DD News Uttarakhand

DD News Uttarakhand Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DD News Uttarakhand, Media/News Company, Doordarshan Kendra Dehradun, Dehra Dun.
(9)

DDNewsUttarakhand
Official Facbook account of Regional News unit DD News Dehradun.
“Follow for latest updates”
and also
follow us on instagram
https://www.instagram.com/ddnewsuttarakhand/

10/08/2026

रक्षा बंधन का पर्व नजदीक है और बाजारों में राखियों की रौनक बढ़ने लगी है। वहीं विकासनगर के सहसपुर विकासखंड में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वदेशी राखियां बनाने में जुटी हैं।

10/08/2026

देवभूमि उत्तराखंड में भगवान शिव के अनेक ऐसे पावन धाम हैं, जहां आस्था के साथ-साथ प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती भी देखने को मिलती है। इन्हीं में शामिल है पौड़ी गढ़वाल का प्रसिद्ध ताड़केश्वर महादेव मंदिर। शांत वातावरण के बीच यहां पहुंचकर भक्त भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना करते हैं। महाशिवरात्रि के साथ ही श्रावण मास में भी यहां श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिलती है। आइये दिखाते हैं आपको ताड़केश्वर महादेव मंदिर पर खास रिपोर्ट........

10/08/2026

बागेश्वर में नाबार्ड की आर-आई-डीएफ योजना के तहत क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस योजना को लेकर कृषक गोष्ठी और कार्यशाला आयोजित की गई। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पॉलीहाउस लगाने के इच्छुक किसानों को योजना के लाभ, तकनीकी जानकारी, स्थल चयन, आवेदन प्रक्रिया और राज सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

10/08/2026

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की यात्रा फिलहाल थम गई है। लगातार बारिश से पैदल मार्ग के कई हिस्से संवेदनशील हो गए हैं। तलसारी से बनतोली के बीच जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जबकि बनतोली में मोरखण्डा नदी पर बना अस्थायी पुल भी बह चुका है।

10/08/2026

रुड़की रोडवेज बस अड्डे के जर्जर भवन और परिसर का अब जीर्णोद्धार किया जा रहा है। लंबे समय से खराब स्थिति में पड़े भवन में बरसात के दौरान पानी टपकने से कर्मचारियों और यात्रियों को परेशानी होती थी। अब भवन की मरम्मत के साथ परिसर की व्यवस्थाओं को भी बेहतर किया जा रहा है। रोडवेज परिसर में लाखों की लागत से नया गेट भी तैयार किया जा रहा है।

10/08/2026

हरिद्वार में कांवड़ मेले के चलते मुख्य बस अड्डे का संचालन रोककर तीन अस्थाई बस अड्डे बनाए गए हैं। लेकिन भारी भीड़ के बीच बस अड्डों में बदलाव से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को अत्यधिक भीड़ के कारण ऋषिकुल अस्थाई बस अड्डे का संचालन भी बंद कर दिया गया।

10/08/2026

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। उत्तरकाशी के बड़कोट के पास 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक भूकंप का केंद्र करीब 10 से 12 किलोमीटर की गहराई पर था।

10/08/2026

उत्तराखंड में विश्वविद्यालय अब गांवों के विकास में भी भागीदार बनेंगे। प्रदेश के राजकीय और निजी विश्वविद्यालयों के साथ कॉलेजों को अपने आसपास के पांच-पांच गांव गोद लेने के साथ एक आंगनबाड़ी केंद्र या प्राथमिक विद्यालय को भी गोद लेने की पहल की गई है।

10/08/2026

DD NEWS UTTARAKHAND LIVE BULLETIN (10 AUGUST 2026 : 06:30 PM)

10/08/2026

कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने रुद्रपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एस.आई.आर अभियान के तहत पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे एसआईआर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया

Address

Doordarshan Kendra Dehradun
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DD News Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DD News Uttarakhand:

Shortcuts

Share