Uttarakhand LIVE News

Uttarakhand LIVE News खबरों की सच्चाई तक

09/09/2026

धर्मपुर BJP में इस्तीफे के बाद सियासी खामोशी! आशीष गिरी से 9 दिन में संगठन ने नहीं किया संपर्क।
#बीजेपीसरकार #बीजेपी4india Uttarakhand LIVE News fans Uttarakhand live news

09/09/2026

15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, स्वच्छता से लेकर स्वास्थ्य और नवाचार तक होंगे कार्यक्रम।
#डीएम Uttarakhand LIVE News Uttarakhand Lovers Uttarakhand live news fans

तकनीकी जांच के बाद ही भवन होंगे जर्जर घोषित : जिलाधिकारी।जनपद में जर्जर भवनों का सर्वे और चिन्हीकरण अभियान तेज करने के न...
08/09/2026

तकनीकी जांच के बाद ही भवन होंगे जर्जर घोषित : जिलाधिकारी।

जनपद में जर्जर भवनों का सर्वे और चिन्हीकरण अभियान तेज करने के निर्देश।

देहरादून: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद में जर्जर एवं असुरक्षित भवनों के चिन्हीकरण को लेकर अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी भवन को जर्जर या गिरासू घोषित करने से पहले उसके सभी तकनीकी और संरचनात्मक पहलुओं की गहन जांच की जाए।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों को अपने-अपने क्षेत्रों में जर्जर भवनों का प्राथमिकता के आधार पर सर्वेक्षण और चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भवनों की वर्तमान स्थिति, संरचनात्मक सुरक्षा और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा का भी आकलन करने को कहा।
उन्होंने नगर निगम, नगर पालिकाओं, लोक निर्माण विभाग और एमडीडीए को विशेषज्ञ तकनीकी टीमें गठित कर भवनों का निरीक्षण एवं तकनीकी परीक्षण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी संभावित दुर्घटना या जनहानि को रोकने के लिए समय।
#डीएम Uttarakhand LIVE News Uttarakhand live news fans

बरसात में बढ़ा जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी।डेंगू, मलेरिया और जलजनित बीमारियों स...
08/09/2026

बरसात में बढ़ा जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

डेंगू, मलेरिया और जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील

देहरादून: मानसून के दौरान जल एवं मच्छर जनित संक्रामक रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने डायरिया, टायफाइड, हैजा, पीलिया, हेपेटाइटिस, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बासी भोजन, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और अधपके भोजन के सेवन से बचने की सलाह दी है। साथ ही केवल उबला हुआ या सुरक्षित पेयजल उपयोग करने तथा भोजन से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाने को कहा है।
मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। पानी की टंकियों को ढककर रखें, कूलर, गमलों, फ्रिज ट्रे और अन्य जल स्रोतों की नियमित सफाई करें तथा सप्ताह में कम से कम एक बार उनका पानी पूरी तरह बदलें।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर व जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द या शरीर पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। डेंगू की जांच सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।

👉 स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और मच्छर नियंत्रण ही मानसून में बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
fans Uttarakhand LIVE News Uttarakhand live news

राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने किया कोरोनेशन अस्पताल का निरीक्षण।उत्तराखण्ड सरकार के राज्यमंत्री श्री प्रताप पंवार ने जिला ...
08/09/2026

राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने किया कोरोनेशन अस्पताल का निरीक्षण।

उत्तराखण्ड सरकार के राज्यमंत्री श्री प्रताप पंवार ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, देहरादून का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
मरीजों ने बताया कि उन्हें समय पर आवश्यक दवाइयां और इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा चिकित्सकों द्वारा बाहरी दवाइयां नहीं लिखी जा रही हैं। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों और नर्सिंग अधिकारियों के कार्यों की सराहना भी की।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मेडिसिन वार्ड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पैथोलॉजी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया। अस्पताल की साफ-सफाई और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा सभी कर्मचारी निर्धारित वेशभूषा में अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित मिले।
इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. यतेंद्र सिंह, पीआरओ प्रमोद पंवार, सहायक नर्सिंग अधीक्षिकाएं सुशीला पंवार एवं ज्योति खन्ना सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।
राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने अस्पताल में बेहतर प्रबंधन, स्वच्छता और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रमुख अधीक्षक एवं उनकी पूरी टीम को धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।
fans Uttarakhand LIVE News Uttarakhand live news

NDPS एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, डोडा पाउडर सप्लाई करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे।🔹 पहले गिरफ्तार तस्कर की पूछताछ में...
08/09/2026

NDPS एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, डोडा पाउडर सप्लाई करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे।

🔹 पहले गिरफ्तार तस्कर की पूछताछ में सामने आया था नाम
🔹 मुखबिर की सूचना पर विकासनगर पुलिस ने ढकरानी से दबोचा आरोपी
🔹 आरोपी पहले भी NDPS एक्ट में जा चुका है जेल

देहरादून में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने NDPS एक्ट के एक वांछित आरोपी निसार (55 वर्ष), निवासी ढकरानी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मार्च 2026 में 253.26 ग्राम अवैध डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी नेत्र सिंह की पूछताछ में निसार का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और 08 सितंबर 2026 को उसे ढकरानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने नेत्र सिंह को डोडा पाउडर बेचने की बात स्वीकार की। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

🚔 दून पुलिस का संदेश:
"नशे के खिलाफ लड़ाई जारी है, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।"

चोरी की फिराक में घूम रहा युवक अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाईनशे का आदी है आरोपी, नशे की पूर्ति के...
08/09/2026

चोरी की फिराक में घूम रहा युवक अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई

नशे का आदी है आरोपी, नशे की पूर्ति के लिए बंद मकानों की करता था रेकी

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की फिराक में घूम रहे एक युवक को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर की रात चेकिंग के दौरान शहंशाही आश्रम, ओल्ड मसूरी रोड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय करण थापा उर्फ बाबा, निवासी अनारवाला, थाना कैंट, देहरादून के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए बंद मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। रात में चोरी के दौरान लोगों को डराने के लिए वह अपने पास खुखरी रखता था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में भी चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।
राजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में अ०उ०नि० कीर्तीलाल और कांस्टेबल नीरज शामिल रहे।
Uttarakhand LIVE News Uttarakhand live news fans

एसएसपी दून की सख्ती का दिखा असर, चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार।देहरादून में एसएसपी दून की सख्ती का एक ...
08/09/2026

एसएसपी दून की सख्ती का दिखा असर, चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार।

देहरादून में एसएसपी दून की सख्ती का एक बार फिर असर देखने को मिला है। रायपुर थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, 4 सितंबर की रात वाणी विहार चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर के बाहर शशांक शर्मा पर हमला किया गया था। आरोप है कि राहुल पाल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और शशांक के साथ मारपीट करने के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल शशांक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मामले में थाना रायपुर में मुकदमा संख्या 361/2026, धारा 109 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद चारों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। लगातार प्रयासों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 8 सितंबर को पुरानी चुंगी, रायपुर रोड से चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन शशांक और उनके साथियों से विवाद हुआ था, जिसके बाद कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पाल, विनय पाल, आशीष पाल और समीर के रूप में हुई है। मामले में थाना रायपुर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
fans Uttarakhand LIVE News Uttarakhand live news

08/09/2026

देहरादून में ज्ञान गंगा सम्मान समारोह, CM धामी ने मेधावी छात्रों को दी शुभकामनाएं।
Uttarakhand LIVE News Uttarakhand live news fans

08/09/2026

देहरादून में भाई-बहन पर चली गोली, युवक के पेट को छूकर निकली गोली; हालत खतरे से बाहर।
fans Uttarakhand LIVE News Uttarakhand live news

Address

Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand LIVE News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttarakhand LIVE News:

Shortcuts

Share