The Jhakaas

The Jhakaas देखेंगे सच दिखाएंगे सच

26/02/2025








23/10/2022

happy diwali

केदारनाथ में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों की सूची आई सामने, 3 गुजरात, 3 तमिलनाडु और 1 मृतक महाराष्ट्र के रहने ...
18/10/2022

केदारनाथ में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों की सूची आई सामने, 3 गुजरात, 3 तमिलनाडु और 1 मृतक महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। हादसे में 3 महिलाएं, समेत 4 पुरषों की मौत
18/10/2022

उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। हादसे में 3 महिलाएं, समेत 4 पुरषों की मौत

18/10/2022

उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां केदारनाथ धाम में दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर आर्यन हेली कंपनी का था। ये गरुड़चट्टी के पास क्रैश हो गया। ये पाठा इलाके से श्रद्धालुओं को ले जा रहा था।हादसे में 3 महिलाएं, समेत 4 पुरषों की मौत

गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद चख रहे है...
14/10/2022

गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद चख रहे है देहरादून के लोग



अन्तर्राष्ट्रीय लोक गायक श्याम राना व लोक गायिका अमृता लुगंली भारत-नेपाल के संस्कृतियों को अपने सुरों में पिरोया



दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 के पहले दिन देर रात तक लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे तीन दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव 2022 का शुभारंभगोर्खा दशैं-दीपावल...
12/10/2022

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे तीन दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव 2022 का शुभारंभ

गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर को देहरादून के महेन्द्रा ग्राउन्ड गढ़ी कैन्ट में होगा

गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

अन्तर्राष्ट्रीय लोकगायक श्याम राना व लोकगायिका अमृता लुगंली देंगे अपनी प्रस्तुतियां



देहरादून, 12 अक्टूबर, 2022- तीन दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 मेले का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर तक महेन्द्र ग्राउन्ड, निकट शहीद दुर्गा मल्ल पार्क, गढ़ी कैन्ट, देहरादून में आयोजित होने जा रहा है। तीन दिवसीय मेले के आयोजक व संयोजक वीर गोर्खा कल्याण समिति (रजि0) देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान वीर गोर्खाकल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने बताया कि नेपाल के अन्तर्राष्ट्रीय लोकगायक श्याम राना व लोकगायिका अमृता लुगंली तीन दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 में मुख्य आकर्षण का केंन्द्र रहेंगे। देहरादूनवासियों के लिए मेले में गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजन, सरकारी व अर्ध सरकारी विभिन्न प्रकार के स्टॉलों की प्रदर्शनी, गोर्खाली पारम्परिक वेष-भूषा एवं परिधानों की प्रदर्शनी, आर्मी का खुकुरी नृत्य, दशैदिपावली नाट्य-नाटिका प्रस्तुति, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल सामग्री के साथ झूले तथा विभिन्न संस्थानों एवं समूह द्वारा शानदान प्रस्तुतियां दी जायेंगी।

वीर गोर्खाकल्याण समिति के महासचिव विशाल थापा ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया जाएगा वहीं दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप कैबिनेट मंत्री माननीय गणेश जोशी जी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तीसरे दिन में मुख्य अतिथि के रुप में महामहिम डॉ शंकर प्रसाद शर्मा नेपाल के राजदूत मौजूद रहेंगे एवं गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 की गरिमा को बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान गोर्खा अचीवर सम्मान भी दिया जायेगा।

सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने हैं जिसके लिए उत्तराखण्ड के अलग-अलग संस्थाओं द्वारा नामंकन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संख्या अधिक होने के कारण अलग-अलग जगह से आये संस्थाओं का ऑडिशन लिया गया। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नेपाली, गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी, राजस्थानी, पंजाबी व हिन्दी गानों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सुन्दर-सुन्दर प्रस्तुतियां दी जायेंगी, साथ ही जनजातिय समूह नृत्य भी प्रस्तुत किया जायेगा वही हमारे लोकप्रिय गायिका शिकायना मुखिया भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान वीर गोर्खाकल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला तमांग , उपाघ्यक्ष श्री सूर्य विक्रम शाही, मनोज तमांग, महासचिव श्री विशाल थापा, कोषाध्यक्ष श्री टेकू थापा, सचिव श्री देविन शाही, सचिव श्रीमती आशु थापा,सांस्कृतिक सचिव श्रीमती देव कला दीवान, सांस्कृतिक सह सचिव श्रीमती झगु राना,
संरक्षक मेजर बि पी थापा, संरक्षक सुश्री सारिका प्रधान , सलाहकार कर्नल फुल माया गुरुंग, कर्नल एलबी खत्री वही समिति सदस्यों में बुदेश राई, दिल कुमारी शाही ,करमिता थापा,सूबेदार मीन प्रसाद गुरुंग एवं सूजन शाही मौजूद

क्रिएटिव हब की 'डांडिया नाईट' में दिया जाएगा फिटनेस पर जोर दिल्ली के नवाब साहब का डीजे बैंड मचाएगा धूम देहरादून, शारदीय ...
27/09/2022

क्रिएटिव हब की 'डांडिया नाईट' में दिया जाएगा फिटनेस पर जोर दिल्ली के नवाब साहब का डीजे बैंड मचाएगा धूम देहरादून, शारदीय नवरात्रि पर 'द क्रिएटिव हब' की और से एक अक्टूबर को कैनाल रोड स्थित लकसूरिया फार्म बाई सॉलिटियर में बारहवी डांडिया नाईट विद गरबा रास का आयोजन मेफेयर हाइलैंड के सहयोग से किया जा रहा हैं। इस मौके पर महिलाओं की फिटनेस का ध्यान रखते हुए पावर गरबा फिटनेस राउंड का विशेष आयोजन होगा। साथ ही दिल्ली के नवाब साहब का डीजे बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।...

शारदीय नवरात्रि पर 'द क्रिएटिव हब' की और से एक अक्टूबर को कैनाल रोड स्थित लकसूरिया फार्म बाई सॉलिटियर में बारहवी डा....

“सीआईएससीई राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने वाले स्केटिंगर्स का अभिनंदन समारोह और गुजरात 2022 में आय...
26/09/2022

“सीआईएससीई राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने वाले स्केटिंगर्स का अभिनंदन समारोह और गुजरात 2022 में आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने पर अजय वर्मा को बधाई। देरदून, उत्तराखंड के 5 स्केटर्स ने 19 से 21 सितंबर तक डीपीएस, बोपल, अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित सीआईएससीई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2022 में भाग लिया। स्केटिंग टीम का कल एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्यों और सभी अभिभावकों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को माननीय मुख्य अतिथि श्री चंद्रगुप्त विक्रम, स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष और श्री वीरेंद्र पोखरियाल, दून सहकारी भंडार के अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। सेंट पैट्रिक की मीमांशा नेगी ने रजत, समर वैली 2 की अग्रिमा भट्ट, दिशा दीपक बाल्दी ने कांस्य पदक जीता, जबकि सेंट जूड्स के आदित्य जौहरी और कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी के अपूर्वा ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।...

उत्तराखंड के 5 स्केटर्स ने 19 से 21 सितंबर तक डीपीएस, बोपल, अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित सीआईएससीई नेशनल रोलर स्केटिंग .....

25/09/2022

“सीआईएससीई राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने वाले स्केटिंगर्स का अभिनंदन समारोह और गुजरात 2022 में आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने पर अजय वर्मा को बधाई।

Address

Dehra Dun
248002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Jhakaas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Jhakaas:

Share