Hilly News

Hilly News "आपकी आवाज़, आपके मुद्दे - हमारी पहचान”
Your voice for Uttarakhand – from arts & music to social and political issues
(1)

Hilly News is a Uttarakhand-based media house providing Hindi news and entertainment content. They keep their audience informed about regional happenings, including music, entertainment, and Bollywood news.

उत्तराखंड के फेमस ऐक्टर / dop Rajji गुसाईं को जन्मदिन की हार्दिक बधाई
10/08/2026

उत्तराखंड के फेमस ऐक्टर / dop Rajji गुसाईं को जन्मदिन की हार्दिक बधाई

आज उत्तराखंड के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, हार्दिक फिल्म्स और हिली न्यूज़ के फाउंडर Jassi Panwar का जन्मदिन है। 🎂🎉जस...
09/08/2026

आज उत्तराखंड के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, हार्दिक फिल्म्स और हिली न्यूज़ के फाउंडर Jassi Panwar का जन्मदिन है। 🎂🎉

जस्सी पंवार जी को जन्म दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। 💐
आपके जीवन में सफलता, खुशियां और नई उपलब्धियां निरंतर जुड़ती रहें। ❤️🙏🏻

08/08/2026

5 साल जनता से दूरी, अब चुनावी मजबूरी, CM धामी ने कांग्रेस को घेरा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "पांच साल तक जनता की सुध न लेने वाले कांग्रेसी अब चुनाव आते ही चुनावी पर्यटन पर निकल पड़े हैं।" उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर अपने वोट के माध्यम से उचित जवाब देगी।

राज्य की राजनीति में चुनावी माहौल के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किय...
08/08/2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष 4 से 4.5 करोड़ श्रद्धालु हरिद्वार और अन्य गंगाघाटों से गंगाजल लेकर आएंगे। उन्होंने कांवड़ यात्रा को भारत की आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का भव्य प्रतीक बताया।

बोल बम के जयकारों के बीच कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है।

हल्द्वानी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करते हुए 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फ...
08/08/2026

हल्द्वानी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करते हुए 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और भर्ती घोटालों को लेकर हमला बोला। खड़गे ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नेताओं को भाजपा में शामिल होने के बाद क्लीन चिट मिल जाती है। उन्होंने उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को बिना भ्रष्टाचार और सिफारिश के मेरिट के आधार पर रोजगार देने का वादा किया। साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड और कानून व्यवस्था को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा।

देहरादून: भाजपा की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स स्थित अतिथि सामुदायिक भवन में शुरू हुई। बै...
08/08/2026

देहरादून: भाजपा की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स स्थित अतिथि सामुदायिक भवन में शुरू हुई। बैठक में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी बैठक में मौजूद रहे।

सीएम धामी ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है और संगठन को मजबूत करने के लिए ऐसी बैठकें अहम हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

वहीं, महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर भी मंथन होगा।

बैठक को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उत्तराखंड की रेणु धरियाल ने रचा इतिहास, सबसे लंबे बालों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डउत्तराखंड की रेणु धरियाल को जीवित महिला क...
08/08/2026

उत्तराखंड की रेणु धरियाल ने रचा इतिहास, सबसे लंबे बालों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डउत्तराखंड की रेणु धरियाल को जीवित महिला के सबसे लंबे बालों के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से मान्यता मिली है। उनके करीब 9 फीट लंबे बाल वर्षों की देखभाल, धैर्य और निरंतरता का नतीजा हैं।

रेणु के लंबे बाल सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि सुंदरता, संस्कृति और वर्षों से चली आ रही देखभाल से जुड़ी उनकी खास पहचान भी हैं।

मसूरी: कंपनी गार्डन क्षेत्र में 41 वर्षीय पूर्व सैनिक नवांग त्सेरिंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुल...
08/08/2026

मसूरी: कंपनी गार्डन क्षेत्र में 41 वर्षीय पूर्व सैनिक नवांग त्सेरिंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, नवांग करीब तीन साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हुआ था और मानसिक तनाव व नशे की समस्या से जूझ रहा था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

हल्द्वानी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम से पहले हल्द्वानी में कांग्रेस और पुलिस प्रशासन के बीच तनाव ...
08/08/2026

हल्द्वानी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम से पहले हल्द्वानी में कांग्रेस और पुलिस प्रशासन के बीच तनाव बढ़ गया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि खड़गे के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस जगह-जगह रोक रही है और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोका जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पुलिस पर सरकार के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया।

वहीं, गणेश गोदियाल ने भी पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं को रोकना उचित नहीं है। कांग्रेस ने बसों को तत्काल कार्यक्रम स्थल तक जाने देने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं के धरने के बाद हल्द्वानी में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अब पुलिस प्रशासन की ओर से कांग्रेस के आरोपों पर जवाब का इंतजार है।

08/08/2026

ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में मांगी जमीन, मुख्यमंत्री धामी बोले – आपका स्वागत है!

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन लेने की इच्छा जताई है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड उनका अपना राज्य है और यहां उनका हमेशा स्वागत है।

Address

Lane 1 Gali 5, Vishnupuram Mothrowala Road
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hilly News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hilly News:

Shortcuts

Share