Dehradun Mirror

Dehradun Mirror Dehradun Mirror is a digital medium to bring the news of India and abroad including Uttarakhand

ग्लेशियर झीलों पर सरकार की नजर, सरस्वती ताल और केदारताल के लिए टीम रवानादेहरादून। उत्तराखंड की दुर्गम हिमालयी चोटियों मे...
08/09/2026

ग्लेशियर झीलों पर सरकार की नजर, सरस्वती ताल और केदारताल के लिए टीम रवाना

देहरादून। उत्तराखंड की दुर्गम हिमालयी चोटियों में मौजूद ग्लेशियर झीलों से संभावित आपदा के खतरे को कम करने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में चमोली जिले में करीब 5700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सरस्वती ताल और उत्तरकाशी जिले में करीब 4750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारताल के वैज्ञानिक अध्ययन एवं बैथीमेट्री सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल मंगलवार को रवाना हो गया। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) कार्यालय से सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने विशेषज्ञ दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने अभियान की सफलता के लिए दल को शुभकामनाएं दीं।...

News Portal

धरना खत्म, महापंचायत की तैयारी; माफी नहीं मिली तो देशभर में उठेगी आवाजदेहरादून। पंजाबी समाज के विरुद्ध कथित अनर्गल टिप्प...
08/09/2026

धरना खत्म, महापंचायत की तैयारी; माफी नहीं मिली तो देशभर में उठेगी आवाज

देहरादून। पंजाबी समाज के विरुद्ध कथित अनर्गल टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेत्री आकांक्षा नेगी के खिलाफ चल रहा कुंवर जपेंद्र सिंह का धरना शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। मामले को लेकर उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने अब प्रदेश स्तर पर बड़ी महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों के साथ ही आसपास के राज्यों के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। महापंचायत में लिए जाने वाले निर्णय के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। महापंचायत के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर दलबीर सिंह दानू धरना स्थल पर पहुंचे और कुंवर जपेंद्र सिंह को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।...

News Portal

कांग्रेस में वापसी के साथ रामकुमार वालिया ने दिखाया शक्ति प्रदर्शनदेहरादून। उत्तराखंड की सियासत में उस समय हलचल तेज हो ग...
08/09/2026

कांग्रेस में वापसी के साथ रामकुमार वालिया ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में उस समय हलचल तेज हो गई, जब पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं भारतीय सर्व समाज महासंघ व इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में वापसी कर ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा ने परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान वालिया को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।...

News Portal

आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने की तैयारी, केंद्र से उत्तराखंड ने मांगा सहयोगनई दिल्ली: उत्तराखंड में महिला एवं बाल वि...
08/09/2026

आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने की तैयारी, केंद्र से उत्तराखंड ने मांगा सहयोग

नई दिल्ली: उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी योजनाओं को गति देने और आंगनवाड़ी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने केंद्र के समक्ष महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण सहित विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।...

News Portal

सैन्यधाम के खर्च पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सरकार से पारदर्शिता की मांगदेहरादून। राजधानी देहरादून में निर्माणाधीन सैन्यधा...
07/09/2026

सैन्यधाम के खर्च पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सरकार से पारदर्शिता की मांग

देहरादून। राजधानी देहरादून में निर्माणाधीन सैन्यधाम को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए परियोजना के खर्च और निर्माण प्रक्रिया का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि सैन्यधाम किसी सरकार या राजनीतिक दल की उपलब्धि नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों और शहीदों की स्मृति एवं सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में इसके निर्माण में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी ने सैन्यधाम के निर्माण में हो रही देरी और परियोजना की बढ़ती लागत को लेकर सरकार से कई सवाल पूछे हैं।...

News Portal

सार्वजनिक जगह पर शराब पीते मिले 20 लोग, पुलिस ने हिरासत में लियादेहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करना 20...
07/09/2026

सार्वजनिक जगह पर शराब पीते मिले 20 लोग, पुलिस ने हिरासत में लिया

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करना 20 लोगों को भारी पड़ गया। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 20 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।...

News Portal

12 साल बाद ‘घर वापसी’ पर बोले रविंद्र सिंह आनंद—जनता के हित में करेंगे नई शुरुआतदेहरादून: पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिं...
07/09/2026

12 साल बाद ‘घर वापसी’ पर बोले रविंद्र सिंह आनंद—जनता के हित में करेंगे नई शुरुआत

देहरादून: पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने आज करीब 12 वर्ष बाद कांग्रेस पार्टी में पुनः शामिल होकर अपनी राजनीतिक घर वापसी की। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में वापसी के बाद रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि यह उनके लिए केवल राजनीतिक वापसी नहीं, बल्कि अपने पुराने परिवार में लौटने जैसा भावनात्मक क्षण है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों के राजनीतिक अनुभवों और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस में वापस आने का निर्णय लिया है।...

News Portal

श्रमिकों के पसीने से प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है: महाराजश्रम विभाग द्वारा पोखड़ा मुख्यालय पर आयोजित हुआ ...
07/09/2026

श्रमिकों के पसीने से प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है: महाराज

श्रम विभाग द्वारा पोखड़ा मुख्यालय पर आयोजित हुआ श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर पोखड़ा(पौडी)। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड पोखडा के ब्लॉक सभागार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में जन प्रतिनिधियों, स्थानीय जनता को सम्बोधित करने के साथ-साथ जन समस्याओं को सुना और मौके पर ही पर ही उनका निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियो को निर्देश भी दिया।...

News Portal

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए HNBGU की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीषा निगम सम...
07/09/2026

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए HNBGU की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीषा निगम सम्मानित

शिक्षक दिवस पर डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) के बायोकेमिस्ट्री विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीषा निगम को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति ने डॉ....

News Portal

नारी शक्ति ही संस्कृति और संस्कारों की मजबूत आधारशिला : पूर्णमति मातादेहरादून। परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति ...
06/09/2026

नारी शक्ति ही संस्कृति और संस्कारों की मजबूत आधारशिला : पूर्णमति माता

देहरादून। परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी के पावन सान्निध्य में गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में जैन समाज की विभिन्न महिला मंडलों की ओर से भव्य नारी संस्कार सम्मेलन ‘नारी शक्ति, समाज की संस्कृति’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नारी शक्ति, संस्कार, धर्म, संस्कृति और समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रचनात्मक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से सामने रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा तथा विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल उपस्थित रहे।...

News Portal

Address

Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dehradun Mirror posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dehradun Mirror:

Shortcuts

Share