उत्तराखंडी ने सीएमओ देहरादून से की मुलाकात

देहरादून : उत्तराखंड क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव उत्तराखंडी ने निजी अस्पतालों की मनमानी, नियमों की खुलेआम अवहेलना तथा स्वास्थ्य विभाग की ढीली कार्यप्रणाली को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) देहरादून से मुलाकात कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

ललित श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2024 में निजी अस्पतालों में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं मरीजों के शोषण एवं नियमों के उल्लंघन को लेकर उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत को गंभीर मानते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड के महानिदेशालय ने सीएमओ देहरादून को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जो विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि यदि आम जनता की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं होगी तो यह भ्रष्टाचार और मनमानी को बढ़ावा देने का कार्य करेगा जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

हाल ही में स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा पुनः पत्र जारी कर सीएमओ देहरादून को मामले की तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं इसी क्रम में उत्तराखंड क्रांति सेना ने सीएमओ से मुलाकात कर मांग की कि दोषी अस्पतालों एवं संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनता से जुड़े इस गंभीर प्रकरण में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो उत्तराखंड क्रांति सेना सड़क से लेकर शासन तक बड़ा जनआंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति सेना हमेशा जनहित पारदर्शिता और जवाबदेही की लड़ाई लड़ती रही है और भविष्य में भी भ्रष्टाचार अनियमितताओं तथा जनता के शोषण के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

प्रेस रिलीज ब्रैडकुल का बड़ा कारनामा: कागजों पर सड़क पूरी, डकार गए ₹16 करोड़; राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने खोला मोर्चादेह...
02/06/2026

प्रेस रिलीज

ब्रैडकुल का बड़ा कारनामा: कागजों पर सड़क पूरी, डकार गए ₹16 करोड़; राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने खोला मोर्चा

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में लापरवाही का एक और बड़ा मामला सामने आया है। ब्रैडकुल (BRIDCUL) के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत स्वीकृत, चमोली जिले के थराली विधानसभा मे कंडवाल गाँव से कफूली मल्ला (चरण-1 एवं चरण-2) मोटर मार्ग के निर्माण में ₹16 करोड़ के भारी-भरकम बजट को डकारने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।
इस विषय को लेकर उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने साक्ष्यों के साथ लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों और ठेकेदार की सांठगांठ का पर्दाफाश किया। पार्टी ने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज कुमार पांडे को पत्र भेजकर विस्तृत जाँच और कार्रवाई की मांग की है।

कागजों में चमचमा रही सड़क, धरातल पर गड्ढे और अधूरा काम
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने विभागीय अधिकारियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "यह सीधे-सीधे जनता के पैसे की डकैती है। मोटर मार्ग के लिए आवंटित लगभग ₹16 करोड़ का शत-प्रतिशत भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया है, लेकिन धरातल पर इसका एक छोटा हिस्सा भी काम के रूप में नजर नहीं आता। पूरे मार्ग में से केवल 2-3 किलोमीटर पर अत्यंत घटिया स्तर का पीसी (PC) कार्य किया गया है। जेई संदीप शर्मा, एई नरेश कुमार और अधिशासी अभियंता अजय कुमार पिछले 3 साल से उच्च अधिकारियों को झूठी कंप्लीशन रिपोर्ट भेजकर गुमराह कर रहे हैं। हमारी मांग है कि इन तीनों को तत्काल निलंबित किया जाए और फाइलों को तुरंत सील किया जाए ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो।"

अधिकारियों की उदासीनता से त्रस्त है क्षेत्र की जनता
पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना इष्टवाल ने इस घोटाले के सामाजिक और क्षेत्रीय प्रभाव पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "ठेकेदार ने पिछले 1 साल से साइट पर काम पूरी तरह बंद कर रखा है। जब त्रस्त जनता संबंधित अधिकारियों को फोन करती है, तो वे फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते। यह अधिकारियों की घोर संवेदनहीनता और ठेकेदार के साथ उनकी मिलीभगत को साफ दर्शाता है। पहाड़ की जनता को इस तरह उनके अधिकारों से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।"
विशेष भौतिक-वित्तीय ऑडिट की मांग
पार्टी के पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश ईष्टवाल ने इस पूरे मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जाँच की प्रक्रिया पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हमने लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडे जी को पत्र लिखकर इस मामले में एक विशेष भौतिक और वित्तीय ऑडिट (Physical-Financial Audit) कराने की मांग की है। ठेकेदार को मिले भुगतान का मिलान साइट पर हुए वास्तविक कार्य से आमने-सामने कराया जाना चाहिए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।"
भ्रष्टाचार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी
वहीं, पार्टी के जिला सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद गोस्वामी ने सरकार और प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, "अगर इस पत्र पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई और जनता के लिए सड़क का निर्माण तय मानकों के अनुसार दोबारा शुरू नहीं हुआ, तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी चुप नहीं बैठेगी। हम इस भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे और एक उग्र जन-आंदोलन खड़ा करेंगे।"
प्रेस वार्ता में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश ईष्टवाल, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष शशि रावत, सुरेंद्र सिंह चौहान एवं गिरीश भद्री आदि मौजूद थे।

मुख्य मांगें जो सचिव (PWD) पंकज कुमार पांडे को भेजी गईं:
संबंधित मोटर मार्ग की सभी सरकारी फाइलों, एमबी (Measurement Book) और बिलों को तुरंत सील (Lock & Seal) किया जाए।

वित्तीय भुगतान के सापेक्ष वास्तविक कार्य के मिलान हेतु विशेष भौतिक-वित्तीय ऑडिट हो।

प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर जेई, एई और अधिशासी अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।

28/05/2026

SDG awards 2025 मैं स्वस्त और नशे के विरोध मैं उत्तराखान के अलग अलग जनपदों मैं किए गए सफल कार्य के लिये संकल्प नशा मुक्त देवभूम ट्रस्ट,के अध्यक्ष आशुतोष सिंह असवाल को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी व मंच पर उपस्थित अजय टम्टा जी ने सम्मानित किया. और समाज के प्रति नशे के खिलाफ अभियान को निरंतर गति मान बनाये रखने के लिये, ऊर्जावान भी किया, व्रतमान मैं संजल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट. उत्तराखंड के भिन्न भिन्न जनपद मैं कार्य कर रही है, और योवा को नशे की गिरफ्त से मुक्त कर रोजगार भी प्रदान कर रही है,

रोजगार मैं=राज संकल्प ऑटो सर्विस
और स्वीमसेवी सेवा कर्मी, सामिल है,
१० वर्षों मैं ४३२१ योवा को संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट नशे से मुक्त कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ चुकी है,
और २१३ बीते २०२४ से २०२६ में यौवा को व्रतमान मैं रोजगार प्रदान कर चुकी है,
संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट के निदेशक आशुतोष सिंह असवाल का कहना है.
हमारा संकल्प नशा मुक्त भारत
नशा मुक्त उत्तराखंड.
#नशामुक्तदेवभूमि
#संकल्पनशामुक्त
#नशामुक्तउत्तराखंड
#नशामुक्तभारत
#युवा_निर्माण
#रोजगार_सशक्तिकरण
#स्वस्थसमाज
#ड्रगफ्रीयुवा
#सामाजिकसेवा

#उत्तराखंड_गौरव
#नशामुक्त_जगह

डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांगदेहरादून। डीएलएड प्रशिक्ष...
28/05/2026

डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग
देहरादून। डीएलएड प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री Dhan Singh Rawat से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी के समक्ष कहा कि लंबे समय से प्रशिक्षित अभ्यर्थी नई भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ऐसे में शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होना युवाओं के हित में आवश्यक है।
इस पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वर्तमान में विभाग द्वारा 30 जून तक पदोन्नति (Promotion) की प्रक्रिया पूर्ण करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात 1 जुलाई के बाद प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर कार्य किया जाएगा।
मंत्री जी ने प्रशिक्षुओं को भरोसा दिलाया कि सरकार युवाओं के हितों के प्रति गंभीर है तथा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#प्राथमिकशिक्षक (Hindi general)
#शिक्षाभर्ती
#डीएलएड
#शिक्षा_उत्तराखंड
#उत्तराखंड_समाचार


#नौकरी_सूचना
#युवा_रोजगार



#सरकारीनौकरी

#शिक्षा_सुधार

Address

Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IndiaTv24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to IndiaTv24:

Share