The Uttarakhand News

The Uttarakhand News The Uttarakhand News

गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव: मतदान शुरू, 14 बूथों पर 8776 छात्र-छात्राएं देंगे वोट, शाम को घोषित होंगे नतीजेगढ़वाल विवि म...
11/09/2026

गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव: मतदान शुरू, 14 बूथों पर 8776 छात्र-छात्राएं देंगे वोट, शाम को घोषित होंगे नतीजे

गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव शुरू हो गया है। दोपहर तक मतदान के बाद शाम को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में आज छात्रसंघ चुनाव हो रहा है। इसके लिए 14 बूथों पर कुल 8776 छात्र-छात्राएं अपने मत का प्रयोग करेंगे। बिड़ला परिसर में दो बजे तक चुनाव मतदान होगा। दो बजे बाद मतगणना और सांय पांच बजे बाद चुनाव परिणाम घोषित होंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर बिड़ला परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

चुनाव मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हों इसके लिए मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एमसी सती द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र किसी भी संगठन की ऐसी प्रिंटेड सामग्री का उपयोग न करे जिससे संगठन की पहचान उजागर हो। उन्होंने सभी छात्र संगठनों, छात्रों से पूर्व में दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा।

धूप से बढ़ी उमस, देहरादून सहित इन पांच जिलों में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट गुरुवार से बारिश के फिर तेज होने की संभावना ...
10/09/2026

धूप से बढ़ी उमस, देहरादून सहित इन पांच जिलों में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट

गुरुवार से बारिश के फिर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर फिलहाल धीमा है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से गर्मी बढ़ गई है और तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है। हालांकि, कुमाऊं के कुछ हिस्सों में बौछारों का दौर जारी है। पहाड़ों में भी बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से प्रदेश में वर्षा का क्रम फिर कुछ तेज हो सकता है।

बारिश थमने के बाद देहरादून समेत कई क्षेत्रों में धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, कुमाऊं के कुछ हिस्सों में छिटपुट बौछारें पड़ रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

भारी वर्षा का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है।

चारधाम यात्रा का दूसरा चरण: केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को राहत, नहीं बढ़ेगा हेली सेवा का किराया15 सितंबर से केदार...
08/09/2026

चारधाम यात्रा का दूसरा चरण: केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को राहत, नहीं बढ़ेगा हेली सेवा का किराया

15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा संचालित हो रही है। सात सितंबर से आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू होगी। फिलहाल केदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से शुरू हो रही केदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा। हेलिकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए किराये में बढ़ोतरी न होने से राहत है।

गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए आने-जाने का किराया 12154 रुपये, फाटा से 9680 रुपये व सिरसी से 6086 रुपये तय किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से 290 रुपये व फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि सिरसी हेलिपैड से हेली का किराया 2753 रुपये सस्ता हुआ है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने चारधाम यात्रा शुरू होने से गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलीपैड से केदारनाथ हेली सेवा संचालित करने के लिए नौ कंपनियों के साथ अनुबंध किया था। इस दौरान फाटा हेलीपैड से केदारनाथ किराये में बढ़ोतरी की गई थी। जबकि सिरसी हेलिपैड से किराया सस्ता हुआ था।

रुद्रप्रयाग: पत्थर की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत, रोके गए श्रद्धालु; तीन घंटे बाद यात्रा सुचारूकरीब तीन घं...
07/09/2026

रुद्रप्रयाग: पत्थर की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत, रोके गए श्रद्धालु; तीन घंटे बाद यात्रा सुचारू

करीब तीन घंटे बाद यात्रा मार्ग साफ होने पर यात्रा सुचारू कर दी गई।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। सूचना पर यात्रियों को जहां-तहां रोक दिया गया। करीब तीन घंटे बाद यात्रा मार्ग साफ होने पर यात्रा सुचारू कर दी गई। महिला का शव डीडीआरएफ एवं वाईएमएफ की टीम गौरीकुंड लाई और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रविवार सुबह गौरीकुंड से केदारनाथ जा रहे महाराष्ट्र के यात्री जैसे ही चीरबासा के पास पहुंचे तो पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरे और इसकी चपेट में आने से मंगल अपाराव सिंधे (60) निवासी निम गांव जिला सोहलपुर महाराष्ट्र की मौत हो गई। तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों को रास्ते में रोक दिया। करीब तीन घंटे बाद मार्ग साफ व सुरक्षित होने पर यात्रियों को आगे की ओर भेजा गया। इस दौरान यात्री महादेव के जयकारे लगाते रहे।

उत्तराखंड मौसम अपडेट: दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंदमौसम विभाग ने देहरा...
06/09/2026

उत्तराखंड मौसम अपडेट: दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कई दौर की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़क बंद
राज्य में शनिवार को 108 सड़कें बंद रहीं, जो अभी तक नहीं खुली हैं। इनमें सर्वाधिक प्रभावित ग्रामीण मार्ग (81) हैं। जिलों की बात करें तो अल्मोड़ा में आठ, बागेश्वर में छह, चमोली में 13, चंपावत में दो, देहरादून में 12 सड़कें बंद हैं। इनके अलावा नैनीताल में 19, पौड़ी में 12, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में आठ और उत्तरकाशी में दो मार्ग बंद रहे।

उत्तराखंड: प्रदेश के चार हजार सार्वजनिक उपक्रमों  की जानकारी होगी सार्वजनिक, 17 बिंदुओं पर देना होगा ब्योरापारदर्शिता बढ...
04/09/2026

उत्तराखंड: प्रदेश के चार हजार सार्वजनिक उपक्रमों की जानकारी होगी सार्वजनिक, 17 बिंदुओं पर देना होगा ब्योरा

पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में उत्तराखंड में सार्वजनिक संस्थाओं के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। अब लोगों को संस्थाओं से जुड़ी अहम जानकारियां एक ही जगह आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

उत्तराखंड के करीब चार हजार सार्वजनिक उपक्रमों और संस्थाओं को अब अपनी प्रमुख जानकारियां जनता के सामने सार्वजनिक करनी होंगी। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सभी संबंधित संस्थाओं को 17 बिंदुओं में अपना मैनुअल तैयार कर वेबसाइट और बोर्ड नोटिस के माध्यम से उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। इसमें संस्था के गठन का उद्देश्य, कर्मचारियों की संख्या और उनके मासिक वेतन समेत जरूरी सूचनाएं शामिल होंगी।

सार्वजनिक उपक्रमों की परिभाषा के दायरे में आने वाली इन संस्थाओं को स्वयं के स्तर पर मैनुअल जारी करना होगा। सर्वोच्च न्यायालय के एक निर्णय में इसे लागू कराने की जिम्मेदारी सूचना आयोग की बताई गई है। कार्मिक मंत्रालय भी इस संबंध में पूर्व में दिशा-निर्देश जारी कर चुका है।

15 फरवरी 2027 तक देनी होगी ऑडिट रिपोर्ट

मैनुअल की व्यवस्था की जांच के लिए राज्य की दो निजी संस्थाओं को ऑडिट की जिम्मेदारी दी गई है। ये संस्थाएं सभी सार्वजनिक उपक्रमों का निरीक्षण कर मैनुअल की हार्ड या सॉफ्ट कॉपी समेत ऑडिट रिपोर्ट 15 फरवरी 2027 तक उत्तराखंड सूचना आयोग के समक्ष पेश करेंगी। ऑडिट में खरा न उतरने वाली संस्थाओं के शीर्ष अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है। आयोग ऐसे मामलों में उच्च संस्थाओं को रिपोर्ट भी भेज सकता है।

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में 150 से अधिक सड़कें बंद, मौसम विभाग की चेतावनी, नौ जिलों में बारिश का यलो अलर्टलगातार बारिश ने...
03/09/2026

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में 150 से अधिक सड़कें बंद, मौसम विभाग की चेतावनी, नौ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

लगातार बारिश ने उत्तराखंड में जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है और कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई है। नैनीताल में भारी बारिश के बाद जहां 150 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, वहीं नौ जिलों में आज मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में दूसरे दिन भी 150 से अधिक सड़क बंद रहीं। मंगलवार को राज्य में 172 सड़क बंद थीं, इस स्थिति में थोड़ा ही सुधार हो पाया। बुधवार को भी 152 सड़क बंद रहीं। इनमें अल्मोड़ा में आठ, बागेश्वर में 15, चमोली में 21 मार्ग बंद हैं। देहरादून में 11, नैनीताल में 47, पौड़ी में आठ, पिथौरागढ़ में 15, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी में 11 और उत्तरकाशी में छह मार्ग बंद हैं। मार्गाें के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नैनीताल में जमकर हुई बारिश
24 घंटे में सबसे अधिक बारिश नैनीताल, भीमताल और हल्द्वानी में हुई है। नैनीताल में 217 और भीमताल में 161 एमएम बारिश हुई। हल्द्वानी में भी जमकर बारिश हुई। यहां पर 122.2 एमएम और मुक्तेश्वर में 107.7 एमएम बारिश हुई। बेतालघाट में 80. 5 एमएम बारिश रिपोर्ट की गई है। चंपावत में 74 एमएम, लोहाघाट 41,5, रुद्रप्रयाग 41.2 रानीखेत में 41.1 एमएम बारिश रिपोर्ट की गई है। बारिश होने से रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी और हरिद्वार में गंगा नदी का जल स्तर खतरे के स्तर के करीब पहुंच गया।

सतर्क रहने की सलाह
प्रदेश के नौ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सभी जनपदों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

देहरादून में बारिश का कहर: अनियंत्रित होकर बरसाती बहाव में बही कार, दो की मौत, घायल अवस्था में मिली एक युवतीदेहरादून के ...
01/09/2026

देहरादून में बारिश का कहर: अनियंत्रित होकर बरसाती बहाव में बही कार, दो की मौत, घायल अवस्था में मिली एक युवती

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव में एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। हादसे में युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि SDRF ने सर्च ऑपरेशन के दौरान दूसरी युवती को घायल अवस्था में सुरक्षित बचा लिया।

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। हादसे के वक्त कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में मिली, जबकि युवक और दूसरी युवती के शव बरामद किए गए।

हादसा थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल ्के पास हुआ। देर रात एक कार तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची।

उत्तराखंड में मानसून की जोरदार बारिश: देहरादून, पौड़ी-रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बरसात का ऑरेंज अलर्टउत्तराखंड म...
31/08/2026

उत्तराखंड में मानसून की जोरदार बारिश: देहरादून, पौड़ी-रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून का प्रकोप जारी है, अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना के चलते देहरादून सहित चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दे

उत्तराखंड में मानसून के तेवर तल्ख बने हुए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और अगले दो दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारों का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून के तल्ख तेवर बरकरार, दून में 24 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश
राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम से शुरू हुआ भारी बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। शनिवार शाम से रविवार शाम तक दून के विभिन्न हिस्सों में 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदी-नालों के उफान पर आने, जलभराव और भूस्खलन के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट
देहरादून में अधिकतम तापमान एक ही दिन में करीब पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

मानसून फिर सक्रिय, 2 सितंबर तक भारी बारिश; देहरादून सहित 8 जिलों में आज यलो अलर्टदेहरादून सहित आठ जिलों में येलो अलर्ट औ...
30/08/2026

मानसून फिर सक्रिय, 2 सितंबर तक भारी बारिश; देहरादून सहित 8 जिलों में आज यलो अलर्ट

देहरादून सहित आठ जिलों में येलो अलर्ट और सोमवार को चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जलभराव और आवाजाही में परेशानी हो रही है।

:उत्तराखंड में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। कई जिलों में भारी बारिश के दौर जारी हैं। साथ ही आने वाले दिनों में भी भारी बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने दो सितंबर तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में कम दबाव के क्षेत्र बनने से बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना जताई गई है।

आज आठ जिलों में यलो अलर्ट
शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के दौर जारी रहे। देहरादून में शुक्रवार रात की मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार शाम फिर जोरदार बारिश हुई। करीब दो घंटे की बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ और नदियां उफान पर आ गईं। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी झेलनी पड़ी।

Address

Kandoli Lane No 7 Canal Road
Dehra Dun
248002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Uttarakhand News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Uttarakhand News:

Shortcuts

Share

Category