Apna Uttarakhand

Apna Uttarakhand हमारा उद्देश्य राज्य की प्रमुख समाचार राजनीति, सामाजिक मुद्दे और स्थानीय विकास से जुड़ी सभी जानकारी देना।

 #उत्तराखंड देवप्रयाग बछेली खाल ( सौर पानी ) पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऊपर गिरा वाहन
05/08/2026

#उत्तराखंड देवप्रयाग बछेली खाल ( सौर पानी ) पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऊपर गिरा वाहन

देहरादून में 06 जुलाई गुरुवार को कक्षा 01 से 12 तक के सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी। डीएम देहरादून ने आदेश किए जारी। भारी...
05/08/2026

देहरादून में 06 जुलाई गुरुवार को कक्षा 01 से 12 तक के सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी। डीएम देहरादून ने आदेश किए जारी। भारी बारिश के अलर्ट के चलते छुट्टी के आदेश जारी।

05/08/2026

Viral Video

05/08/2026

जल संस्थान में डाटा एंट्री ऑपरेटर को देनी होगी कम्प्यूटर, स्टेनो को शॉर्टहैंड की परीक्षा, समान काम समान वेतन के लिए उपनल वालों को देनी होगी परीक्षा

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के कारण आज बुधवार, 5 अगस्त 2026 को देहरादून जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकार...
05/08/2026

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के कारण आज बुधवार, 5 अगस्त 2026 को देहरादून जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

04/08/2026

उपनल कर्मचारियों के विभागीय अनुबंध को लेकर आ रही समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। सोमवार को सचिवालय में मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति ने अनुबंध की शर्तों में संशोधन की सिफारिश की है।

उपनल कर्मचारियों की ओर से अनुबंध की शर्तों को लेकर लगातार आपत्ति जताई जा रही है। उनका कहना है कि विभागीय अनुबंध होने के बाद उनका नियमितीकरण का दावा सीधा प्रभावित हो सकता है। वहीं, कई विभागों की ओर से समान वेतन निर्धारण में भी एकरूपता नहीं लाई जा रही है। ये तमाम विषय मंत्रिमंडलीय उपसमिति के सामने आए हैं। इस पर मंत्री सुबोध उनियाल

नियमितीकरण की कट ऑफ तिथि पर भी चर्चा

संविदा और तदर्थ कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर गठित इस समिति की बैठक में नियमितीकरण की कट ऑफ तिथि पर भी चर्चा हुई। वहीं, नियमितीकरण को लेकर अलग-अलग विभागों के कर्मचारी संगठनों की ओर से दिए गए प्रस्तावों और प्रत्यावेदनों पर भी विचार किया गया। बैठक मे�

01/08/2026

Follow Apna Uttarakhand

01/08/2026

सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो को लेकर भाजपा विधायक महेश जीना पर उठे सवाल।
जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत हाकम सिंह की  ₹63.30 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से ...
01/08/2026

UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत हाकम सिंह की ₹63.30 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क-

खबर सार- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत करीब 63 लाख 30 हजार रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम यानी PMLA, 2002 के तहत की गई है।

ED के मुताबिक, मामले की जांच वर्ष 2021 की स्नातक स्तरीय VDO/VPDO भर्ती परीक्षा पेपर लीक और वर्ष 2016 की VDO/VPDO परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी।

जांच में सामने आया कि हाकम सिंह रावत के नेतृत्व में एक संगठित गिरोह ने परीक्षा की प्रिंटिंग एजेंसी RMS Techno Solutions Pvt. Ltd. के कर्मचारियों, कुछ लोक सेवकों, बिचौलियों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गोपनीय प्रश्नपत्र लीक कर भर्ती प्रक्रिया में व्यापक हेरफेर किया। आरोप है कि अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए और इस अवैध कमाई से चल-अचल संपत्तियां खरीदी गईं।

ED के अनुसार, हाकम सिंह रावत ने अभ्यर्थियों से करीब 95 लाख रुपये प्राप्त किए। जांच में उनके बैंक खातों में घोषित आय से अधिक नकद जमा, आयकर रिटर्न में कृषि आय दर्शाकर अवैध धन को वैध साबित करने के प्रयास और अन्य वित्तीय लेन-देन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के साक्ष्य मिले हैं।

ED ने बताया कि 14 ठिकानों पर तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड और नकदी बरामद की गई थी। वहीं, उत्तराखंड पुलिस की SIT द्वारा दाखिल कई चार्जशीट में भी हाकम सिंह रावत और उसके सहयोगियों की भूमिका का उल्लेख किया गया है।

ED ने इस मामले में पहले ही विशेष PMLA न्यायालय, देहरादून में अभियोजन शिकायत दाखिल कर दी है। एजेंसी के मुताबिक, भर्ती घोटाले से जुड़े धन के स्रोत, लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है।

30/07/2026

चमोली जिले के देवाल विकासखंड के देवसारी मोटर मार्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपनी मोटरसाइकिल को कंधे पर उठाकर भूस्खलन से

क्षतिग्रस्त सडक पार करता दिखाई दे रहा है।

Address

Dehra Dun
248001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share