Radar News 24x7

Radar News 24x7 Radar news 24x7

25/08/2026

रक्षाबंधन से पूर्व घनसाली में विधायक शक्ति लाल शाह की ओर से ‘कलैं कु धागू’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भिलंगना ब्लॉक की 700 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और विधायक को राखी बांधी। इस दौरान महिलाओं ने पहाड़ी लोकगीतों की प्रस्तुति भी दी।

विधायक शक्ति लाल शाह ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह हर वर्ष आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ रक्षाबंधन मनाते हैं। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, गोविंद सिंह राणा, गोविंद बडोनी, यशवंत गुसाईं सहित कई लोग मौजूद रहे।

Hashtags:
#घनसाली #कलैंकुधागू #रक्षाबंधन #शक्तिलालशाह #आंगनबाड़ी #भिलंगना #टिहरीगढ़वाल #उत्तराखंड

18/08/2026

घनसाली क्षेत्र में बिना अनुमति सवारियां ढो रहे वाहनों को लेकर कैब संचालकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घनसाली कैब मालिक समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि अनधिकृत रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों के कारण परमिट लेकर टैक्सी संचालन कर रहे वाहन मालिकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है।
कैब मालिक समिति के सदस्यों का कहना है कि वे नियमों के अनुसार टैक्सी संचालन कर रहे हैं और विभिन्न प्रकार के शुल्क एवं परमिट का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर कुछ वाहन नियमों की अनदेखी करते हुए यात्रियों को ढो रहे हैं। इससे वैध रूप से टैक्सी व्यवसाय करने वाले संचालकों को सीधा नुकसान हो रहा है।
समिति ने परिवहन विभाग और प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कैब संचालक आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
कैब मालिक समिति ने चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर घनसाली में चक्काजाम किया जाएगा। समिति ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
#घनसाली #घनसाली_कैब_मालिक_समिति #घनसाली_न्यूज #टिहरी_गढ़वाल #टिहरी_न्यूज #उत्तराखंड_न्यूज #कैब_मालिक #यातायात #सवारी_वाहन #चक्काजाम #घनसाली_अपडेट

16/08/2026

घनसाली। टिहरी जिले की घनसाली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। जनपद टिहरी गढ़वाल के घनसाली विधानसभा क्षेत्र में क्लस्टर योजना के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, डांगी में नए भवन के निर्माण एवं बृहद मरम्मत कार्य का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम में घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ओर ब्लॉक प्रमुख भिलंगना राजीव कंडारी की मौजूदगी रही। इस परियोजना की कुल लागत ₹112.04 लाख यानी करीब 1.12 करोड़ रुपये है।
नए भवन के निर्माण और विद्यालय में बृहद मरम्मत कार्य से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है। लंबे समय से विद्यालय में सुविधाओं को बेहतर किए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
इस योजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। स्थानीय लोगों और विद्यालय परिवार ने इस पहल को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।
#घनसाली #डांगी_नैलचामी #शक्ति_लाल_शाह #घनसालीविधानसभा #टिहरीगढ़वाल #उत्तराखंड #शिक्षा #शिक्षासौगात #इंटरकॉलेज #विकासकार्य



11/08/2026

टिहरी जिले के थाना क्षेत्र घनसाली के सेंदुल गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर के ताले टूटे मिलने और अंदर सामान बिखरा पड़ा देख घटना का पता चला। चोरी की वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।
वहीं घंटना को लेकर थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
चोरी की इस वारदात के बाद ग्रामीणों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की है।

#घनसाली #सेंदुल #टिहरीगढ़वाल #टिहरी #घनसालीन्यूज #उत्तराखंडन्यूज #उत्तराखंड #चोरी #चोरीकीवारदात #क्राइम_न्यूज #क्राइम_उत्तराखंड #घनसाली_पुलिस #टिहरीपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज #ताजाखबर #बड़ीखबर

07/08/2026

टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जाखाणा के प्रसिद्ध घड़ियाल देवता मंदिर में चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्राम प्रधान सुरभि सजवान द्वारा थाना घनसाली को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 5 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट और गर्भगृह का ताला तोड़कर मंदिर में रखे लगभग 20 किलोग्राम चांदी के आभूषण ओर नगदी चोरी कर ली।
शिकायती पत्र में बताया गया कि 6 अगस्त की सुबह मंदिर के पुजारी ने मंदिर के ताले टूटे हुए देखे, जिसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई । घटना की जानकारी तत्काल पुलिस चौकी लाटा और थाना घनसाली को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी हुए आभूषण एवं नगदी की बरामदगी की मांग की है। ग्राम प्रधान ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


06/08/2026

टिहरी जिले की घनसाली तहसील के घुत्तू क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश से भारी तबाही मचाई है
मुख्य बाजार घुत्तू में हुए भीषण लैंडस्लाइड के कारण कई आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं, जबकि एक वाहन मलबे में दब गया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग लगातार बारिश के बीच सतर्कता बरत रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है तथा मलबा हटाने और संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।


#घनसाली #घुत्तू #टिहरीगढ़वाल #उत्तराखंड #उत्तराखंडसमाचार #भूस्खलन #तेजबारिश #ब्रेकिंगन्यूज #मॉनसून #रडारन्यूज24x7

05/08/2026

टिहरी जिले की घनसाली विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लचर शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन कर रहे घनसाली जन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के खिलाफ अब शिक्षा विभाग भिलंगना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बताते चले इससे पहले जन संघर्ष मोर्चा से जुड़े लोगों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था और तालाबंदी की कोशिश की थी। संगठन का आरोप है कि क्षेत्र के कई विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं, जबकि कुछ स्कूलों में जरूरत से अधिक शिक्षक तैनात हैं। उनका कहना है कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक अजय कंसवाल ने कहा है कि संगठन जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और मुकदमों से डरने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रशासन और जन संघर्ष मोर्चा आमने-सामने हैं। आगे क्या होता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
#इस मामले पर आपकी क्या राय है जरूर दे

#घनसाली #घनसालीजनसंघर्षमोर्चा #शिक्षा_व्यवस्था #उत्तराखंड

01/08/2026

टिहरी जिले की घनसाली विधानसभा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। घनसाली जन संघर्ष मोर्चा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पौखाल में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि पौखाल घनसाली विधानसभा के साथ-साथ आसपास की सभी विधानसभाओं और विकासखंडों का प्रमुख केंद्र बिंदु है, जहां से सभी क्षेत्रों की दूरी लगभग समान है। साथ ही यह भी बताया गया कि पूर्व में जिला मुख्यालय प्रस्तावित होने के कारण यहां पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है, जिससे मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए किसी प्रकार की भूमि संबंधी समस्या नहीं होगी।



30/07/2026

घनसाली में लचर शिक्षा व्यवस्थाओं के खिलाफ जन संघर्ष मोर्चा का धरना प्रदर्शन।

टिहरी जनपद के सीमांत घनसाली विधानसभा क्षेत्र में लचर शिक्षा व्यवस्थाओं के खिलाफ घनसाली जन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया व तालेबंदी पर अडे रहे इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को साथ काफी धक्का-मुक्की भी हुई और पुलिसकर्मियों ने तालाबंदी नहीं होने दी । प्रदर्शनकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक शक्ति लाल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घनसाली में स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ साथ शिक्षा व्यवस्था भी लचर हो गई है, जहां विद्यालयों में बच्चे हैं वहां शिक्षक नहीं है और जहां बच्चे नहीं है वहां शिक्षकों की भरमार है ,

संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संदीप आर्य ने कहा कि घनसाली विधानसभा का बड़ा दुर्भाग्य है कि कई समय से पत्राचार कर रहे हैं घनसाली में 46 इंटर कॉलेज हैं लेकिन 45 में प्रधानाचार्य ही नहीं है पूरे घनसाली में सिर्फ 1 प्रधानाचार्य है, विभाग सिर्फ अपनी पीठ थपथपा रहा है।

जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता ने कहा कि हम शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए हमेशा लड़ रहे हैं सरकार ने अटल आदर्श विद्यालय तो खोल दिए हैं लेकिन वो सब विद्यालय शिक्षक विहीन है, हमें तालाबंदी का कोई शौक नहीं है, हमारे विधायक ठेकेदारों को साथ मस्त है लेकिन आज उनके पास उस विद्यालय की सुध लेने का भी समय नहीं है जहां से उन्होंने पढाई की है ।

27/07/2026

भिलंगना ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मत्थकुड़ी में लंबे समय से शिक्षकों की भारी कमी को लेकर सोमवार को क्षेत्र की जनता का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विद्यालय में तालाबंदी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से करीब 400 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। कई विषयों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शासन और शिक्षा विभाग को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर जनता को विद्यालय में तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराना पड़ा।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि विद्यालय में जल्द से जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और शिक्षा विभाग की होगी.

Address

Dalanwala D. Dun
Dehra Dun
248001

Telephone

+918864983611

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Radar News 24x7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share