The News ADDA

The News ADDA खबरों का डिजिटल प्लेटफार्म News, Updates and Views

12/08/2026

गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट एक की मौत तीन घायल

देवदूत बनकर आए स्थानीय लोग

घायलों की बचाई जान।
मातृशक्ति भी मदद को आई आगे।

ऊधमसिंह नगर जिले के चकरपुर से बांस पिथौरागढ़ जा रही एक टैक्सी के टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत के बनलेख के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमे सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तथा 3 यात्री घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय पहुचाया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार UK03TA5045 स्विफ्ट कार बनलेख के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की मदद सेपुलिस की मदद से खाई से निकाल कर सड़क तक लाया गया। इसके अलावा महिलाओं ने झाड़ी काटकर आने जाने लायक रास्ता बना कर घायलों को निकालने मे सहायता की। दुर्घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी चंपावत विपिन पन्त के नेतृव में पुलिस वह रेस्क्यू टीमो ने घायलों को जिला अस्पताल चंपावत पहुचाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। दुर्घटना में नरेंद्र राम पुत्र हेमराम निवासी ग्राम बास की मौत हो गई जबकि हरिराम,रोहित कुमार वाहन चालक तथा जमन राम घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल हरिराम को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। सूचना पर डीएम चंपावत मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा दुर्घटना का जायजा लिया।उन्होंने सीएमओ चंपावत को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

उत्तराखंड के राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने श्रावण मास की शिवरात्रि पर महादेव भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और देश-प्रदेशवा...
11/08/2026

उत्तराखंड के राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने श्रावण मास की शिवरात्रि पर महादेव भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
Lok Bhawan - Raj Bhawan, Uttarakhand Uttarakhand DIPR

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

समस्त प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

देवाधिदेव महादेव से आप सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

10/08/2026

अलर्ट पर उत्तराखंड! भारी बारिश के चलते लोगों को किया जा रहा अलर्ट

चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में हो रही अत्यधिक बारिश के कारण गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि होने की संभावना के दृष्टिगत टिहरी गढ़वाल जिले के नदी किनारे अलर्ट/चेतावनी प्रसारित किए जाने हेतु एनाउंसमेंट किया जा रहा है।- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

10/08/2026

ताश के पत्तों की तरह बहा वैली ब्रिज! चीन सीमा से संपर्क कटा!
चमोली
नीती घाटी को जोड़ने वाला
तमक के पास वैली ब्रिज भी उफ़नती नदी में बहा!

*नीति घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा*

*प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना*

चमोली जनपद की नीति घाटी में सोमवार शाम हुई भारी बारिश के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया। पानी के तेज बहाव में ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाले में बना वैली ब्रिज बह गया, जिससे नीति घाटी में वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 123 बीआरटीएफ, सुराईथोटा द्वारा निर्मित वैली ब्रिज नाले में अत्यधिक पानी के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त होकर बह गया। घटना में एक व्यक्ति और एक वाहन के बहने की सूचना है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है।

सुरक्षा के मद्देनजर मलारी की ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी की जा रही है।

तमक नाले में बढ़े जल प्रवाह के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से मुनादी कर लोगों को सावधानी बरतने और नदी-नालों से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

पुल के बहने से सीमांत क्षेत्र का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा,

उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना कि मामले की जानकारी ली जा रही है

CM Dhami का 3 लाख छात्रों से संवाद: बोले- नीतियों में शामिल होंगे सुझाव, 140 मेधावी बच्चों को मिलेगी कोचिंग   Pushkar Si...
10/08/2026

CM Dhami का 3 लाख छात्रों से संवाद: बोले- नीतियों में शामिल होंगे सुझाव, 140 मेधावी बच्चों को मिलेगी कोचिंग Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 3 लाख से अधिक छात्रों से संवाद कि.....

2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामनाउत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'Rekha Arya P...
10/08/2026

2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'
Rekha Arya Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR

हरिद्वार/रायवाला
भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने 'ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा' की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध 'हर की पैड़ी' से हुआ।

हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया।

सैकड़ों खिलाड़ियों और महिलाओं की भागीदारी

हरिद्वार से शुरू हुई यह कांवड़ यात्रा अपने मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रायवाला पहुंच चुकी है। यात्रा में खेल मंत्री के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला खिलाड़ी, एथलीट और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। यात्रा के दौरान 'हर-हर महादेव' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से पूरा मार्ग गुंजायमान हो रहा है।

वीरभद्र मंदिर में होगा जलाभिषेक

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और खेल प्रेमियों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस संकल्प कांवड़ यात्रा का समापन आज शाम ऋषिकेश के प्रसिद्ध वीरभद्र मंदिर में होगा। जहाँ खेल मंत्री रेखा आर्या भगवान शिव का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक कर भारत की ओलंपिक मेजबानी की सफलता की कामना करेंगी।

देहरादून में बारिश के बाद हालात!     देवभूमि एनक्लेव चन्द्रमणी में देर रात हुई भारी बारिश से घरों में घुसा पानी , पानी स...
10/08/2026

देहरादून में बारिश के बाद हालात!

देवभूमि एनक्लेव चन्द्रमणी में देर रात हुई भारी बारिश से घरों में घुसा पानी , पानी से भारी नुक्सान.....

घरों के अंदर पानी घुस गया है। जंगल की तरफ से आया बारिश का पानी पूरी तरह से इलाके में फैल गया है, जिससे लोगों के घरों में पानी भर गया और भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन से अपील है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए और प्रभावित परिवारों को राहत एवं मदद दी जाए। लोगों का सामान और घर दोनों खतरे में हैं, जल्द कार्रवाई बेहद जरूरी है।

10/08/2026

चंद्रमणि महादेव एंक्लेव देर रात हुई भारी बारिश से घरों में घुसा पानी , पानी से भारी नुक्सान!

  सुरक्षित स्थानों पर रहें! अगले 3-4 घंटों में ( ऑरेंज अलर्ट 10 Aug 2026, 7:35 AM से 10 Aug 2026, 11:32 AM ) *जनपद* - दे...
10/08/2026

सुरक्षित स्थानों पर रहें!

अगले 3-4 घंटों में ( ऑरेंज अलर्ट 10 Aug 2026, 7:35 AM से 10 Aug 2026, 11:32 AM ) *जनपद* - देहरादून में कुछ जगहों पर *यथा*- कालसी, विकासनगर, सेलाकुयी, कोटी, राजपुर, तथा आस-पास के क्षेत्रों में कम से मध्यम स्तर की अचानक बाढ़ (flash flood) का खतरा होने की बहुत अधिक संभावना है।

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया अपनी टीम का विस्तार घोषित किए गए स्थाई आमंत्रित (पदेन) सदस्य,  विशेष...
09/08/2026

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया अपनी टीम का विस्तार

घोषित किए गए स्थाई आमंत्रित (पदेन) सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

चुनावी साल से पहले बंपर तौर पर नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

25 नेताओं को स्थाई आमंत्रित (पदेन) सदस्य, 32 को विशेष आमंत्रित सदस्य और 121 को प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के तौर पर दी गई जिम्मेदारी

कुछ दिन पहले कांग्रेस भी घोषित कर चुकी है अपनी भारी भरकम स्टेट टीम

Address

Dehradun
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The News ADDA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The News ADDA:

Shortcuts

Share