01/08/2017
12.5 करोड़ साल पुराने इस जीव को देख वैज्ञानिक हैरान, केकड़े से अपना पेट भरते है ये जीव:-
कभी-कभी वैज्ञानिकों को इस तरह के जीव मिलते हैं, जिनको देखकर हर कोई हैरान रह जाता हैं, हाल ही में मिला यह जीव भी कुछ ऐसा ही है जिसको देख वैज्ञानिक हैरान हैं।
आज तक इस बात का पता किसी को नहीं लग पाया है कि समुद्र की गहराई में आखिर कौन कौन सी प्रजातियों के जीव छुपे हैं। हाल ही में जो जीव वैज्ञानिकों के हाथ आया उसको देखकर वह भी हैरान रह गए। इस जीव को देख कर उन्होंने अनुमान लगाया कि यह एलियन जीव आज से लगभग 12.5 करोड़ वर्ष पहले विलुप्त हो चुका है।
असल में यह जीव एक गॉब्लिन शार्क है। जो की प्रागैतिहासिक काल जैसे जीवों जैसी आकृति लिए हुए हैं। यह शार्क अपने नाखूनों और अपनी लंबी थूथन के कारण सभी से अलग दिखाई पड़ती है। इस शार्क को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के ही संग्रहालय में रखा गया है। इस शार्क को वैज्ञानिकों ने गहराईयों का एलियन नाम दिया है।
आपको हम बता दें कि वैज्ञानिक तौर पर इस शार्क को मित्सुकुरी ऑस्टोनी नाम से जाना जाता है और यह प्रशांत महासागर, हिंद महासागर के अलावा अटलांटिक महासागर में मिलती है। ऑस्ट्रेलिया के जिस संग्रहालय इस एलियन जीव को रखा गया है उसके मैनेजर मार्क मैकग्राउदर का इस शार्क के बारे में कहना है कि इस प्रकार के शार्को का मिलना बेहद दुर्लभ होता है।
हमारे पास में ऐसे चार शार्क मौजूद हैं। जिनमें से पहले 2 शार्क सन् 1980 में मिली थी और एक जनवरी के महीने में किसी मछुआरे को मिला थी। आपको हम बता दें कि यह एलियन जीव सतह से 656 फीट की गहराई में पाए जाते हैं और भोजन में मछलियां और केकड़े खाते है। इस प्रकार से यह शार्क अब वैज्ञानिकों के लिए हैरानी का कारण बनी हुई है।