07/10/2026
सुप्रीम कोर्ट में राजपाल यादव ने खुद रखा अपना पक्ष
अभिनेता राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में खुद अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर और आर्थिक नुकसान का जिक्र किया। राजपाल ने बताया कि उन्होंने करीब ढाई सौ फिल्मों में काम किया है और पिछले 13 साल में उन्हें करीब 250 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने ‘अता पता लापता’ में 17 करोड़ रुपये डूबने की बात भी कही। कोर्ट में CJI सूर्यकांत ने उनसे पूछा कि कुछ नया बना रहे हो नहीं?