Dehradun GenZ

Dehradun GenZ फ्री प्रोमोशन हर पहाडी के लिये ।

05/09/2026

देवभूमि उत्तराखंड में आस्था का महाकुंभ शुरू हो चुका है माँ नंदा की डोली शक्तिपीठ से कैलाश यात्रा के लिए रवाना

जय माँ नंदा🙏

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य के खिलाफ बेंगलुरु में FIR SC -ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज....हल्द्वान...
05/09/2026

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य के खिलाफ बेंगलुरु में FIR
SC -ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज....
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामला:

05/09/2026

मां तो मां होती है मां का स्थान इस दुनिया में कोई नहीं ले सकता

04/09/2026

The life journey of Lord Krishna 🦚💙

03/09/2026

"अभी तो परिणाम शुरू हुए हैं, वज्र पड़ेगा।"
आखिर रुद्रनाथ में चल क्या रहा है? क्यों नाराज नजर आ रहे हैं पुजारी?????

मसूरी विधानसभा की जनता ने इस बार नेतृत्व परिवर्तन का स्पष्ट और दृढ़ संकल्प ले लिया है, क्योंकि क्षेत्र को अब केवल वादों ...
02/09/2026

मसूरी विधानसभा की जनता ने इस बार नेतृत्व परिवर्तन का स्पष्ट और दृढ़ संकल्प ले लिया है, क्योंकि क्षेत्र को अब केवल वादों की नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी, शिक्षित और सक्षम नेतृत्व की आवश्यकता है। वर्षों से चले आ रहे एक ही व्यक्ति और पारिवारिक राजनीति को दरकिनार करते हुए जनता को अपना सच्चा और भरोसेमंद विकल्प मिल चुका है। 'पहाड़ों की रानी' मसूरी की प्राकृतिक धरोहर और सौंदर्य को बनाए रखते हुए इसे आधुनिकता से जोड़ने का काम वरुणराज भंडारी के नेतृत्व में ही संभव है।
वरुणराज भंडारी का विजन मसूरी को केवल एक पारंपरिक पर्यटन स्थल तक सीमित रखना नहीं, बल्कि इसे इनोवेशन और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का एक मॉडल बनाना है। मसूरी के विकास के लिए पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए नए और बेहतर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
इसके साथ ही, यहाँ की नाजुक भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सस्टेनेबल डेवलपमेंट को प्राथमिक एजेंडा बनाया जाएगा। हरित ऊर्जा, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन, और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन नीतियों के माध्यम से मसूरी के प्राकृतिक संतुलन को सुरक्षित रखा जाएगा। जनता का यह बढ़ता समर्थन दर्शाता है कि वरुणराज भंडारी के रूप में मसूरी को वह नेतृत्व मिल रहा है जो धरातल पर काम करके पहाड़ों की रानी को सही मायनों में समृद्ध और गौरवान्वित बनाएगा।

अरबों की एक क़िताब... दा विंची का वो सीक्रेट जिसे बिल गेट्स नें ख़रीदा।😲क्या आप लोग जानते है दुनियां की सबसे महंगी किताब...
01/09/2026

अरबों की एक क़िताब... दा विंची का वो सीक्रेट जिसे बिल गेट्स नें ख़रीदा।😲

क्या आप लोग जानते है दुनियां की सबसे महंगी किताब The Codex Leicester के सिर्फ दो पन्नो की क़ीमत में एक नया हेलीकाप्टर ख़रीदा जा सकता है ?🤔

इसे 500 साल पहले महान वैज्ञानिक लियोनार्डो दा विंची नें अपने हाथों से लिखा था और वर्तमान में यह माईक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स के पास है जिन्होंने इसे करीब 250 करोड़ से अधिक में ख़रीदा।
इस रहस्यमयी क़िताब की सबसे अनोखी बात यह है कि यह पूरी तरह मिरर राइटिंग यानी उल्टी लिखावट में लिखी गयीं है जिसे बिना शीशे के पढ़ना नामुमकिन है।

इसमें ब्रह्मांड और पानी से जुड़े ऐसे अद्भुत वैज्ञानिक रहस्य छिपे है जिन्हें देखकर आज के विज्ञान जगत के लोग भी हैरान रह जाते है।

हिमालय की वादियों में स्थित भारत का सबसे महंगा स्कूल... जहाँ पैसा और रसूख भी टेक देते है घुटने।😲आज की इस पैसा बोलता है व...
31/08/2026

हिमालय की वादियों में स्थित भारत का सबसे महंगा स्कूल... जहाँ पैसा और रसूख भी टेक देते है घुटने।😲

आज की इस पैसा बोलता है वाली दुनियां में जहाँ भारी-भरकम डोनेशन और पोलिटिकल कनेक्शन से किसी भी बड़े संस्थान का दरवाजा खोला जा सकता है वहीं भारत में एक ऐसी जगह भी है ज़ो इस रसूख को सीधे ख़ारिज करती है।
उत्तराखंड के मसूरी में स्थित वुडस्टॉक स्कूल न सिर्फ भारत का बल्कि एशिया के सबसे महंगे स्कूलों में एक है। इसकी सालाना फीस क़रीब 30 लाख है ज़ो देश के बड़े से बड़े उद्योगपतियों के स्कूलों से भी कही अधिक है।

लेकिन इस स्कूल की असली पहचान इसका भारी-भरकम. खर्च नहीं बल्कि इसकी निष्पक्ष और सख्त प्रवेश प्रकिया है। आज के दौर में जहाँ ताकतवऱ लोग अपनी मर्जी से रास्ते बना लेते है वुडस्टॉक में ऐसी कोई भी सिफारिश काम नहीं आती। यहां दाखिला केवल और केवल छात्र की व्यक्तिगत योग्यता,मानसिक क्षमता और उसके नजरिये पर निर्भर करता है।

हिमालय के शांत और सुरक्षित 250 एकड़ के वन क्षेत्र में फैला यहां परिसर बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देता बल्कि उन्हें एक वैश्विक नागरिक के रूप में तैयार करता है। यह संस्थान आज की दुनियां को यह याद दिलाता है कि शिक्षा और काबिलियत को कभी भी पैसों के तराजू में नहीं तोला जा सकता।

विदेशी सड़के पहाड़ो पर भी सुरक्षित तों हमारे यहां की नई सड़के चंद महीनों में ही क्यों धंस जाती है ?🤔यह चीन की पैनलोंग ऐं...
31/08/2026

विदेशी सड़के पहाड़ो पर भी सुरक्षित तों हमारे यहां की नई सड़के चंद महीनों में ही क्यों धंस जाती है ?🤔

यह चीन की पैनलोंग ऐंशिएंट रोड़ है। समुन्द्र तल से 4200 मीटर ऊंचे खतरनाक पहाड़ पर बनी इस सड़क में 600 से भी ज्यादा नागिन जैसे घुमावदार मोड़ है। बर्फ़ीले मौसम और बेहद कठिन रास्तों के बावजूद यह सड़क सालों से मजबूती से टिकी हुई है।

दूसरी तरफ हमारे भारत का हाल देखिये... यहां करोड़ों-अरबों रूपये के बजट से चमचमाते एक्सप्रेसवें और हाइवे बनते है। नेता जी बड़े चाव से फीता काटकर उद्घाटन भी करते है। लेकिन उद्घाटन के कुछ ही महीनों बाद पहली. ही मानसूनी बारिश में यें सड़के बीच में ही धंस जाती है और बड़े बड़े गढ्ढे हो जाते है।

जहाँ विदेशी सड़के दुर्गम पहाड़ो पर भी सुरक्षित है वहीं हमारे यहां की नई सड़के पहली बारिश भी नहीं झेल पाती। यह सीधे तौर पर घटिया निर्माण सामग्री और सिस्टम के भर्ष्टाचार को उजागर करता है।

जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा आखिर कब तक ऐसे पानी में बहता रहेगा ?🤔

Address

Jogiwala Dehradun
Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dehradun GenZ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

l="false"> Add listing
  • Login
  • Subscribe

    We will notify you when anything happens in Dehra Dun.